एसी ब्लास्ट में पूर्व आईएएस धनेंद्र कुमार की मौत, ये छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी
Aman Vaishnav | May 29, 2026, 12:52 IST
delhi ac blast former ias officer death
दिल्ली में एक बार फिर एसी ब्लास्ट की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में पूर्व आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई है। घर, दुकान व अन्य जगहों पर एसी का यूज कैसे करें, जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।
समझें क्या है पूरा मामला...
- दिल्ली के हौज खास इलाके में 27 मई की रात को एक घर में AC ब्लास्ट हो गया।
- इस हादसे में पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई।
- आग लगने की वजह घर के अंदर लगी AC की इनडोर यूनिट में धमाका हुआ था।
- दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
- इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में भी ऐसी में आग लगने से 9 लोग जान गंवा चुके हैं।
AC ब्लास्ट में IAS अधिकारी की मौत
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
जिस वक्त घर में आग लगी वहां कुल पांच लोग मौजूद थे। इनमें घर के नौकर भी शामिल थे। आग की चपेट में आने की वजह से सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
इनमें मौजूद 80 साल के पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नेंद्र कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच के अनुसार आग की शुरुआत कमरे के अंदर लगी AC की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से हुई थी। इसके बाद लपटें पूरे घर में फैल गई थी।
दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रहे मामले
इसमें की गई एक छोटी सी लापरवाही भी बहुत भारी पड़ सकती है। इससे पहले दिल्ली के ही विवेक विहार इलाके में भी AC ब्लास्ट हुआ था। इस वजह से नौ लोगों की मौत हुई थी। वहीं गाजियाबाद समेत देश के कई हिस्सों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं।
भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
1. इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट
हमेशा बिना किसी जोड़ वाले मजबूत और सही रेटिंग के बिजली तार का ही इस्तेमाल करें।
2. पावर ओवर लोडिंग या वोल्टेज फ्लक्चुएशन
खासकर तब जब आपने AC के साथ स्टेबलाइजर न लगाया हो। हाई वोल्टेज की वजह से AC के अंदरूनी पार्ट्स जैसे जरूरत से ज्यादा करंट खींचने लगते हैं। इससे वे ओवरहीट होकर जल जाते हैं।
3. AC के अंदर गंदगी जमा होना
इससे उसे कूलिंग के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इस चक्कर में पार्ट्स जरूरत से ज्यादा गर्महो जाते हैं और आग पकड़ लेते हैं।
4. लोकल या सस्ते पार्ट्स का इस्तेमाल
हमेशा कंपनी के अधिकृत मैकेनिक से ही AC की रिपेयरिंग और सर्विस करवाएं।
5. AC को लगातार बिना ब्रेक के चलाना
delhi ac blast former ias officer death
एसी चलाते समय क्या करें? ( एसी मेंटेनेंस टिप्स )
- हर 2-3 घंटे के अंतराल पर एसी को 15-20 मिनट का ब्रेक दें।
- एसी की सर्विस हमेशा अच्छे मैकेनिक से ही करवाएं।
- पुराने तारों और प्लग को तुरंत बदलें यदि वे गर्म हो रहे हों।
- एसी के आसपास ज्वलनशील चीजें (जैसे पर्दा या लकड़ी का फर्नीचर) कम रखें।
ये भी पढ़ें...
Delhi AC Blast में खराब AC ने ली नौ की जान, आपने अपना AC कब चेक करवाया था?
देश दुनिया न्यूज: इंदौर ईवी चार्ज अग्निकांड में पीएम रिपोर्ट: 8 की मौत दम घुटने, झुलसने से
दिल्ली के विवेक विहार में एसी फटने से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में भीषण आग, लाखों का नुकसान; प्रबंधन पर मामला दबाने का आरोप
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari