कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी सिंह ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग और रोहित गोदारा ने जिम्मेदारी ली
Sandeep Kumar | Sept 02, 2024, 21:09 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-02T203825.072
कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी सिंह ढिल्लों (AP Singh Dhillon ) के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां (security agencies ) जांच में जुट गई हैं।
पंजाब के प्रसिद्ध गायक अमृतपाल सिंह ढिल्लों ( Amritpal Singh Dhillon) उर्फ एपी ढिल्लों, के कनाडा स्थित वैंकूवर आवास पर फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ये हमलावर कौन थे। मीडिया रिपोर्ट में पहले बताया जा रहा था कि इस हमले के पीछे गोल्डी बराड़ गैंग ( goldie brar gang ) का हाथ है, लेकिन अब एक मैसेज शेयर करते हुए लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ( Lawrence Bishnoi and Rohit Godara gang ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
बताया जा रहा है कि ढिल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने ली है। ये पता नहीं चल पाया है कि एपी ढिल्लों हमले के वक्त घर में थे या फिर नहीं। लॉरेंस गैंग के कुख्यात सदस्य रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस घटना की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्होंने लिखा राम राम जी सभी भाइयों को। 1 सितंबर की रात को कनाडा के विक्टोरिया आइलैंड ( Victoria Island ) और वुडब्रिज टोरंटो में फायरिंग हुई है। दोनों घटनाओं की जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा ( Lawrence gang ) लेता हूं।
![navbharat]()
ये खबर भी पढ़िए...Chhattisgarh : रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई और अमन गैंग के 4 शूटर्स गिरफ्तार , जानें कौन था इनका टारगेट
लॉरेंस बिश्नोई ( Lawrence Bishnoi ) और रोहित गोदारा गैंग ( Rohit Godara Gang ) की तरफ से हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट किया गया है, जिसमें सलमान खान ( salman khan ) का भी जिक्र है कि उनसे नजदीकियों के कारण ही गोलीबारी की गई है।
एपी ढिल्लों का पूरा नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों ( Amritpal Singh Dhillon) है। वह इस समय पंजाबी गानों के सबसे फेमस सिंगर हैं। एपी ढिल्लों के फैंस में जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे हैं। इंडो-कैनेडियन रैपर( Indo Canadian rapper ) और सिंगर एपी ढिल्लों के अब तक 5 सोलो सॉन्ग यूके एशियन और पंजाबी चार्ट में टॉप पर रहे हैं।
इस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
navbharat
ये खबर भी पढ़िए...Chhattisgarh : रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई और अमन गैंग के 4 शूटर्स गिरफ्तार , जानें कौन था इनका टारगेट
एपी ढिल्लों पर क्यों किया हमला?
कौन है एपी ढिल्लों
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari