FSSAI ने डाबर प्रोडक्ट की बिक्री पर लगाई रोक, ग्राहकों को कर रहे थे भ्रमित

Aman Vaishnav | Aug 04, 2026, 13:14 IST
Share
डाबर प्रोडक्ट की बिक्री पर लगाई रोक
डाबर प्रोडक्ट की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI ने डाबर इंडिया के कई सारे प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को लेकर भ्रामक दावे कर रही थी। इससे पहले भी कंपनी को नोटिस दिया जा चुका है।

समझें क्या है पूरा मामला...

FSSAI ने डाबर इंडिया को अपने कई फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री तुरंत रोकने का निर्देश दिया है।नियामक का कहना है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट्स पर भ्रामक दावे कर रही थी।

बता दें कि यह कार्रवाई शहद, घी, नारियल तेल और तिल के तेल जैसे उत्पादों पर लागू होगी। इसके अलावा कंपनी को 15 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करनी होगी।

डाबर पर क्यों गिरी गाज

देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI से बड़ा झटका लगा है। नियामक ने कंपनी को अपने कई फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री तुरंत रोकने का आदेश दिया है।

FSSAI का कहना है कि डाबर अपने उत्पादों पर ऐसे दावे कर रही थी जो ग्राहकों को गुमराह कर सकते हैं। ये दावे मौजूदा नियमों के अनुरूप भी नहीं पाए गए।

152236bd-c9c
152236bd-c9c

किन प्रोडक्ट्स पर असर

बता दें कि यह कार्रवाई कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स पर लागू होगी। इनमें शहद, ऐपल साइडर विनेगर और वर्जिन कोकोनट ऑयल शामिल हैं। इसके अलावा तिल का तेल, देसी घी, नारियल पानी और कोकोनट मिल्क भी इस सूची में हैं।

नियामक ने कंपनी को 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट यानी ATR (Action Taken Report) जमा करने को कहा है। इस रिपोर्ट में कंपनी को बताना होगा कि उसने आदेश का पालन कैसे किया।

0ce6d910-218
0ce6d910-218

कैसे हुआ नियमों का उल्लंघन

FSSAI के मुताबिक डाबर अपनी वेबसाइट और कुछ प्रोडक्ट्स पर 100% नैचुरल", 100% Pure, 100% प्योरिटी गारंटीड और 100% ऑर्गेनिक जैसे दावे कर रही थी। नियामक का कहना है कि ऐसे दावे स्पष्ट नहीं होते।

एफएसएस एडवर्टाइजिंग एंड क्लेम्स रेग्युलेशन, 2018 के तहत ऐसे 100% दावों को पूरी तरह सत्यापित करना संभव नहीं है। इससे ग्राहक भ्रमित हो सकते हैं। यही वजह है कि नियामक ने इसे नियमों का उल्लंघन माना है।

4b25efd6-37e
4b25efd6-37e

और कौन सी गड़बड़ियां मिलीं

जांच के दौरान FSSAI को और भी गड़बड़ियां मिलीं। डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी पर जैविक भारत लोगो का इस्तेमाल किया गया था। वहीं इसके लिए जरूरी वैध ऑर्गेनिक मंजूरी कंपनी के पास नहीं थी।

इसके अलावा डाबर होममेड कोकोनट मिल्क पर 100% Purity का दावा भी नियमों के खिलाफ पाया गया। यह जांच रिपोर्ट का एक अहम हिस्सा है।

8c70cb75-f87
8c70cb75-f87

पहले भी मिल चुका नोटिस

FSSAI ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है। कंपनी (डाबर इंडिया लिमिटेड) को पहले भी नोटिस भेजा गया था। उस नोटिस में इन दावों में सुधार करने के लिए कहा गया था।

इसके बाद भी नियामक के मुताबिक कंपनी ने संतोषजनक सुधार नहीं किया। इसी वजह से अब सीधे बिक्री रोकने का सख्त कदम उठाया गया है।

ये खबरें भी पढ़िए।

FSSAI का बड़ा एक्शन: किंडर जॉय, सफोला समेत 12 ब्रांड्स को नोटिस

FSSAI ने बताया इतना खतरनाक है बाजार का पनीर, क्या आप खा रहे हैं सही पनीर

अश्वगंधा की पत्तियों पर FSSAI ने लगाई रोक, गाइडलाइन जारी, जानें ऐसा क्या

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट पर ED का शिकंजा, एमडी किशन मोदी को भेजा जेल

Tags:
  • FSSAI
  • भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
  • डाबर इंडिया लिमिटेड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड