Chhattisgarh : रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई और अमन गैंग के 4 शूटर्स गिरफ्तार , जानें कौन था इनका टारगेट

Vikram Jain | Updated:
Share
Chhattisgarh Raipur Lawrence Bishnoi Aman gang 4 shooters arrested
Chhattisgarh Raipur Lawrence Bishnoi Aman gang 4 shooters arrested

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई और अमन गैंग के 4 शूटर्स को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। ये शूटर्स राजधानी रायपुर में एक बड़े कारोबारी की हत्या करने के इरादे से आए हुए थे।

RAIPUR. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अमन गैंग 4 शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है। ये शूटर्स राजधानी रायपुर में एक बड़े कारोबारी के द्वारा पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या करने के इरादे से आये हुए थे। इस गिरफ्तारी ने साफ कर दिया कि, प्रदेश के कारोबारी अब बाहरी राज्यों के गैंग के टारगेट में हैं।

72 घंटे का खुफिया ऑपरेशन और गिरफ्तारी


पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देकर गैंग वसूली का रैकेट शुरू करना चाह रहे थे। 26 मई को रायपुर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस और झारखंड के अमन साव गैंग के 4 शूटरों को 72 घंटे के खुफिया ऑपरेशन के बाद भाठागांव के एक होटल से गिरफ्तार किया।

अनहोनी होने से टीम ने रोका


सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कारोबारी को मारने आए लॉरेंस-अमन गैंग के 4 शूटर को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने एक बहुत बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई। हमारे पुलिस के जवानों ने घटना घटने से पहले समय रहते पर्दाफाश कर दिया। जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : बहन की लव मैरिज से नाराज भाईयों ने जीजा को दी खौफनाक सजा, जानें हैरान करने वाला मामला

राजस्थान का रहने वाला है पप्पू सिंह


रायपुर के रेंज IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, पकड़े गए शूटरों में पप्पू सिंह, देवेंद्र सिंह, रोहित स्वर्णकार और मुकेश कुमार है। इसमें पप्पू सिंह बाकी तीन शूटरों का मुखिया है और राजस्थान के पाली का रहने वाला है। पप्पू सिंह और उससे जुड़े शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए भी काम कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh : PCC चीफ दीपक बैज की गृह मंत्री को चिट्ठी, कहा- मुठभेड़ फर्जी नहीं तो जांच क्यों नहीं कराते

ये खबर भी पढ़ें... मशहूर वैद्यराज हेमचंद मांझी वापस करेंगे पद्मश्री सम्मान, जानें क्यों लिया बड़ा फैसला

कारोबारी को मारने वाले थे 15 गोली


पुलिस की जांच में पता चला है कि लॉरेंस और अमन साव के गैंग का कामकाज देखने वाले मयंक सिंह ने 10 लाख की सुपारी दी थी। इन शूटर्स से कहा गया था कि पूरी मैग्जीन कारोबारी के शरीर में उतारनी है। मैग्जीन पिस्टल में अटैच वो हिस्सा होता है, जिसमें गोलियां डाली जाती है। आमतौर पर पिस्टल में 10 से 15 गोलियां आती हैं। ये सभी गोलियां कारोबारी को मारने का प्लान था। यानी मर्डर करते वो भी ऐसा कि देखने सुनने वालों डर कर घबरा जाएं। इसी तरह ये झारखंड में भी एक कारोबारी की हत्या करना चाहते थे।

ये खबर भी पढ़ें... Lok Sabha Election : सीएम मोहन ने पूछा- राहुल गांधी कैसे खटाखट दूर कर देंगे गरीबी ?

अब कारोबारियों में डर


प्रदेश के जिस कारोबारी की हत्या का प्लान बनाया गया। उसके पास झारखंड में कोयले से जुड़ा 1200 करोड़ का प्रोजेक्ट है। पुलिस ने उस कारोबारी का नाम उजागर करने से इनकार कर दिया है। मगर इस घटना से प्रदेश के कारोबारियों में डर तो है। यूपी, हरियाणा, झारखंड, बिहार, दिल्ली में कारोबार के सिलसिले में आने-जाने, व्यापार करने वालों में इस गिरफ्तारी और सामने आए तथ्यों ने डर बढ़ा दिया है।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई और अमन गैंग, छत्तीसगढ़ पुलिस, रायपुर क्राइम न्यूज, Lawrence Bishnoi shooters arrested, Lawrence Bishnoi and Aman Gang, Chhattisgarh Police, Raipur Crime News

Tags:
  • Chhattisgarh Police
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • Raipur Crime News
  • रायपुर क्राइम न्यूज
  • लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स गिरफ्तार
  • लॉरेंस बिश्नोई और अमन गैंग
  • Lawrence Bishnoi shooters arrested
  • Lawrence Bishnoi and Aman Gang
MP के किसानों के लिए बड़ी खबर: एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP

By Sandeep Kumar

MP के किसानों के लिए बड़ी खबर: एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा
मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था

By Sanjay Gupta

मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी

By Umeshwari Baghel

CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे

By Sanjay Gupta

बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी

By Ramanand Tiwari

18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD

By Sandeep Kumar

रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD