पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ ठगी, क्रेडिट कार्ड से 383 डॉलर साफ
Amresh Kushwaha | Jul 12, 2024, 10:41 IST
साइबर क्राइम की चपेट में आए पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन
यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ साइबर ठगी हो गई। ठगों ने पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के क्रेडिट कार्ड से करीब 383 अमेरिकी डॉलर निकाल लिए।
साइबर ठगों ने पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के क्रेडिट कार्ड से करीब 383 अमेरिकी डॉलर निकाल लिए। ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। पूर्व मुख्य सचिव ने क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराने के बाद गोमतीनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोपहर में आया फोन, शाम को ट्रांजेक्शन का मैसेज...
ये खबर भी पढ़िए...पहले तो बेटे को खोया, अब शहीद अंशुमान का कीर्ति चक्र भी हाथ से चला गया
आठ जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे उनके पास एक कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई से बोल रहा है। आपके क्रेडिट कार्ड पर एक लाख नौ हजार रुपए बकाया है। इसके बाद कथित कर्मचारी ने कार्ड का नम्बर बताया। आलोक रंजन के मुताबिक जो नम्बर उन्हें बताया गया वह गलत था। इस पर आलोक ने कार्ड उनका नहीं होने की बात कही।
ये खबर भी पढ़िए...News Update : गुजरात में 10 पोस्ट के लिए पहुंच गए 1800 बेरोजगार
बातचीत के दौरान ही कॉल करने वाले ने मोबाइल पर नौ दबाने के लिए कहा। कॉलर के कहने पर आलोक रंजन ने कीपैड पर नौ नम्बर दबा दिया। जिसके बाद कॉलर ने कहा कि आप बैंक में सम्पर्क कर लें। शाम करीब 6.30 बजे रिटायर आईएएस के पास ट्रांजेक्शन मैसेज आया, जिसमें खाते से 383 अमेरिकन डॉलर लगभग 32 हजार रुपए निकाले जाने की जानकारी थी।
ये खबर भी पढ़िए...जजों को पेंशन और रिटायरमेंट बेनीफिट न देने पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- सीएस और वित्त सचिव हों पेश
क्रेडिट कार्ड से हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलने पर आलोक रंजन ने एसबीआई कस्टमर केयर पर फोन कर शिकायत की। कार्ड ब्लॉक कर दिया। साथ ही पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा। अंदेशा है कि साइबर ठगों ने पूर्व मुख्य सचिव के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी की है। इंस्पेक्टर दीपक पाण्डेय ने बताया जानकारी जुटाई जा रही।
ये खबर भी पढ़िए...सावधान! साइबर क्राइम के इतने तरीके कि गिनते-गिनते हो जाएंगे हैरान
पुलिस के सामने अब तक फ्रॉड के 94 तरीके सामने आ चुके हैं। जिसमें सबसे अधिक ठगी यूपीआई, अननोन ट्रांजेक्शन, इंस्टाग्राम, फेसबुक, क्रेडिट कार्ड और रिश्तेदार बनकर हुई है। साइबर सेल ने 2023 में 56 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सबसे ज्यादा 18 मध्य प्रदेश से और 15 दिल्ली से हैं।
पिछले साल साइबर क्राइम ( Cyber crime ) के पास 2236 शिकायतें साइबर फ्रॉड की आई हैं। इनमें यूपीआई की 310, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की 218, इंस्टाग्राम की 177, फेसबुक की 167, क्रेडिट कार्ड की 166, फोनपे की 112 शिकायतें हैं। इनके अलावा अन्य फ्रॉड की इक्का-दुक्का शिकायतें हैं। साइबर क्राइम पुलिस शिकायतों की जांच करके कार्रवाई करती है। ठगों द्वारा हर साल करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी की जाती है। यह राशि पुलिस बरामद नहीं कर पाती है।
ये खबर भी पढ़िए...पहले तो बेटे को खोया, अब शहीद अंशुमान का कीर्ति चक्र भी हाथ से चला गया
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़िए...News Update : गुजरात में 10 पोस्ट के लिए पहुंच गए 1800 बेरोजगार
आईएएस के पास ट्रांजेक्शन मैसेज
ये खबर भी पढ़िए...जजों को पेंशन और रिटायरमेंट बेनीफिट न देने पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- सीएस और वित्त सचिव हों पेश
मामले की चल रही है जांच
ये खबर भी पढ़िए...सावधान! साइबर क्राइम के इतने तरीके कि गिनते-गिनते हो जाएंगे हैरान
सामने आए साइबर ठगों के 94 तरीके
साइबर फ्रॉड की 2236 शिकायतें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava