ये IITs सिर्फ इंजीनियरिंग ही नहीं, Foreign Language Course भी कर रहे ऑफर
Kaushiki | Jul 28, 2026, 12:55 IST
Foreign Language Course
देश के बड़े आईआईटी अब विदेशी भाषाएं सिखा रहे हैं। इनमें फ्रेंच, जर्मन, जापानी और स्पेनिश शामिल हैं। 10वीं पास से लेकर प्रोफेश्नल्स तक इसमें एडमिशन ले सकते हैं। इससे छात्रों को विदेश में पढ़ाई और जॉब्स के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
IIT Foreign Language Courses: आज के टाइम में सिर्फ कोडिंग या टेक्निकल नॉलेज होना ही काफी नहीं है। अगर आपको ग्लोबल मार्केट में बड़ा ब्रेक चाहिए और मल्टीनेशनल कंपनियों की हाई-पेइंग जॉब्स क्रैक करनी हैं, तो फॉरेन लैंग्वेज का तड़का भी जरूरी है। इसी सोच को सच साबित करने के लिए देश के टॉप IITs ने एक मास्टरस्ट्रोक खेला है।
अब देश के बड़े-बड़े IITs सिर्फ बी.टेक या एम.टेक नहीं। बल्कि फ्रेंच, जर्मन, जापानी, स्पेनिश और मंदारिन जैसी विदेशी भाषाएं भी सिखा रहे हैं। नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत शुरू हुई इस पहल का सीधा मकसद यूथ को इंटरनेशनल लेवल के लिए तैयार करना है।
सबसे मजे की बात ये है कि ये शानदार मौका सिर्फ आईआईटीियंस तक सीमित नहीं है।
आईआईटी कानपुर, दिल्ली और स्वयं (SWAYAM) जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए 10वीं पास स्टूडेंट्स और बाहरी प्रोफेश्नल्स भी इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। फॉरेन लैंग्वेज सीखकर आप न सिर्फ इंटरनेशनल रिसर्च टीम्स का हिस्सा बन सकते हैं, बल्कि अपने करियर को नेक्स्ट लेवल की ग्लोबल ग्रोथ दे सकते हैं। आइए इसके बारे में डिटेल से जानें...
हर आईआईटी ने अपनी सुविधा के हिसाब से मॉडल तैयार किया है। यहां फ्रेंच, जर्मन, जापानी, स्पेनिश और मंदारिन सिखाई जा रही हैं। मल्टीनेशनल कंपनियां ऐसे इंजीनियर्स को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। जो विदेशी टीमों के साथ आसानी से काम कर सकें। इससे छात्रों को विदेशों में पढ़ाई और रिसर्च के बेहतरीन मौके मिलेंगे।
आईआईटी कानपुर में फ्रेंच, जर्मन और जापानी भाषा की पढ़ाई होती है। ये पूरा कोर्स आठ महीने का होता है। सभी क्लासेस शाम के समय ऑनलाइन लाइव चलती हैं। इसमें एडमिशन के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। लेवल-2 के लिए लेवल-1 पास होना जरूरी है।
आईआईटी स्टूडेंट्स के लिए फीस सात हजार रुपए है। एम्प्लाइज फैमिलीज के लिए फीस 8 हजार 260 रुपए रखी गई है। बाहरी उम्मीदवारों के लिए कुल फीस 15 हजार रुपए है। अगस्त से इन भाषाओं की ऑनलाइन क्लासेस भी शुरू हो रही हैं।
आईआईटी दिल्ली में फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश और जापानी भाषा सिखाई जाती है। यहां की क्लासेस हौज खास कैंपस में ऑफलाइन होती हैं। एक कोर्स की ड्यूरेशन एक सेमेस्टर के बराबर रखी गई है। इसमें प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।
आईआईटी दिल्ली के छात्रों के लिए फीस 4 हजार 130 रुपए है। कर्मचारियों के लिए फीस 8 हजार 850 रुपए रखी गई है। बाहरी उम्मीदवारों के लिए फीस 11 हजार 800 रुपए तय की गई है। सर्टिफिकेट पाने के लिए अटेंडेंस और एग्जाम पास करना जरूरी है।
आईआईटी बॉम्बे में फ्रेंच, जर्मन, जापानी, मंदारिन और संस्कृत पढ़ाई जाती है। इस पूरे कोर्स की अवधि सौ घंटे की है। इसमें ऑटम और स्प्रिंग सेमेस्टर में 50-50 घंटे पढ़ाई होती है।
कुछ भाषाओं की क्लास ऑनलाइन तो कुछ की ऑफलाइन होती है। ये कोर्स आईआईटी छात्रों, फैकल्टी और उनके परिवार के लिए है। परीक्षा पास करने पर पूरा डिपॉजिट वापस मिल जाता है।
आईआईटी गुवाहाटी में शुरुआती स्टेज के छोटे कोर्सेज (Foreign Language) चलाए जाते हैं। यहां पूरे साल छोटे-छोटे मॉड्यूल्स के जरिए भाषा सिखाई जाती है। कल्चरल एक्टिविटीज और बातचीत सत्र के माध्यम से पढ़ाई होती है। ये कार्यक्रम मेनली गुवाहाटी के छात्रों के लिए है। अधिकांश प्रोग्राम्स पूरी तरह से निशुल्क या कम शुल्क के होते हैं।
आईआईटी मद्रास और खड़गपुर NPTEL और स्वयं प्लेटफॉर्म पर भी कोर्स कराते हैं। यहां जर्मन जैसी फॉरेन लैंग्वेज के कोर्स अवेलेबल हैं। इन कोर्सेज की ड्यूरेशन 8 से 12 सप्ताह की होती है।
पढ़ाई पूरी तरह से ऑनलाइन और आपकी सुविधा के मुताबिक होती है। छात्र और आम नागरिक इन कोर्सेज में हिस्सा ले सकते हैं। पढ़ाई निशुल्क है, लेकिन सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा शुल्क देना होगा।
आईआईटी बॉम्बे ने जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेटिक्स के साथ समझौता किया है। इसका उद्देश्य मल्टीलिंगुअल एआई (AI) पर रिसर्च करना है। इससे भारतीय और जापानी भाषाओं में तकनीक को बढ़ावा मिलेगा।
आईआईटी मद्रास ने फ्रांस और जापान के बड़े संस्थानों से हाथ मिलाया है। इससे छात्रों को विदेशों में पढ़ने और रिसर्च करने का मौका मिलेगा। विदेशी भाषा सीखकर युवा अपने ग्लोबल करियर को नई ऊंचाई दे सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
CBSE Three-Language Policy: सीबीएसई के नए नियम से बच्चों पर बढ़ा दबाव, पैरेंट्स नाराज
लग्जरी ब्रांड्स, डिजाइनिंग और फूड इंडस्ट्री में जॉब के लिए कैसे सीखें Italian Language
Learning Second Language: मातृभाषा के साथ-साथ ये भाषाएं देंगी आपके करियर को उड़ान
Rare Language Course: सिर्फ़ अंग्रेज़ी नहीं, नई भाषाएं सीखने से होगी लाखों की कमाई
अब देश के बड़े-बड़े IITs सिर्फ बी.टेक या एम.टेक नहीं। बल्कि फ्रेंच, जर्मन, जापानी, स्पेनिश और मंदारिन जैसी विदेशी भाषाएं भी सिखा रहे हैं। नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत शुरू हुई इस पहल का सीधा मकसद यूथ को इंटरनेशनल लेवल के लिए तैयार करना है।
सबसे मजे की बात ये है कि ये शानदार मौका सिर्फ आईआईटीियंस तक सीमित नहीं है।
आईआईटी कानपुर, दिल्ली और स्वयं (SWAYAM) जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए 10वीं पास स्टूडेंट्स और बाहरी प्रोफेश्नल्स भी इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। फॉरेन लैंग्वेज सीखकर आप न सिर्फ इंटरनेशनल रिसर्च टीम्स का हिस्सा बन सकते हैं, बल्कि अपने करियर को नेक्स्ट लेवल की ग्लोबल ग्रोथ दे सकते हैं। आइए इसके बारे में डिटेल से जानें...
आईआईटी का नया लैंग्वेज मॉडल
आईआईटी कानपुर में ऑनलाइन लाइव क्लास
आईआईटी स्टूडेंट्स के लिए फीस सात हजार रुपए है। एम्प्लाइज फैमिलीज के लिए फीस 8 हजार 260 रुपए रखी गई है। बाहरी उम्मीदवारों के लिए कुल फीस 15 हजार रुपए है। अगस्त से इन भाषाओं की ऑनलाइन क्लासेस भी शुरू हो रही हैं।
आईआईटी दिल्ली में ऑफलाइन पढ़ाई का मौका
आईआईटी दिल्ली के छात्रों के लिए फीस 4 हजार 130 रुपए है। कर्मचारियों के लिए फीस 8 हजार 850 रुपए रखी गई है। बाहरी उम्मीदवारों के लिए फीस 11 हजार 800 रुपए तय की गई है। सर्टिफिकेट पाने के लिए अटेंडेंस और एग्जाम पास करना जरूरी है।
आईआईटी बॉम्बे में 100 घंटे का कोर्स
कुछ भाषाओं की क्लास ऑनलाइन तो कुछ की ऑफलाइन होती है। ये कोर्स आईआईटी छात्रों, फैकल्टी और उनके परिवार के लिए है। परीक्षा पास करने पर पूरा डिपॉजिट वापस मिल जाता है।
आईआईटी गुवाहाटी का क्षेत्रीय मॉडल
NPTEL और SWAYAM से ऑनलाइन सीखें
पढ़ाई पूरी तरह से ऑनलाइन और आपकी सुविधा के मुताबिक होती है। छात्र और आम नागरिक इन कोर्सेज में हिस्सा ले सकते हैं। पढ़ाई निशुल्क है, लेकिन सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा शुल्क देना होगा।
इंटरनेशनल इंस्टीटूशन्स के साथ समझौते
आईआईटी मद्रास ने फ्रांस और जापान के बड़े संस्थानों से हाथ मिलाया है। इससे छात्रों को विदेशों में पढ़ने और रिसर्च करने का मौका मिलेगा। विदेशी भाषा सीखकर युवा अपने ग्लोबल करियर को नई ऊंचाई दे सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
CBSE Three-Language Policy: सीबीएसई के नए नियम से बच्चों पर बढ़ा दबाव, पैरेंट्स नाराज
लग्जरी ब्रांड्स, डिजाइनिंग और फूड इंडस्ट्री में जॉब के लिए कैसे सीखें Italian Language
Learning Second Language: मातृभाषा के साथ-साथ ये भाषाएं देंगी आपके करियर को उड़ान
Rare Language Course: सिर्फ़ अंग्रेज़ी नहीं, नई भाषाएं सीखने से होगी लाखों की कमाई
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel