फास्टैग यूजर्स के लिए खुशखबरी, नया फास्टैग खरीदे बिना बदलेगा बैंक, जानें कैसे

Manya Jain | Published:
Share
fastag onetag facility launch
fastag onetag facility launch

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई OneTag सुविधा लॉन्च की है, जिसके तहत FASTag यूजर्स बिना स्टिकर बदले अपना बैंक बदल सकेंगे। यह सुविधा NHAI के Rajmargyatra ऐप से मिलेगी।

अगर कोई व्यक्ति अपना फास्टैग जारी करने वाला बैंक बदलना चाहता है, तो अभी तक उसे नया फास्टैग लेना पड़ता है, यानी पुराना टैग बंद कराकर नया अकाउंट खुलवाना पड़ता है और गाड़ी पर नया स्टिकर लगाना पड़ता है। लेकिन अब यह झंझट खत्म होने जा रहा है। सरकार ने OneTag नाम की एक नई सुविधा लॉन्च की है, जिसके तहत फास्टैग का बैंक बिना स्टिकर बदले बदला जा सकेगा।

नितिन गडकरी ने सुविधा की लॉन्च

केद्रीय मंत्री नितिन गडकरीने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में यह OneTag सुविधा लॉन्च की। इस सुविधा के जरिए वाहन मालिक अपने मौजूदा NETC FASTag को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि बैंक बदलने के बाद भी गाड़ी पर लगा फिजिकल FASTag नहीं बदलेगा। उसकी टैग ID और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी वही रहेगा, यानी नया स्टिकर लेने और उसे गाड़ी की विंडस्क्रीन पर दोबारा चिपकाने की जरूरत नहीं होगी।

Rajmargyatra ऐप से होगा बैंक स्विच

फास्टैग को दूसरे बैंक में पोर्ट करने की सुविधा NHAI के Rajmargyatra मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी। बैंक बदलने के लिए यूजर को कुछ जरूरी जांच और वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इसके बाद यूजर की सहमति ली जाएगी और वह अपनी पसंद का नया FASTag जारी करने वाला बैंक चुन सकेगा। नए बैंक के साथ जरूरी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद FASTag की सर्विस नए बैंक के पास चली जाएगी।

बता दें कि बैंक बदलने के बाद पुराने अकाउंट से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी पूरी तरह खत्म नहीं होगी। मौजूदा FASTag जारी करने वाला बैंक पुराने वॉलेट से जुड़े रिफंड, पेंडिंग ट्रांजैक्शन और अन्य जरूरी मामलों को संभालेगा। पोर्टेबिलिटी सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद FASTag से जुड़ी आगे की सेवाएं नए बैंक की जिम्मेदारी होंगी।

किसके पास रहेगी तकनीकी व्यवस्था की जिम्मेदारी

OneTag के पीछे काम करने वाली तकनीकी व्यवस्था NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया संभालेगा। यह FASTag की पोर्टेबिलिटी की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC)नेटवर्क में जारी करने वाले बैंक की जानकारी को भी अपडेट करेगा।

सरकार को भी होगा OneTag से फायदा

OneTag का फायदा सिर्फ वाहन मालिकों तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे नए FASTag के उत्पादन और पुराने टैग को बंद करके दोबारा जारी करने की जरूरत कम होगी। साथ ही इससे FASTag के नए स्टिकर बनाने, उन्हें भेजने और दोबारा जारी करने में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों की भी बचत हो सकती है।



FAQ

  1. OneTag सुविधा क्या है और इसे किसने लॉन्च किया?
    OneTag एक नई सुविधा है, जिसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में लॉन्च किया। इसके जरिए FASTag यूजर्स बिना स्टिकर बदले अपना बैंक बदल सकेंगे।
  2. बैंक बदलने के लिए कौन सा ऐप इस्तेमाल करना होगा?
    FASTag को दूसरे बैंक में पोर्ट करने की सुविधा NHAI के Rajmargyatra मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी। इसमें यूजर को जरूरी वेरिफिकेशन के बाद अपनी पसंद का नया बैंक चुनने का विकल्प मिलेगा।
  3. बैंक बदलने के बाद पुराने अकाउंट के मामलों का क्या होगा?
    पुराना FASTag जारी करने वाला बैंक ही पुराने वॉलेट से जुड़े रिफंड, पेंडिंग ट्रांजैक्शन और अन्य जरूरी मामलों को संभालेगा। पोर्टेबिलिटी पूरी होने के बाद आगे की सभी सेवाएं नए बैंक की जिम्मेदारी होंगी।
ये भी पढ़ें...

FASTag में फ्री में मिलेंगे 1000 रुपए, बस करना होगा ये काम

FASTag लोकल पास के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, टोल प्लाजा जाने की जरूरत नहीं

एक गलती और ब्लैकलिस्ट होगा FASTag! अब टोल पर नहीं चलेगी चालाकी

महंगा हो गया FASTag Annual Pass, एक अप्रैल से चुकाने होंगे इतने रुपए

Tags:
  • FASTag
  • केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • बैंक
  • NPCI
  • नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC)
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन