Delhi Election : BJP की पहली लिस्ट, CM आतिशी को टक्कर देंगे बिधूड़ी

Vikram Jain | Jan 04, 2025, 20:21 IST
Share
delhi assembly election bjp first candidates list
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025। Photograph: (the sootr)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्‍ट में बीजेपी ने 29 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बीजेपी ने कांग्रेस और आम आदमी छोड़कर से आए नेताओं को टिकट दिया है। जानें किसे कहां से मिला टिकट...

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 29 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है। कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे। वहीं आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस लिस्ट में दो महिला कैंडिडेट को भी टिकट दिया गया है।

AAP से 4 नेताओं को मिला मौका

बीजेपी ने पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए 4 नेताओं को टिकट दिया है। जिनमें कैलाश गहलोत, राजकुमार आनंद, एनडी शर्मा और करतार सिंह शामिल है। साथ ही कांग्रेस से आए 3 नेताओं पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है। बीजेपी ने आशीष सिसोदिया को तिलक नगर से प्रत्याशी बनाया है। शकरपुर से जगदीश यादव को टिकट दिया है। गांधी नगर से संतोष गहलोत को उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

बीजेपी ने 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में प्रमुख सीटों पर मजबूत कैंडिडेट्स को मैदान में उतारा है। जिनमें 10 हाई प्रोफाइल सीटें शामिल हैं। बीजेपी ने हाई प्रोफाइल नई दिल्ली सीट से पूर्व लोकसभा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को टिकट दिया है। अब सीट पर मुकाबला रोचक होने वाला है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। अब इस सीट पर अरविंद केजरीवाल, संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

दिल्ली की रैली में बोले PM मोदी-देशवासियों को घर मिले, यह मेरा सपना है

सीएम के खिलाफ बिधूड़ी मैदान में

बीजेपी ने कालकाजी सीट से सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इसी सीट से अलका लांबा कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। इस हाई प्रोफाइल सीट पर भी रोमांचक मुकाबना होने की उम्मीद है। आप के पूर्व MLA करतार सिंह को छतरपुर सीट से कैंडिडेट बनाया गया है। करतार सिंह ने केजरीवाल का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बदरपुर से बीजेपी AAP के पूर्व विधायक एनडी शर्मा को टिकट दिया है। एनडी शर्मा ने 2015 में आम आदमी पार्टी से विधायक बने थे।

delhi assembly election
delhi assembly election

5% वोट वाली कांग्रेस से डरे केजरीवाल, AAP को सता रही कौन सी टेंशन

बिजवासन से चुनाव लड़ेंगे कैलाश गहलोत

बीजेपी ने AAP छोड़ने वाले पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत को बिजवासन से कैंडिडेट घोषित किया है। गहलोत पहले नजफगढ़ सीट से दो बार चुनाव जीत चुके है। गहलोत आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने के पार्टी आलाकमान के फैसले से नाराज चल रहे थे। कहा जा रहा था कि वह खुद मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल थे। कैलाश गहलोत ने 17 नवंबर 2024 को आम आदमी छोड़कर 18 नवंबर को बीजेपी का दामन थाम लिया था।

LG का जवाब: 5 साल में गिराए गए 22 मंदिर, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

लवली को गांधी नगर से टिकट

AAP के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद को बीजेपी ने पटेल नगर सीट से कैंडिडेट बनाया है। कांग्रेस छोड़कर से बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर सीट से मैदान में उतारा है। साथ ही शालीमार बाग से रेखा गुप्ता और सीमापुरी से कुमारी रिंकू को उम्मीदवार बनाया है। 29 कैंडिडेट्स की सूची में बीजेपी ने 16 टिकट बदले हैं।

delhi assembly election2
delhi assembly election2

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चिट्ठी पर भड़के केजरीवाल, बोला हमला

मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान को टिकट

बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया और बादली से दीपक चौधरी को टिकट दिया है। नांगलोई जाट से मनोज शौकीन पर भरोसा जताया है। पार्टी ने मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान और रिठाला से कुलवंत राणा को कैंडिडेट बनाया है। वहीं रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता और करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने मॉडल टाउन से अशोक गोयल, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, जनकपुरी से आशीष सूद को टिकट दिया है।

Tags:
  • कांग्रेस
  • अरविंद केजरीवाल
  • बीजेपी
  • दिल्ली न्यूज
  • बीजेपी प्रत्याशी
  • BJP candidates list
  • बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • सीएम आतिशी
  • पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि