सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब माता-पिता की सेवा के लिए हर साल मिलेगी 30 दिन की छुट्टी
Amresh Kushwaha | Jul 25, 2025, 14:11 IST
employee-leaves-for-elderly-parents
सरकारी कर्मचारी अब बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए 30 दिन का अवकाश ले सकते हैं। वहीं इसमें व्यक्तिगत कारणों के साथ चिकित्सा अवकाश का भी प्रावधान है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। इसके तहत अब सरकारी कर्मचारी अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए 30 दिन का अवकाश ले सकते हैं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बारे में राज्यसभा में जानकारी दी। यह व्यवस्था केंद्रीय कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है और इसके तहत कर्मचारी अपने माता-पिता की देखभाल सहित अन्य निजी कारणों के लिए अवकाश ले सकते हैं।
इन छुट्टियों का प्रयोग कर्मचारियों के लिए पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सहायक हो सकता है, खासकर तब जब माता-पिता बुजुर्ग हों या बीमार हों।
ये खबर भी पढ़िए...MP समेत 5 राज्यों के हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, केंद्र सरकार ने दी नियुक्तियों को मंजूरी
यदि किसी कर्मचारी के माता-पिता बीमार हैं, तो वह अपने चिकित्सा अवकाश का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, आधे वेतन पर अवकाश भी लिया जा सकता है, जो कर्मचारियों को अपनी निजी जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर देता है।
ये खबर भी पढ़िए...रॉयटर्स का X अकाउंट ब्लॉक, केंद्र सरकार ने कहा - हमारा इसमें कोई रोल नहीं
यह सुविधा न केवल पुरुष कर्मचारियों के लिए बल्कि महिला कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अपने माता-पिता की देखभाल के लिए यह अवकाश समान रूप से प्राप्त होगा। यह कदम महिलाओं को काम और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाने में मदद करेगा, खासकर उन परिस्थितियों में जब पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि सरकार ने लोक शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को तेज किया है। 2019 में जहां शिकायतों का निवारण 28 दिनों में होता था, वहीं अब यह समय घटकर 16 दिन रह गया है। यह सुधार केंद्र सरकार की लोक शिकायत निवारण प्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Elderly Parents | central government | सरकारी कर्मचारीयों को 30 दिन की छुट्टी
हर साल 30 दिन का अवकाश
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सेवा नियमों के तहत हर साल 30 दिन का अर्जित अवकाश (Earned Leave) मिलेगा। इसमें 20 दिन का अर्ध वेतन अवकाश (Half Pay Leave), आठ दिन की आकस्मिक छुट्टी (Casual Leave) और दो दिन का निरुद्ध अवकाश (Restricted Leave) मिलता है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन अवकाशों का उपयोग निजी कारणों से किया जा सकता है, जिनमें माता-पिता की देखभाल प्रमुख कारण है।
केंद्र सरकार के कर्मचारी बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए हर साल
30 दिन का अवकाश ले सकते हैं।
➡ 20 दिन का अर्ध वेतन अवकाश, 8 दिन का आकस्मिक अवकाश और 2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश ले सकेंगे।
➡ केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर… pic.twitter.com/0Q59oi7px7
— TheSootr (@TheSootr) July 25, 2025
चिकित्सा अवकाश और आधे वेतन की छुट्टियां
माता-पिता की सेवा के लिए 30 दिन की छुट्टी पर एक नजर...
|
महिला और पुरुष कर्मचारियों के लिए समान अवसर
लोक शिकायतों के निवारण की समय-सीमा में सुधार
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Elderly Parents | central government | सरकारी कर्मचारीयों को 30 दिन की छुट्टी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari