संजू निकला सलीम, करवा चौथ के दिन प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या

Vikram Jain | Oct 26, 2024, 02:36 IST
Share
Delhi Love Jihad boyfriend Salim murders pregnant girlfriend
Delhi Love Jihad boyfriend Salim murders pregnant girlfriend

दिल्ली में प्यार के खौफनाक अंत की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां सलीम ने संजू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे गर्भवती बनाने के बाद बेदर्दी से मार डाला।

NEW DELHI. दिल्ली के नांगलोई से लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 20 साल की युवती को प्यार के बदले मौत मिली। नांगलोई की रहने वाली सोनी ने जिसे संजू समझकर प्यार किया, जिसके साथ जीने मरने की कसमें खाई, बिना शादी के ही करवाचौथ का व्रत रखा। वो सलीम निकला, संजू बने सलीम ने करवाचौथ के दिन प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या कर डाली। फिर हरियाणा के रोहतक के एक खेत में उसकी लाश को दफना दिया। मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

सलीम ने संजू बनकर प्रेमजाल में फंसाया

जानकारी के अनुसार सलीम ने संजू बनकर नांगलोई निवासी 20 साल की सोनी को प्रेमजाल में फंसाया था। सोनी और संजू बने सलीम दोनों ही सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक दूसरे का नाम डालकर अपने प्यार का इजहार कर चुके थे। सोनी के घर को ये पता था कि उसका कोई दोस्त है, लेकिन जब दोस्त का नाम पूछते थे तो वह कहती थी भूत से बात कर रही हूं... जानकारी के मुताबिक इस बीच दोनों की मुलाकात होने लगी। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर युवती ने शादी का दवाब बनाया तो संजू बने सलीम ने शादी करने इनकार कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ सलीम इस बच्चे को गिरना चाहता था। इसी बात पर दोनों में लड़ाई होती थी।

अंकिता राठौर को सद्बुद्धि देने के लिए हिन्दूधर्म सेना ने किया यज्ञ

सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर प्यार

बताया जा रहा है कि युवती सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर थी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। इंस्टाग्राम पर उसके 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इसी बीच सलीम ने संजू बनकर सोशल मीडिया पर सोनी से दोस्ती की। इस बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। वह इंस्टाग्राम पर अपनी और संजू की फोटो और वीडियो डालते रहती थी। बताया जा रहा है कि सोनी ने संजू से बेइंतहां मोहब्बत करती थी। उसने बिना शादी के ही उसके लिए करवाचौथ का व्रत रखा था।

रीवा में पति के साथ पिकनिक गई पत्नी से गैंगरेप, 7 आरोपी गिरफ्तार

सोनी ने रखा था करवाचौथ का व्रत

प्रेग्नेंट होने के युवती पिछले कुछ दिन से संजू (सलीम) पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसके बाद सलीम ने सोनी को खत्म करने का प्लान बनाया। उसने पहले दो दोस्तों पंकज और रितिक को अपने प्लान में शामिल किया, इसके बाद तीनों ने मिलकर करवा चौथ का दिन तय किया। इसके बाद सलीम ने किराए ली कार ली। फिर उसने सोनी को फोन करके मिलने बुलाया। उसे करवा चौथ का व्रत तोड़ने के बहाने से बुलाया गया था। क्योकिं सोनी ने करवाचौथ का व्रत रखा था।

गला घोंटकर कर दी हत्या

प्लान के तहत सोनी के पहुंचते ही सलीम ने उसे कार में बैठाया, फिर कार से हरियाणा के रोहतक के लिए निकला। इस बीच रास्ते में ही उसने मौका पाते ही सोनी की गला घोंटकर कर हत्या कर दी। रोहतक के मदीना में खेत में जाकर शव को 4 फीट नीचे दफना दिया। उसके साथ कार में दोनों दोस्त भी थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों वापस नांगलोई लौट आए। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़े ही मजे से घूम रहा था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करके हुए उसे दबोच लिया।

वहीं दूसरी तरफ सोनी के पिता ने उसकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस सोनी की तलाश में लगी थी। इस दौरान जांच में पता चला कि सोनी का सलीम नामक लड़के से अफेयर था। इसके बाद सोनी के घर वालों से पूछताछ में उसकी छोटी बहन ने बताया- दीदी किसी से फोन पर बात करती रहती थीं, फोन में भूत नाम से नंबर सेव किया हुआ था। पूछने पर कहतीं कि मैं भूत से बात कर रही हूं।

संजू निकला सलीम

मामले में पुलिस ने बताया कि हमें शिकायत 23 अक्टूबर को मिली थी, जांच में सामने आया कि सोनी की आखिरी बार बात संजू से ही हुई थी। जांच के बाद आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि संजू का असली नाम सलीम है। पूछताछ में संजू ने बताया कि सोनी प्रेग्नेंट थी, उससे कई बार कहा कि वो बच्चा गिरा दे, लेकिन वो अबॉर्शन के लिए तैयार नहीं हुई। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। जब वह नहीं मानी तो मैंने उसे मार डाला।

सलीम समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या का आरोपी सलीम झज्जर के कथूरा गांव निवासी है। पुलिस ने सलीम के साथ ही उसके दोस्त पंकज को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा साथी रितिक फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने FSL की टीम और ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की निगरानी में खेत में युवती के शव को बाहर निकाल लिया है। शव का रोहतक पीजीआई में पोस्ट मार्टम कराया गया है।

उधर, इस खौफनाक वारदात के बाद सोनी का परिवार सदमे में है। उन्हें इस बात की जरा भी जानकारी नहीं थी कि जिस लड़के को वह संजू के नाम से जानती हैं वह सलीम है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Delhi News
  • दिल्ली न्यूज
  • लव जिहाद
  • Delhi Police
  • दिल्ली पुलिस
  • Delhi Murder Case
  • दिल्ली मर्डर केस
  • करवाचौथ
  • दिल्ली में लव जिहाद
  • प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या
  • murder of pregnant girlfriend
  • संजू निकला सलीम
  • नांगलोई हत्याकांड
  • बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या
  • रोहतक न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज