EPFO की नई गाइडलाइन, अब बिना डॉक्यूमेंट के निकाले जा सकेंगे 5 लाख रुपए

Kaushiki | Published:
Share
epfo news.
epfo news.

EPFO ने अपने 7.5 करोड़ सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए अब पीएफ अकाउंट होल्डर्स को बिना किसी डॉक्यूमेंटेशन के 5 लाख रुपए तक निकालने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही, पीएफ क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया को भी तेज किया गया है।

EPFO ऑटो क्लेम: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 7.5 करोड़ मेंबर्स को बड़ी राहत दी है। अब पीएफ अकाउंट होल्डर बिना किसी डॉक्यूमेंटेशन के 5 लाख रुपए तक निकाल सकेंगे, जो पहले केवल एक लाख रुपए तक सीमित था। यह कदम EPFO ने अपने सदस्यों के लिए बेहतर और सुविधाजनक सेवा देने के लिए उठाया है।

इसके साथ ही, EPFO ने क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को भी तेज किया है। पहले जहां 10 दिन में क्लेम सेटल होते थे, अब यह प्रक्रिया केवल 3-4 दिन में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा अब शादी, शिक्षा और घर खरीदने के लिए भी पीएफ से ऑटो-क्लेम सुविधा दी जाएगी, जो पहले केवल बीमारी और अस्पताल खर्च के लिए उपलब्ध थी।

ये खबर भी पढ़ें... अब एक क्लिक में UPI और ATM से निकलेगा PF का पैसा! जानें कब से शुरू होगी EPFO की नई सुविधा

कैसे मिलेगा 5 लाख रुपए तक का ऑटो क्लेम

बता दें कि, EPFO ने यह भी ऐलान किया कि अब UPI (Unified Payments Interface) और ATM के माध्यम से भी पीएफ निकासी की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा मई या जून 2025 तक उपलब्ध होगी। इस सुविधा के तहत, EPFO सदस्य सीधे UPI या ATM से अपने पीएफ बैलेंस को देख सकते हैं और निर्धारित राशि तक की निकासी (withdrawal) कर सकते हैं। इसके साथ ही, सदस्य अपनी पसंदीदा बैंक में पीएफ का पैसा ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

कब से लागू होगी ये नई लिमिट

EPFO ने अप्रैल 2020 में ऑटो-क्लेम की सुविधा शुरू की थी, जो पहले 50 हजार रुपए तक सीमित थी। इसके बाद इसे 1 लाख रुपए तक बढ़ाया गया था और अब इसे 5 लाख रुपए तक बढ़ा दिया गया है। EPFO ने यह कदम अपने सदस्यों को अधिक सुविधा और राहत देने के लिए उठाया है।

ये खबर भी पढ़ें...EPFO पोर्टल से PF बैलेंस चेक करने के 4 आसान तरीके, जानें एक-एक स्टेप्स

क्लेम रिजेक्शन रेट में भी गिरावट

वहीं, EPFO के तहत उठाए गए कदमों का असर यह भी दिखा है कि, क्लेम रिजेक्शन रेट में गिरावट आई है। पहले जहां करीब 50% क्लेम रिजेक्ट हो जाते थे। अब यह 30% तक कम हो गया है। यह सुधार EPFO के नियमों को आसान बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इस कदम से EPFO अपने सदस्यों को और भी बेहतर सेवा देगा और पीएफ क्लेम प्रक्रिया को और अधिक तेज और सुगम बनाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...EPFO का बड़ा फैसला : नौकरी छोड़ने और दूसरी नौकरी के बीच के गैप में भी मिलेगा बीमा

ऑटो क्लेम क्या है

ऑटो सेटलमेंट ऑफ एडवांस क्लेम (ASAC) या ऑटो क्लेम एक ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर सिस्टम है। ये PF (प्रोविडेंट फंड) निकासी या सेटलमेंट के क्लेम को बिना मैन्युअल टेस्ट के जल्दी अप्रूव करता है। अगर आपका KYC (आधार, PAN, बैंक खाता) EPFO के साथ वेरिफाइड है, तो यह सिस्टम आपके क्लेम को 3 से 5 दिनों के भीतर खुद-ब-खुद अप्रूव कर देता है। इसमें आपको कोई दस्तावेज जमा करने या कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होती।

EPFO क्या है

EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) भारत सरकार का एक संगठन है, जो कर्मचारी भविष्य निधि (PF) और पेंशन योजना के लिए जिम्मेदार है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की बचत और भविष्य के लिए सुरक्षित पेंशन देना है। EPFO के तहत, कर्मचारियों को हर महीने अपनी सैलरी का एक हिस्सा भविष्य निधि (Provident Fund) खाते में जमा करना होता है, जिसे वे भविष्य में निकासी के रूप में ले सकते हैं। EPFO ने डिजिटल प्रक्रिया को सरल बना दिया है, जिससे कर्मचारियों को अपने पीएफ खाते की स्थिति, निकासी और अन्य सेवाओं को ऑनलाइन आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। EPFO का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ये खबर भी पढ़ें...EPFO क्लेम प्रोसेस का समय भी हुआ कम, UPI, ATM से एक बार में निकाल सकेंगे इतना PF



Tags:
  • EPFO
  • EPFO ​​Pension Scheme
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
  • bussiness
  • what is EPFO
  • EPFO Claim Settlement
  • देश दुनिया न्यूज
  • EPFO में बड़ा बदलाव
  • EPFO Rules Change
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल