दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की शपथ 20 को, पीएम मोदी और उद्योगपति होंगे शामिल
Jitendra Shrivastava | Feb 17, 2025, 18:58 IST
delhi-new-cm-oath Photograph: (thesootr)
दिल्ली का नए मुख्यमंत्री 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए कोई नाम घोषित नहीं किया है, लेकिन 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा...
दिल्ली में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 20 फरवरी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेगा, लेकिन अभी तक भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योगपति और फिल्मी सितारे शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम अभी भी रहस्य बना हुआ है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 12 दिन बाद 20 फरवरी को राजधानी को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। भाजपा ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। 19 फरवरी को पार्टी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय करेगी। भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित करने की योजना बनाई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
Delhi का नया मुख्यमंत्री कौन? 17 को बीजेपी की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर
दिल्ली- NCR के बाद बिहार में लगे भूकंप के झटके, कांपी धरती लोग सहमे
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह एक बड़े राजनीतिक आयोजन में बदला जा सकता है। इस कार्यक्रम में भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, बड़े उद्योगपति, फिल्म सितारे, क्रिकेटर, साधु-संत और राजनयिक शामिल होंगे। पार्टी ने दिल्ली के 12 से 16 हजार लोगों को इस समारोह में बुलाने की योजना बनाई है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ इस आयोजन के प्रभारी होंगे और सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को उम्मीद थी कि 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद 9 फरवरी को मुख्यमंत्री का नाम घोषित होगा और 10 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा, लेकिन भाजपा अब तक अपना मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई है, जिससे साफ है कि उनके पास कोई सीएम फेस ही नहीं है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली सीएम केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी, पार्टी ने लगाए बीजेपी पर आप को खत्म करने के आरोप
दिल्ली सीएम आतिशी का दावा, पंजाब सीएम भगवंत मान के घर ईसी ने मारा छापा
भाजपा ने अब तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम गुप्त रखा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 6 नाम सबसे आगे चल रहे हैं। पार्टी ने कुल 15 विधायकों के नामों पर विचार किया है, जिनमें से 9 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष इन्हीं नामों में से चुने जाएंगे।
दिल्ली में कुल 7 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें भाजपा दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों से एक-एक विधायक को शामिल कर सकती है। जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन नामों का चयन किया जाएगा।
रामलीला मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण
ये खबरें भी पढ़ें...
Delhi का नया मुख्यमंत्री कौन? 17 को बीजेपी की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर
दिल्ली- NCR के बाद बिहार में लगे भूकंप के झटके, कांपी धरती लोग सहमे
शपथ ग्रहण में 16 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना
बीजेपी के पास CM फेस नहीं? आतिशी का तंज
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली सीएम केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी, पार्टी ने लगाए बीजेपी पर आप को खत्म करने के आरोप
दिल्ली सीएम आतिशी का दावा, पंजाब सीएम भगवंत मान के घर ईसी ने मारा छापा
मुख्यमंत्री पद के लिए 9 विधायक शॉर्टलिस्ट
दिल्ली में कुल 7 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें भाजपा दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों से एक-एक विधायक को शामिल कर सकती है। जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन नामों का चयन किया जाएगा।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari