दिव्या मित्तल ने इस्तीफे के बाद लेटर पोस्ट किया था।
अब लोगों की आवाज बनेंगी पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल, इस्तीफे के बाद राजनीति में आने का किया ऐलान
Arohi Raj | Sootr Creatives | Sept 29, 2026, 13:04 IST
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफे के बाद राजनीति में जाने का ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इस्तीफे के बाद अपने अगले कदम पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पोस्ट इंस्टाग्राम के जरिए राजनीति में आने का ऐलान किया है। दिव्या मित्तल ने कहा कि वे लोगों की आवाज बनना चाहती हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
दिव्या मित्तल ने साफ किया कि वे राजनीति में आ रही हैं। उनका मकसद उन लोगों की आवाज बनना है, जिनकी बात कहीं नहीं सुनी जाती।
'मैं लोगों की आवाज बनना चाहती हूं'
उनके मुताबिक, ये वे लोग हैं जिनकी आवाज किसी दफ्तर तक नहीं पहुंचती है। अगर पहुंच भी जाए, तो सुनी नहीं जाती है। इन्हीं लोगों की तरफ से उन्हें आजादी के 80 साल का हिसाब चाहिए।
'सड़क, स्कूल और मौतों का हिसाब चाहिए'
दिव्या मित्तल ने कहा कि हजारों गांवों में आज भी सड़क नहीं है। नदी है तो पुल नहीं है। बरसात में कई गांव टापू बन जाते हैं। उनके मुताबिक, गड्ढों वाली सड़कों पर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को गड्ढों की जगह और मौतों का आंकड़ा दोनों पता है।
मिर्जापुर से राजनीति सफर शुरु होगी
उन्होंने लोगों से कमेंट या व्हाट्सऐप के जरिए जुड़ने की अपील की। इसके लिए उन्होंने अपना नंबर 9198956957 सार्वजनिक तौर पर शेयर किया है।
दिव्या मित्तल ने कब छोड़ी IAS की नौकरी?
अपने पोस्ट में दिव्या मित्तल ने IAS के दौरान बिताए कई अहम अनुभवों को याद किया। उन्होंने मिर्जापुर की जिलाधिकारी के तौर पर अपने कार्यकाल का भी जिक्र किया। इस दौरान किए गए काम और वहां के अनुभवों को उन्होंने अपनी सेवा यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
एजुकेशन डिटेल
परिवार में कौन-कौन हैं ?
मिर्जापुर के गांव का किस्सा क्यों सुनाया?
उनके मुताबिक, तीन साल बाद भी वह स्कूल बनना शुरू नहीं हुआ है। यही घटना उनके भाषण में सिस्टम की खामी का उदाहरण बनी।
आखिर फाइल मंजूर होने के बाद भी काम क्यों अटका रहा?
देवरिया और राजस्व विभाग के अनुभव
उन्होंने देवरिया में चलाए गए ऑपरेशन कब्जा मुक्ति का भी जिक्र किया है। इस दौरान कई लोगों ने सरकारी जमीनों से खुद अपना कब्जा हटा लिया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में इस बात का भी उल्लेख किया है।
किसी झंडे तले नहीं, सिर्फ जनता के साथ
मैं राजनीति करूंगी, किसी दल के साथ नहीं, केवल लोगों के साथ।
By: दिव्या मित्तल, पूर्व IAS अधिकारी
एक प्रवक्ता के दावे पर क्या बोलीं ?
एक बड़ी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने उन पर एक दूसरे नेता से रात में मिलने का झूठा दावा किया था। उनके मुताबिक, मकसद डराना था, ताकि सवाल पूछने निकली महिला पहले ही दिन रुक जाए। मैं डरूंगी नहीं। मैं सवाल पूछूंगी।
By: दिव्या मित्तल, पूर्व IAS अधिकारी
युवाओं के भविष्य पर चिंता
FAQs
- दिव्या मित्तल ने IAS की नौकरी कब छोड़ी थी?
दिव्या मित्तल ने अगस्त 2026 में IAS अधिकारी पद से इस्तीफा दिया था। - दिव्या मित्तल राजनीति में आने का क्या उद्देश्य बताती हैं?
दिव्या मित्तल राजनीति में आने का उद्देश्य उन लोगों की आवाज बनना बताती हैं, जिनकी बात कहीं नहीं सुनी जाती। - दिव्या मित्तल ने किस गांव का अनुभव साझा किया है और क्या बताया?
दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर के लहरिया देह गांव का अनुभव साझा किया, जहां एक महिला ने उनसे स्कूल की मांग की थी, लेकिन तीन साल बाद भी स्कूल नहीं बना।
मध्य भारत में मौसम ने बदली करवट! मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, राजस्थान में बादल, छत्तीसगढ़ में सूखा रहेगा मौसम
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत में मौसम ने बदली करवट! मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, राजस्थान में बादल, छत्तीसगढ़ में सूखा रहेगा मौसम
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत में मौसम ने बदली करवट! मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, राजस्थान में बादल, छत्तीसगढ़ में सूखा रहेगा मौसम
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश में सरप्लस उत्पादन फिर भी महंगी बिजली खरीदेगी सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल
By Sanjay Sharma
पहले शिकायत, फिर नियुक्ति और अब विदाई! डिप्टी सीएम देवड़ा के यहां किसकी चली? OSD की नियुक्ति की फाइलों पर सवाल
By Ramanand Tiwari
27% ओबीसी आरक्षण: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की चूक गिनाई, अब भाजपा का रास्ता क्या?
By Ramanand Tiwari
OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार
By Sumit Kumar