धीरेंद्र शास्त्री की कथा से लौटते ही एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में किया सुसाइड
Rohit Sahu | May 27, 2025, 08:43 IST
panchkula suicide
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से लौटकर एक परिवार के 7 लोगों ने जहर खा लिया। पूरे परिवार का शव गाड़ी के अंदर मिले। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनकर लौट रहे एक परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। ये परिवार हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-27 से का रहने वाला था। सभी सात लोगों ने खुद को कार में बंद कर जहर खा लिया। सभी के शव कार के भीतर मिले। परिवार पंचकुला में चल रही बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में शामिल हुआ था। यहां से लौटने के बाद आत्महत्या का कदम उठाया।
आत्महत्या से पहले छोड़ा
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट में परिवार के इस कदम के पीछे आर्थिक हालात खराब होने की बात कही गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार कर्ज से परेशान था, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
मृतकों में देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल (42 वर्ष), उनके माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटियां व एक बेटा) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों के शवगृह में भिजवाया है। जहां सभी का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने गाड़ी से सबूत जुटाए। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।
डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने पुष्टि की कि सातों लोगों ने कार में जहर खाकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि यह परिवार उत्तराखंड के देहरादून का निवासी था और बागेश्वर धाम की कथा में भाग लेने पंचकूला आया था। प्रारंभिक जांच में भारी कर्ज को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रवीण मित्तल पिछले कुछ वर्षों से गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। देहरादून में उन्होंने टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। व्यापार में लगातार नुकसान के चलते उन पर भारी कर्ज हो गया था। हालात इतने बिगड़ गए थे कि रोज़मर्रा के खर्चों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया था। आर्थिक संकट ने पूरे परिवार को मानसिक रूप से बेहद परेशान कर दिया था।
यह भी पढ़ें...बदनावर में भीषण हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से गर्दन धड़ से अलग, 80 फीट दूर गिरी, 2 की मौत
NOTE- अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के मन में आत्महत्या का विचार आए तो यह एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य आपात स्थिति है। कृपया तुरंत भारत सरकार की हेल्पलाइन 'जीवनसाथी' 18002333330 या 'टेली-मानस' 1800914416 पर संपर्क करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ मदद करेंगे।
thesootr links
बंद कार में मिले शव, सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी
घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। सभी शव सेक्टर-27 के एक मकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी कार के भीतर मिले। आसपास के लोगों की नजर जब तक कार पर पड़ी, तब तक सातों की सांसें थम चुकी थीं। कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को फोन किया।
आत्महत्या से पहले छोड़ा सुसाइड नोट
मरने वालों में माता-पिता, पत्नी और तीन मासूम शामिल
मौके पर डीसीपी, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
क्या बोले अधिकारी?
बिजनेस में हुआ घाटा, कर्ज में था परिवार
यह भी पढ़ें...बदनावर में भीषण हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से गर्दन धड़ से अलग, 80 फीट दूर गिरी, 2 की मौत
NOTE- अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के मन में आत्महत्या का विचार आए तो यह एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य आपात स्थिति है। कृपया तुरंत भारत सरकार की हेल्पलाइन 'जीवनसाथी' 18002333330 या 'टेली-मानस' 1800914416 पर संपर्क करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ मदद करेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari