दिल्ली चुनाव में फिटनेस की ताकत, 80 बॉडीबिल्डर्स और रोहित दलाल AAP में

Ravi Singh | Published:
Share
Delhi Assembly Election Rohit Dalal Akshay Dilawari Aam Aadmi Party
Delhi Assembly Election Rohit Dalal Akshay Dilawari Aam Aadmi Party Photograph: (the sootr )

दिल्ली चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच खेल और फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े रोहित दलाल और अक्षय दिलावरी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Delhi : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच खेल और फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े रोहित दलाल और अक्षय दिलावरी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। रोहित दलाल के साथ करीब 70 से 80 बॉडीबिल्डर आज 26 दिसंबर को आप में शामिल हुए हैं।

स्पोर्ट्स मसलों पर काम करेगी आप

Rohit Dalal ने लोगों को फिट रखने के लिए काम किया है। साथ ही कुश्ती और खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली के कई जिम मालिक आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि आप सरकार बनने के बाद जिम से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

मैं तो कहूंगा कि अरविंद केजरीवाल भगवान के अवतार हैं : अवध ओझा

चुनाव से पहले केजरीवाल का ऐलान, 60+ के बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज

रोहित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया भारत का प्रतिनिधित्व

रोहित दलाल और उनके साथ पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा ने कहा कि हम सभी के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। रोहित, तिलकराज और अक्षय ने लोगों को स्वस्थ रखने के लिए काम किया। उन्होंने कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। आज वे युवाओं को प्रशिक्षित करते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं। रोहित दलाल एक जिम सीरीज के मालिक हैं।

कई जिम मालिक जुड़ने वाले हैं आप से

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि आने वाले दिनों में कई जिम मालिक आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। सरकार बनने के बाद आप खेल, कुश्ती और जिम एसोसिएशन के मुद्दों को सुलझाने का काम करेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • Arvind Kejriwal
  • दिल्ली न्यूज
  • Delhi assembly elections
  • social media influencer
  • influencer
  • रोहित दलाल
  • Rohit Dalal
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर