दिल्ली के रण में राहुल गांधी बोले- केजरीवाल भी PM मोदी की तरह झूठे

Vikram Jain | Jan 14, 2025, 24:46 IST
Share
Delhi elections Rahul Gandhi targets Kejriwal and PM Modi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। Photograph: (the sootr)

द‍िल्‍ली के चुनावी रण में अब राहुल गांधी ने भी कदम रख दिया है। अपनी पहली रैली में उन्‍होंने आम आदमी पार्टी और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि केजरीवाल भी पीएम मोदी की तरह ही झूठे वादे करते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी वार-पलटवार जारी है। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी चुनावी रण में उतर आए हैं। राहुल गांधी ने सीलमपुर रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी से साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने महंगाई और अरबपतियों के मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल कभी अडानी और अंबानी के खिलाफ कुछ नहीं बोलते।

पीएम मोदी और केजरीवाल पर बोला हमला

राहुल गांधी ने रैली में कहा कि देश में गरीब लोगों के लिए कोई भागीदारी नहीं है। पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल ने महंगाई घटाने का वादा किया था, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ रही है। अमीर लोग और अमीर हो रहे हैं, जबकि गरीब और गरीब हो रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अडानी और अंबानी जैसे अरबपति देश को कंट्रोल कर रहे हैं और मोदी और केजरीवाल दोनों इन अरबपतियों के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलते।

फोटो पर बवाल, VD शर्मा बोले- क्या बापू-अंबेडकर से ऊपर हैं राहुल गांधी?

केजरीवाल भी करते हैं झूठे वादे

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल भी पीएम मोदी की तरह झूठे वादे करते हैं और प्रचार-प्रसार की रणनीति पर काम करते हैं। उन्होंने वादा किया कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराई जाएगी। राहुल गांधी ने केजरीवाल को आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी। उन्होंने पूछा कि अरविंद केजरीवाल को यह बताना चाह‍िए क‍ि आम आदमी पार्टी आरक्षण बढ़ाने के पक्ष में हैं या व‍िरोध में हैं। केजरीवाल को बताना चाहिए क‍ि जात‍िगत जनगणना कराने पर उनका क्‍या स्‍टैंड है?

Delhi Election: BJP की 29 नामों की दूसरी लिस्ट जारी, 5 महिलाओं को टिकट

क्‍या भ्रष्‍टाचार मिट गया?

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल आए थे जब शीला दीक्षित जी की सरकार थी। केजरीवाल ने वादा किया था दिल्ली स्वच्छ कर पेरिस बना दूंगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा। राहुल गांधी सवाल किया कि भ्रष्टाचार मिटाएंगे कहा था लेकिन मिटाया क्या?.. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जैसे मोदी जी झूठे वादे करते हैं वैसे ही केजरीवाल भी झूठे वादे करते हैं। दोनों में कोई फर्क नहीं है।

रो पड़ीं CM आतिशी, बोलीं- मेरे पिता को गाली देकर वोट मांग रहे बिधूड़ी

बीजेपी और RSS पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करने में लगे हुए हैं और नफरत फैलाकर लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह जाति जनगणना की बात करते हैं, तो पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल दोनों चुप रहते हैं, क्योंकि दोनों ही चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को समाज में भागीदारी न मिले। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि जब भागीदारी देने की बात आएगी तो सिर्फ कांग्रेस ही इसे लागू करेगी, जबकि मोदी और केजरीवाल इसके खिलाफ हैं।

मोदी की रैली में रमेश बिधूड़ी का बयान, आतिशी ने अपना बाप बदल लिया





Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • आम आदमी पार्टी
  • अरविंद केजरीवाल
  • बीजेपी
  • दिल्ली न्यूज
  • PM मोदी पर साधा निशाना
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • delhi election 2025
अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई

By Umeshwari Baghel

अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा

By Aman Vaishnav

एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!

By Mukesh Sharma

सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित

By Aman Vaishnav

आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा

By Umeshwari Baghel

विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा