EPS Pension Formula: खुद कैलकुलेट करें अपना मंथली पेंशन, जानें आसान फॉर्मूला

Kaushiki | Sept 09, 2026, 12:15 IST
Share
EPS Pension Formula
EPS Pension Formula

ईपीएफओ के तहत प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी रिटायरमेंट पर पेंशन मिलती है। 10 साल की सर्विस और 58 साल की उम्र पूरी होने पर ईपीएस (EPS) से पेंशन तय होती है। मासिक पेंशन का आसान फॉर्मूला और गणित यहाँ समझें।

EPS Pension Formula: हर महीने जब बैंक अकाउंट में सैलरी क्रेडिट होने का मैसेज आता है, तो एक अलग ही खुशी मिलती है। लेकिन इस खुशी के साथ ही बुढ़ापे के अनिश्चित खर्चों की चिंता भी हर नौकरीपेशा व्यक्ति को सताने लगती है।

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के मन में हमेशा यह बड़ा सवाल रहता है कि क्या रिटायरमेंट के बाद उन्हें कोई फिक्स मंथली सपोर्ट मिलेगा? क्या बिना सरकारी नौकरी के भी बुढ़ापे में हर महीने खाते में तय रकम आ सकती है?

आपको बता दें कि आपकी हर महीने की सैलरी से कटने वाला पीएफ का एक छोटा सा हिस्सा आपके इस सबसे बड़े डर को खत्म कर सकता है। लेकिन इसके लिए EPFO के दो कड़े नियमों और एक खास फॉर्मूले को समझना बेहद जरूरी है। आइए जानें क्या है वो नियम...

ईपीएफओ क्या है और ये कैसे काम करता है

EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) भारत सरकार की एक प्रमुख संस्था है। ये संस्था श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत देश के करोड़ों कर्मचारियों के पीएफ खातों को संभालती है।

इसका काम नौकरीपेशा लोगों के लिए सोशल और फाइनेंसियल सिक्योरिटी देना है। जब आप किसी कंपनी में काम करते हैं, तो आपकी बेसिक सैलरी से पीएफ कटता है। नियम के मुताबिक, 12% हिस्सा आपके ईपीएफ खाते में जाता है।

आपकी कंपनी भी 12% का बराबर योगदान देती है। इस 12% में से 3.67% हिस्सा ईपीएफ में जाता है। बाकी 8.33% हिस्सा एम्प्लॉई पेंशन स्कीम यानी EPS में चला जाता है। यही EPS फंड रिटायरमेंट के बाद आपकी मासिक पेंशन का जरिया बनता है।

पेंशन पाने के लिए दो सबसे जरूरी शर्तें

ईपीएफओ से हर महीने पेंशन पाने के लिए दो शर्तें पूरी होना जरूरी हैं।

पहली शर्त- यह है कि आपकी नौकरी कम से कम दस साल की होनी चाहिए। यह दस साल की सेवा आप एक या अलग-अलग कंपनियों में मिलाकर पूरी कर सकते हैं। सेवा अवधि लगातार होना बिल्कुल जरूरी नहीं है।

दूसरी शर्त- यह है कि आपकी उम्र 58 वर्ष पूरी होनी चाहिए। 58 साल की उम्र में ही आपको पूरी पेंशन का पूरा लाभ मिलता है। अगर आप 50 से 57 साल की उम्र में पेंशन लेते हैं, तो उसे अर्ली पेंशन कहते हैं। लेकिन अर्ली पेंशन लेने पर आपको हर साल के हिसाब से 4% का नुकसान होता है।

ईपीएफओ का पेंशन फॉर्मूला

ईपीएफओ ने पेंशन तय करने के लिए बहुत आसान फॉर्मूला बनाया है। इसके लिए आपको किसी चार्टर्ड एकाउंटेंट के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप खुद घर बैठे अपनी पेंशन का पूरा हिसाब लगा सकते हैं।

फॉर्मूला है:

Monthly Pension = (Pensionable Salary x Total Years of Service) / 70

इस फॉर्मूले में पेंशन योग्य सैलरी का एक नियम ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। वर्तमान नियमों के तहत पेंशन के लिए सैलरी की सीमा 15 हजार रुपए तय की गई है।

आपकी बेसिक सैलरी 50 हजार या एक लाख रुपए भी हो सकती है। लेकिन पेंशन का कैलकुलेशन केवल 15 हजार रुपए पर ही किया जाएगा।

उदाहरण से समझें पेंशन का पूरा गणित

मान लीजिए एक कर्मचारी अपनी नौकरी से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 35 साल तक पेंशन योग्य नौकरी की है। अब फॉर्मूले के हिसाब से उनकी पेंशन योग्य सैलरी 15 हजार रुपए मानी जाएगी। सेवा के कुल वर्ष 35 रखे जाएंगे।

कैलकुलेशन होगा: (15,000 X 35) / 70। इस हिसाब से नतीजा 75 सौ रुपए आएगा। यानी उसको रिटायरमेंट के बाद हर महीने 75 सौ रुपए की फिक्स पेंशन मिलेगी। ये राशि सीधे उनके बैंक खाते में हर महीने आ जाएगी।

अर्ली पेंशन लेने का बड़ा नुकसान

कुछ लोग 58 साल की उम्र से पहले नौकरी छोड़ देते हैं और पेंशन शुरू कराते हैं। अगर आप 50 से 57 साल के बीच पेंशन लेते हैं, तो इसे अर्ली पेंशन कहते हैं।

ईपीएफओ नियमों के मुताबिक (EPFO New Facility), 58 साल से जितने साल पहले पेंशन लेंगे, हर साल 4% की कटौती होगी। मान लीजिए आप 55 साल की उम्र में पेंशन शुरू कराते हैं। यह उम्र 58 से तीन साल कम है। इसलिए आपकी कुल पेंशन में 12% की सीधी कटौती कर दी जाएगी।

इसलिए 58 साल की उम्र तक इंतजार करना ही सबसे समझदारी भरा फैसला माना जाता है। इससे आपको जीवनभर बिना किसी कटौती के पूरी पेंशन मिलती रहती है। ईपीएफओ पेंशन स्कीम EPFO में बड़ा बदलाव | ईपीएफओ के नियम

ये खबरें भी पढ़ें...

EPFO New Rules 2026: इसी महीने शुरू होगी ATM सुविधा, UPI से भी ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO ने PF खातों में डाला 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना अकाउंट

बिना किसी फॉर्म के मिलेगा पीएफ में अटका पैसा, EPFO ने की डिएक्टिव खातों की पहचान

EPFO की नई गाइडलाइन: वेबसाइट से नहीं हो रहा UAN एक्टिवेट? इस ऐप से तुरंत होगा काम

Tags:
  • EPFO
  • ईपीएफओ
  • ईपीएफओ पेंशन स्कीम
  • EPFO New Facility
  • ईपीएफओ के नियम
  • EPFO में बड़ा बदलाव
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...