RAUs IAS कोचिंग सेंटर हादसा: बेसमेंट मालिक समेत सात लोग गिरफ्तार, पानी भरने से तीन छात्रों ने गवाईं जान
Amresh Kushwaha | Jul 29, 2024, 14:09 IST
Delhi IAS coaching center accident
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने बेसमेंट मालिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। इसमें वह कार चालक भी शामिल है जो बारिश के दौरान सड़क से तेज रफ्तार कार लेकर गया था।
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। पानी भरने के बाद तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। मध्य जिला के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने राव आईएएस स्टडी सेंटर में हुए हादसे के मामले में आज 29 जुलाई को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसमें वह कार चालक भी शामिल है जो बारिश के दौरान सड़क से तेज रफ्तार कार लेकर गया था, जिससे कोचिंग सेंटर का गेट टूट गया था। इसके अलावा बेसमेंट के मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ये खबर भी पढ़िए...पेरिस ओलंपिक में एमपी के बेटे ने दिलाई जीत, इटारसी के मैदान से की विवेक ने प्रैक्टिस
इस मामले में अब तक पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि हम मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इससे पहले, इस मामले में अदालत ने दोनों आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद राव आईएएस कोचिंग के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार किया था।
ये खबर भी पढ़िए...सस्ते होंगे रिचार्ज प्लान्स!, TRAI लेकर आया कंपनियों के लिए नया प्रपोजल
दिल्ली पुलिस कोचिंग सेंटर हादसे के दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद राजेंद्र नगर थाने से कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों समेत बिल्डिंग मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम की देखभाल करने वाले निगमकर्मियों और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
डीसीपी सेंट्रल एम. हर्षवर्द्धन ने कहा, बेसमेंट के मालिकों और एक व्यक्ति सहित पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने एक वाहन चलाया था। जिससे इमारत के गेट को नुकसान पहुंचा था। बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि करने की कोई अनुमति नहीं थी। हमने एमसीडी से कुछ जानकारी मांगी है और हम उनकी भूमिका की भी जांच करेंगे। हम प्रदर्शनकारी छात्रों से शांति बनाए रखने और जाम न लगाने की अपील करते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : भारत में बाघों की संख्या 10 साल में 65 % बढ़ी, जानें कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओल्ड राजेंद्र नगर मामले में दिल्ली पुलिस ने जिस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, उस पर लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। वह गाड़ी बहुत तेज चला रहा था, जिससे कोचिंग सेंटर का गेट टूट गया। इमारत के गेट से टकराने से पहले, एक रेहड़ी वाले ने उसे रोकने की कोशिश की थी।
जानें क्या है पूरा मामला
इसमें वह कार चालक भी शामिल है जो बारिश के दौरान सड़क से तेज रफ्तार कार लेकर गया था, जिससे कोचिंग सेंटर का गेट टूट गया था। इसके अलावा बेसमेंट के मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ये खबर भी पढ़िए...पेरिस ओलंपिक में एमपी के बेटे ने दिलाई जीत, इटारसी के मैदान से की विवेक ने प्रैक्टिस
पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार
दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
ये खबर भी पढ़िए...सस्ते होंगे रिचार्ज प्लान्स!, TRAI लेकर आया कंपनियों के लिए नया प्रपोजल
इन मामलों में हुआ था केस दर्ज
पांच अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़िए...अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : भारत में बाघों की संख्या 10 साल में 65 % बढ़ी, जानें कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत?
तेज गाड़ी चलाने से टूटा कोचिंग सेंटर का गेट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari