CEC- CWC Meeting : दिल्ली में आज कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर लग सकती है अंतिम मुहर
Pratibha ranaa | Updated:
Congress CEC AND CWC meeting
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति यानी ( CEC) की तीसरी बैठक आज यानी 19 मार्च को नई दिल्ली में होगी। CEC की बैठक में मध्य प्रदेश की बाकी 18 सीटों में नाम तय किए जा सकते हैं।
BHOPAL. दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर आज 19 मार्च को सुबह 10 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC ) की बैठक होगी। इसके बाद शाम 4 बजे केंद्रीय चुनाव समिति ( CEC ) की बैठक होगी। इन बैठकों के बाद प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल मुहर लग सकती ( Congress List for Lok Sabha Candidates ) है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने केवल 10 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभी 18 सीटों पर प्रत्याशी घोषित होना बाकी हैं ( Congress Candidate Second List in MP ) ।
ये खबर भी पढ़िए...4 सीटों पर Congress को प्रत्याशी मिलना मुश्किल, कैसे बनेगी बात ?
ये खबर भी पढ़िए..IT चोरी में फंस चुके सोम ग्रुप ने भी खरीदे 3 करोड़ के electoral bonds
कांग्रेस के इन नामों पर लग सकती है मुहर (
इंदौर लोकसभा सीट से मध्य प्रदेश के पीपीसी चीफ जीतू पटवारी (PPC Chief Jitu Patwari ) कांग्रेस की पहली पसंद हैं, लेकिन यहां से जीतू, अक्षय कांति बम को चुनाव लड़ाए जाने के पक्ष में हैं। इधर, 18 में से छह सीटों पर नाम लगभग तय हो गए हैं। विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Former CM Shivraj Singh Chauhan ) के सामने देवेंद्र पटेल और उज्जैन से महेश परमार का टिकट लगभग तय हो गया है। इनके अलावा शहडोल से फुंदीलाल सिंह मार्को, रीवा से नीलम मिश्रा, बालाघाट से हिना कावरे और राजगढ़ से रामचंद्र दांगी का नाम भी लगभग फाइनल है। कांग्रेस ने अभी तक 10 नाम ही तय किए हैं, जबकि खजुराहो लोकसभा सीट को कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ रखी है । जबलपुर लोकसभा सीट से इकलौते विधायक लखन घनघोरिया का नाम आगे आया है। यहां से दिनेश यादव, सत्येंद्र यादव और सौरभ शर्मा के नाम पर भी चर्चा हुई। होशंगाबाद से संजय शर्मा और मनीष राय। मंदसौर लोकसभा से पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर और नंद किशोर यादव के नाम पर चर्ची हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...4 सीटों पर Congress को प्रत्याशी मिलना मुश्किल, कैसे बनेगी बात ?
10 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित
- छिंदवाड़ा-नकुलनाथ
- टीकमगढ़- पंकज अहिरवार
- सतना-सिद्धार्थ कुशवाहा
- सीधी- कमलेश्वर पटेल
- मंडला- ओमकार सिंह मरकाम
- देवास- राजेंद्र मालवीय
- खरगोन- पोरलाल खरते
- बैतूल-रामू टेकाम
ये खबर भी पढ़िए..IT चोरी में फंस चुके सोम ग्रुप ने भी खरीदे 3 करोड़ के electoral bonds
कांग्रेस के इन नामों पर लग सकती है मुहर ( Congress Loksabha Candidate List )
- मुरैना- पंकज उपाध्याय, नीटू सिकरवार
- इंदौर - अक्षय कांति बम
- खंडवा - अरुण यादव
- राजगढ़- रामचंद्र दांगी
- उज्जैन - महेश परमार
- विदिशा- देवेंद्र पटेल
- भोपाल- अरुण श्रीवास्तव
- होशंगाबाद- संजय शर्मा
- बालाघाट- हिना कांवरे
- गुना- राव यादवेन्द्र सिंह यादव
- ग्वालियर- लाखन सिंह यादव, रामसेवक गुर्जर, प्रवीण पाठक
- झाबुआ- कांतिलाल भूरिया
- जबलपुर- दिनेश यादव
- दमोह- रंजीता गौरव पटेल
- रीवा- नीलम अभय मिश्रा
- शहडोल- फुंदेलाल सिंह मार्को
- सागर- गुड्डू राजा बुन्देला
- मंदसौर- नंदकिशोर पटेल, दिलीप सिंह गुर्जर
इंदौर से पटवारी पहली पसंद
इंदौर लोकसभा सीट से मध्य प्रदेश के पीपीसी चीफ जीतू पटवारी (PPC Chief Jitu Patwari ) कांग्रेस की पहली पसंद हैं, लेकिन यहां से जीतू, अक्षय कांति बम को चुनाव लड़ाए जाने के पक्ष में हैं। इधर, 18 में से छह सीटों पर नाम लगभग तय हो गए हैं। विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Former CM Shivraj Singh Chauhan ) के सामने देवेंद्र पटेल और उज्जैन से महेश परमार का टिकट लगभग तय हो गया है। इनके अलावा शहडोल से फुंदीलाल सिंह मार्को, रीवा से नीलम मिश्रा, बालाघाट से हिना कावरे और राजगढ़ से रामचंद्र दांगी का नाम भी लगभग फाइनल है। कांग्रेस ने अभी तक 10 नाम ही तय किए हैं, जबकि खजुराहो लोकसभा सीट को कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ रखी है । जबलपुर लोकसभा सीट से इकलौते विधायक लखन घनघोरिया का नाम आगे आया है। यहां से दिनेश यादव, सत्येंद्र यादव और सौरभ शर्मा के नाम पर भी चर्चा हुई। होशंगाबाद से संजय शर्मा और मनीष राय। मंदसौर लोकसभा से पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर और नंद किशोर यादव के नाम पर चर्ची हुई है।
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?
By Sanjay Gupta
बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में नक्सलियों का कैश डंप बरामद, स्टील के डिब्बे से निकले 39.77 लाख रुपए नगद
By Umeshwari Baghel
महादेव सट्टे की कमाई से रायपुर में खड़ा किया 200 करोड़ का कारोबार! VIP रोड के 7 होटल-क्लब जांच के घेरे में, बिलासपुर तक फैला निवेश का नेटवर्क
By VINAY VERMA