पैंक्रियाज में जमा फैट को न लें हल्के में, डायबिटीज-कैंसर का बढ़ सकता है खतरा

Aman Vaishnav | Jul 20, 2026, 13:35 IST
Share
फैटी पैंक्रियाज
फैटी पैंक्रियाज

फैटी पैंक्रियाज डिसऑर्डर को अब पहली बार एक अलग बीमारी के रूप में माना गया है। नई स्टडी में बताया गया है कि पैंक्रियाज में ज्यादा फैट जमा होने से टाइप-2 डायबिटीज, पैंक्रियाटाइटिस और पैंक्रियाज कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने फैटी पैंक्रियाज डिसऑर्डर को पहली बार अलग बीमारी माना है।
  • यह जानकारी नेचर रिव्यूज जर्नल में छपी है। इसे मेलबर्न कंसेंसस नाम दिया गया है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक पैंक्रियाज में जमा फैट डायबिटीज और कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।
  • एक्सपर्ट्स ने इसे मापने और कम करने के तरीके भी बताए हैं।
दरअसल पैंक्रियाज में फैट जमा होने को लेकर सालों से बहस चल रही थी। कुछ इसे सामान्य मानते थे, तो कुछ इसे गंभीर बीमारी का संकेत बताते थे। अब इस बहस पर विराम लग गया है।

फैटी पैंक्रियाज डिसऑर्डर क्या है

रिपोर्ट में दो शब्दों के बीच फर्क समझाया गया है। पहला है IPFD (Intrapancreatic Fat Deposition) यानी पैंक्रियाज में फैट की मात्रा। दूसरा है FPD (Fatty Pancreas Disorder)।

FPD तब होता है जब फैट की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है। इससे पैंक्रियाज की बनावट और उसका काम करने का तरीका बिगड़ने लगता है। इसकी वजह से सूजन, फाइब्रोसिस और कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है।

बता दें कि उम्र बढ़ने के साथ पैंक्रियाज में थोड़ा फैट जमा होना आम बात है। लेकिन जेनेटिक, पर्यावरणीय और जीवनशैली से जुड़े कारणों से दुबले-पतले लोगों में भी ज्यादा फैट जमा हो सकता है। यानी सिर्फ मोटे लोग ही इसके शिकार नहीं होते।

जांच कैसे होगी

दिल्ली के वरिष्ठ डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. अनूप मिश्रा इस पैनल का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड से पैंक्रियाज में फैट की सही मात्रा पता लगाना मुश्किल है।

एमआरआई (MRI – Magnetic Resonance Imaging) से यह जांच बेहतर होती है, लेकिन यह महंगी है और अभी ज्यादातर रिसर्च तक सीमित है।

पैनल ने एक खास तकनीक को सबसे बेहतर बताया है। इसका नाम है Proton Density Fat Fraction (PDFF)। यह MRI आधारित तकनीक पैंक्रियाज में फैट को सटीक तरीके से मापती है।

भारत के लिए क्यों जरूरी है यह शोध

भारत में टाइप-2 डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉ. मिश्रा के मुताबिक, पैंक्रियाज में जमा फैट भी इसकी एक बड़ी वजह हो सकता है।

मिश्रा की रिसर्च बताती है कि पैंक्रियाज में फैट बढ़ने के साथ लिवर में भी फैट जमा होने लगता है। दोनों अंगों में फैट कम करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। कुछ मामलों में इसे रिवर्स भी किया जा सकता है।

फैटी पैंक्रियाज कैसे करें कम

विशेषज्ञों ने राहत भरी बात भी कही है। उनके मुताबिक फैटी पैंक्रियाज को कम करना मुमकिन है।

इसके लिए रोजाना करीब 500 कैलोरी की कमी रखनी होगी। अगर व्यक्ति मोटापे से जूझ रहा है, तो शरीर का 6 से 10 प्रतिशत वजन घटाना फायदेमंद है। इससे पैंक्रियाज में जमा फैट कम हो सकता है।

स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम को आदत बनाना जरूरी है। वजन को नियंत्रित रखकर फैटी पैंक्रियाज का खतरा काफी हद तक टाला जा सकता है। यह शोध आने वाले समय में डायबिटीज और पैंक्रियाज कैंसर की रोकथाम में मददगार साबित हो सकता है।

FAQ

  1. फैटी पैंक्रियाज डिसऑर्डर क्या है?
    यह वह स्थिति है जब पैंक्रियाज में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। इससे पैंक्रियाज की बनावट और कार्यक्षमता को नुकसान होता है। यह सूजन और फाइब्रोसिस का कारण बन सकता है।
  2. क्या दुबले लोगों को भी फैटी पैंक्रियाज हो सकता है?
    हां, जेनेटिक, पर्यावरणीय और जीवनशैली से जुड़े कारणों से दुबले लोगों में भी यह हो सकता है। यह सिर्फ मोटापे तक सीमित बीमारी नहीं है।
  3. फैटी पैंक्रियाज को कैसे कम किया जा सकता है?
    रोजाना करीब 500 कैलोरी की कमी रखने से मदद मिलती है। मोटापे से ग्रस्त लोगों को 6 से 10 प्रतिशत वजन घटाना चाहिए। स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम भी जरूरी हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में बढ़ रहे बीपी के पेशेंट, हर चौथा व्यक्ति हाई बीपी का शिकार, हार्ट पर पड़ रहा असर

देश दुनिया न्यूज: चॉकलेट-चिप्स बच्चों के लिए खतरा, 35 लाख से ज्यादा बच्चे एनीमिया पीड़ित

एमपी में बढ़ा खसरा का खतरा! टीकाकरण के बाद भी बढ़ रहे मरीज, घर-घर जाकर चलेगा अभियान

एमपी में खसरा की वापसी, तेजी से बढ़ रहे मरीज, बच्चों को ज्यादा खतरा, ऐसे करें बचाव

Tags:
  • कैंसर
  • डायबिटीज
  • देश दुनिया न्यूज
  • pancreas
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच