Infosys: एकाग्र बना भारत का सबसे छोटा अरबपति, दादा नारायणमूर्ति ने दिए 240 करोड़ के शेयर

Pratibha ranaa | Mar 19, 2024, 10:26 IST
Share
XFGNFG
एकाग्र बना भारत का सबसे छोटा अरबपति

पोते एकाग्र रोहण मूर्ति को शेयर दान में देने के बाद इन्फोसिस में नारायणमूर्ति की हिस्सेदारी 0.40 प्रतिशत से घटकर 0.36 प्रतिशत रह गई। उनके पास अब कंपनी के करीब 1.51 करोड़ शेयर हैं।

BHOPAL. इंफोसिस ( Infosys ) के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने अपने चार महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को 240 करोड़ से अधिक के शेयर उपहार में दिए हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस में एकाग्र रोहन मूर्ति की 15,00,000 शेयर या 0.04 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है।

ये खबर भी पढ़िए...IT चोरी में फंस चुके सोम ग्रुप ने भी खरीदे 3 करोड़ के electoral bonds

ये खबर भी पढ़िए..IPS Manoj Sharma Promotion: 12वीं फेल मनोज कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा

एकाग्र बना भारत का सबसे छोटा अरबपति

नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति और उनकी दूसरी वाइफ अपर्णा कृष्णन के बेटे एकाग्र रोहण मूर्ति को अब भारत का सबसे छोटा अरबपति कहा जाएगा। दिसंबर 2023 में एकाग्र मूर्ति का जन्म हुआ था और उसके ठीक 4 महीने बाद अब एकाग्र रोहण मूर्ति के दादा यानी देश के जाने-माने बिजनेसमैन नारायण मूर्ति ने उन्हें जन्म का तोहफा देते हुए करीब 15 लाख शेयर उनके नाम कर दिए हैं। इससे अब एकाग्र रोहण मूर्ति 240 करोड़ की संपत्ति के मालिक हो गए हैं। इसके साथ ही वह देश के सबसे छोटे अरबपति बन चुके हैं। बता दें रोहण मूर्ति की पहली शादी साल 2011 में लक्ष्मी वेणु से हुई थी। इनसे उनका 2015 में डाइवोर्स हो गया था। अपर्णा कृष्णा उनकी दूसरी पत्नी है।

ये खबर भी पढ़िए..CEC- CWC Meeting : दिल्ली में आज कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर लग सकती है अंतिम मुहर

अब कंपनी में बची इतनी हिस्सेदारी

पोते को शेयर दान में देने के बाद इन्फोसिस में नारायणमूर्ति की हिस्सेदारी 0.40 प्रतिशत से घटकर 0.36 प्रतिशत रह गई। उनके पास अब कंपनी के करीब 1.51 करोड़ शेयर हैं। फाइलिंग के अनुसार, यह लेनदेन 'ऑफ-मार्केट' तरीके से किया गया। नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति नवंबर में दादा-दादी बने जब उनके बेटे रोहन मूर्ति और पत्नी अपर्णा कृष्णन को एक बेटा हुआ। नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की दो बेटियों के नाना-नानी भी हैं।

Tags:
  • Infosys
  • इंफोसिस
  • एकाग्र  रोहण मूर्ति
  • एकाग्र भारत का सबसे छोटा अरबपति
आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा - 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा

By Ashish Bhardwaj

आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा - 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा
SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश

By Jageshwar prasad

SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश
भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी

By Arohi Raj

भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी
नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान

By Umeshwari Baghel

नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी तस्कर विश्नाराम मंदसौर से गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी तस्कर विश्नाराम मंदसौर से गिरफ्तार
इंदौर नगर निगम में गंदा पानी लेकर पहुंचे नेता, बोले- भागीरथपुरा 2.0 हो जाएगा, सफाईकर्मी भी धरने पर

By Sanjay Gupta

इंदौर नगर निगम में गंदा पानी लेकर पहुंचे नेता, बोले- भागीरथपुरा 2.0 हो जाएगा, सफाईकर्मी भी धरने पर
IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट

By Arun Tiwari

IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट