PF बैलेंस चेक करना हुआ आसान: WhatsApp पर Hi लिखते ही मिलेगा PF बैलेंस का हिसाब, जानें कैसे करना है इस्तेमाल
Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 02, 2026, 09:59 IST
WhatsApp पर एक मैसेज से खाते की पूरी जानकारी मिलेगी।
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते की जानकारी पाना अब आसान हो गया है। अब आपको बार-बार EPFO की वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं होगी। EPFO ने अपने सदस्यों के लिए नई व्हाट्सएप सर्विस शुरू की है। इससे कर्मचारी घर बैठे अपने पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा सदस्य अपनी पीएफ पासबुक भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज भेजना होगा।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने यह सेवा शुरू की है। EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। संगठन ने इसके लिए व्हाट्सएप नंबर और क्यूआर कोड (QR Code) जारी किया है। हालांकि, सर्विस शुरू होने के बाद इसमें दिक्कत होने की बात सामने आई है। कई यूजर्स को OTP नहीं मिल रहा है, तो कुछ को एरर भी दिखाई दे रहा है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की नई सुविधा से पीएफ खाते की जानकारी पाना आसान होगा। अब सदस्यों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए वेबसाइट नहीं खोलनी होगी। इस सेवा से कर्मचारी अपना कुल पीएफ बैलेंस देख सकेंगे। पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी भी आसानी से मिलेगी। कर्मचारी अपनी पीएफ पासबुक भी डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके लिए ईपीएफओ ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। सदस्य इस नंबर पर मैसेज भेजकर सेवा का लाभ ले सकते हैं। खास बात यह है कि शुरुआत के लिए सिर्फ हाय (Hi) लिखना होगा। इसके बाद यूजर को अपनी जरूरत का विकल्प चुनना होगा। संबंधित जानकारी सीधे व्हाट्सएप पर मिल जाएगी।
1. सबसे पहले अपने मोबाइल में 8796441800 नंबर सेव करें।
2. अब व्हाट्सएप खोलें और इस नंबर पर चैट शुरू करें।
3. चैट बॉक्स में Hi लिखकर मैसेज भेजें।
4. इसके बाद जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
5. ध्यान रखें कि आपका WhatsApp नंबर UAN से जुड़ा होना चाहिए।
इस सर्विस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने बताया कि PF बैलेंस चेक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि रजिस्टर्ड नंबर से HI भेजने के बाद भी ओटीपी नहीं आने जैसी दिक्कतें दर्ज हुई हैं।
EPFO ने WhatsApp सेवा के लिए QR Code भी जारी किया है। नंबर सेव किए बिना भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
EPFO की नई WhatsApp सेवा में चार विकल्प मिलेंगे। इनकी मदद से कर्मचारी अपने पीएफ खाते की जानकारी आसानी से पा सकेंगे।
FAQs
अब व्हाट्सएप पर PF खाते की जानकारी मिलेगी
इसके लिए ईपीएफओ ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। सदस्य इस नंबर पर मैसेज भेजकर सेवा का लाभ ले सकते हैं। खास बात यह है कि शुरुआत के लिए सिर्फ हाय (Hi) लिखना होगा। इसके बाद यूजर को अपनी जरूरत का विकल्प चुनना होगा। संबंधित जानकारी सीधे व्हाट्सएप पर मिल जाएगी।
EPFO Services on WhatsApp Launched! 💬Check your EPF Balance, view your last 5 transactions and download your Passbook with just a WhatsApp message.📲 Scan the QR Code or say Hi at +91 8796441800.#EPFO #WhatsAppServices https://t.co/AqxDzFJr6E
— EPFO (@officialepfo) November 1, 2026
व्हाट्सएप पर PF बैलेंस कैसे चेक करें?
2. अब व्हाट्सएप खोलें और इस नंबर पर चैट शुरू करें।
3. चैट बॉक्स में Hi लिखकर मैसेज भेजें।
4. इसके बाद जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
5. ध्यान रखें कि आपका WhatsApp नंबर UAN से जुड़ा होना चाहिए।
यूजर्स को PF बैलेंस चेक करने में आ रही परेशानी
पहले ही दिन EPFO की WhatsApp सेवा में दिक्कत!आज ही WhatsApp पर PF की जानकारी देने की सेवा शुरू हुई। लेकिन पहले ही दिन OTP नहीं मिल रहा है। बार-बार कोशिश करने पर भी तकनीकी दिक्कत का मैसेज आ रहा है।@officialepfo क्या करें बताएं#EPFO #PF #WhatsApp #PFBalance #DigitalIndia https://t.co/8FtWm1Lr1Q
— Manya Jain (@ShiviJa65332258) November 2, 2026
QR Code स्कैन करके भी ले सकते हैं सुविधा का लाभ
- सबसे पहले EPFO का जारी किया QR Code स्कैन करें।
- इसके बाद WhatsApp पर चैट अपने आप खुल जाएगी।
- अब चैट बॉक्स में 'Hi' लिखकर मैसेज भेजें।
- इसके बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें।
- भाषा चुनते ही आपके सामने चार विकल्प होंगे।
- इनमें PF Balance, Last 5 Transactions और Passbook Download शामिल हैं।
- चौथा विकल्प Change Language का होगा।
- अब अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनें।
- इसके बाद संबंधित जानकारी आपके WhatsApp पर मिल जाएगी।
WhatsApp सेवा में मिलेंगे ये चार विकल्प
| विकल्प | क्या जानकारी मिलेगी |
|---|---|
| PF Balance | खाते में जमा कुल पीएफ की रकम |
| Last 5 Transactions | पिछले पांच लेनदेन की जानकारी |
| Passbook Download | पीएफ खाते की पासबुक डाउनलोड करने की सुविधा |
| Change Language | अपनी पसंद की भाषा चुनने का विकल्प |
ईपीएफओ व्हाट्सएप सेवा में कौन सी जानकारी मिलेगी?
इस सेवा में पीएफ बैलेंस, आखिरी पांच ट्रांजैक्शन, और पासबुक डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।- ईपीएफओ व्हाट्सएप सेवा कैसे शुरू करें?
सदस्य को EPFO के वेरिफाइड नंबर 8796441800 पर Hi लिखकर मैसेज करना होगा। यह मैसेज उसी मोबाइल नंबर से भेजें जो UAN नंबर से जुड़ा हो। - इस सुविधा से मेंबर्स को क्या फायदा होगा?
इस सेवा से मेंबर्स को दफ्तर या कॉल सेंटर के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे और वे मोबाइल पर कभी भी अपनी पीएफ जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
By Umeshwari Baghel
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
By Mukesh Sharma
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
By Ramanand Tiwari
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
By VINAY VERMA
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
By Jyoti Mahender Bhardwaj