EPFO के नियम में बड़ा बदलाव, फंसा हुआ पैसा अब ऐसे मिलेगा

Rohit Sahu | Apr 10, 2025, 10:48 IST
Share
epfo news update
epfo news update

ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है कि पुराने बकाया पर लागू ब्याज और दंड की गणना और वसूली नियमानुसार की जाएगी। इसके लिए ईपीएफओ के कंप्लायंस मैनुअल का पालन अनिवार्य है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 4 अप्रैल 2025 को एक नया सर्कुलर जारी किया है। इसमें उन नियोक्ताओं (Employers) के लिए राहत की घोषणा की है, जो तकनीकी खामियों के चलते अपने कर्मचारियों के पुराने भविष्य निधि (EPF) बकाया का भुगतान Electronic Challan-cum-Return (ECR) प्रणाली से नहीं कर पा रहे थे। अब ऐसे मामलों में एक बार के लिए डिमांड ड्राफ्ट (DD) से भुगतान की अनुमति दी गई है।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr

डिमांड ड्राफ्ट से केवल एक बार का पेमेंट

EPFO ने यह स्पष्ट किया है कि डिमांड ड्राफ्ट से भुगतान की अनुमति केवल उन्हीं मामलों में दी जाएगी जहां तकनीकी कारणों से भुगतान संभव नहीं हो पा रहा हो। इसके तहत नियोक्ता सिर्फ एक बार के पुराने बकाया के भुगतान के लिए यह विकल्प अपना सकेंगे। डीडी संबंधित क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (RPFC-in-Charge) के नाम पर उसी बैंक ब्रांच में देय होगा, जहां EPFO का कार्यालय स्थित है।

EPFO लेगा अंडरटेकिंग और कर्मचारियों की सूची

इस प्रक्रिया के तहत EPFO नियोक्ताओं से एक अंडरटेकिंग अनिवार्य रूप से लेगा। इस अंडरटेकिंग में उन सभी कर्मचारियों की सूची शामिल होगी जिन्हें इस भुगतान से लाभ मिलेगा। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी दावे की स्थिति में रिकॉर्ड का सत्यापन सुनिश्चित करना है। साथ ही, नियोक्ताओं को संबंधित अवधि के सभी आवश्यक रिटर्न भी दाखिल करने होंगे।

पुराने बकाया पर लागू ब्याज की गणना होगी

EPFO ने यह भी कहा है कि पुराने बकाया पर लागू ब्याज और दंड (damages) की गणना नियमानुसार की जाएगी। इसके लिए EPFO के कंप्लायंस मैनुअल का पूरी तरह पालन अनिवार्य होगा। यह पहल नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों के लिए पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करेगी।

कर्मचारियों को मिलेगा रुका हुआ फंड

इस फैसले के बाद उन हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी जिनका ईपीएफ फंड तकनीकी कारणों से अटका हुआ था। यह निर्णय न केवल बकाया राशि की प्राप्ति को सरल बनाएगा बल्कि भविष्य में दावे की प्रक्रिया को भी अधिक पारदर्शी और सुगम बना देगा। EPFO ने यह स्पष्ट किया है कि भविष्य में सभी भुगतानों के लिए ECR और इंटरनेट बैंकिंग ही मानक प्रक्रिया रहेगी।

यह भी पढ़ें: UAN से बैंक अकाउंट लिंक करने चैक और पास बुक की फोटो नहीं करनी होगी अपलोड, जानें EPFO के नए नियम

यह भी पढ़ें: EPFO की नई गाइडलाइन, अब बिना डॉक्यूमेंट के निकाले जा सकेंगे 5 लाख रुपए

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • EPFO
  • ईपीएफओ
  • epfo higher penssion
  • EPFO Claim Settlement
  • EPFO Claim
  • ईपीएफओ के नियम
  • EPFO Rules Change
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि