Chennai Incident : बच्ची का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, ट्रोल हुई माँ, किया सुसाइड

Deeksha Nandini Mehra | May 21, 2024, 15:36 IST
Share
chennai news
बच्ची के वायरल वीडियो पर ट्रोल हुई माँ

एक आईटी पेशेवर महिला ने ऑनलाइन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला की 3-4 माह की बेटी है जिसका कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हुआ..

एक आईटी पेशेवर महिला ने ऑनलाइन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। दरअसल महिला की एक तीन से चार माह की बेटी है जिसका कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें आठ महीने का बच्चा फिसलकर चौथी मंजिल की बालकनी से गिर गया था। इस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर बच्ची की माँ को खूब खरी-खोटी सुनाई। वो इन सबको झेल नहीं पाई और उसने खुद का जीवन खत्म करने का फैसला किया। यह मामला चेन्नई का है। रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई की उस महिला की पहचान वी रम्या के रूप में हुई। उन्हें उनके माता-पिता के घर कोयंबटूर के करमदाई में मृत पाया गया। सूत्रों ने बताया कि वह 28 अप्रैल को हुई घटना को भुला नहीं पाई थीं, जब उनका बच्चा बालकनी से फिसल गया था।

ये खबर पढ़िए..छत्तीसगढ़ में शौचालयों की गिनती करने में लगे शिक्षक, शिक्षा अधिकारी ने 10 जून तक दी डेड लाइन

ये है मामला


दरअसल, महिला का आठ महीने का बच्चा फिसलकर चौथी मंजिल की बालकनी से गिर गया था। वह एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहती थीं। गनीमत रही कि वहां रहने वाले अन्य लोगों ने बच्चे को बचा लिया और उसे कोई चोट नहीं आई थी। सूत्रों के मुताबिक, रम्या को इतना ज्यादा अपमानित किया गया कि मीडिया ने ये तक कह दिया कि उन्होंने जानबूझकर बच्चे को छोड़ा था। यह बात उनकी मानसिक स्थिति पर बहुत बुरा असर डाल गई। उनके पति वेंकटेश भी एक आईटी प्रोफेशनल हैं, और दोनों चेन्नई में काम करते थे।

ये खबर पढ़िए ..Kawardha Road Accident : एक चिता पर जले 17 लोगों के शव, एक ही परिवार से उठी 11 अर्थी

बेहोश हालत में मिली युवती


पुलिस ने इस मामले में कहा कि वह ( वी रम्या ) और उनके पति, बच्चे के साथ दो हफ्ते पहले ही करमदाई आए थे। बीते रविवार 19 मई को, उनके माता-पिता किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, उस दौरान रम्या अकेली घर पर थीं। जब माता- पिता वापस लौटे तो उन्होंने उन्हें ( वी रम्या ) बेहोश पाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ये खबर पढ़िए निकाह में घूमर डांस कराने पर लगा एक लाख का जुर्माना, समाज से भी किया बेदखल

सूत्रों ने आगे बताया कि बच्चे के साथ हुए हादसे के बाद से रम्या डिप्रेशन में थीं। हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ना सिर्फ आसपास के लोगों ने बल्कि न्यूज चैनल्स और ऑनलाइन लोगों ने भी काफी शर्मिंदा किया। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने मीडिया को बयान देते हुए उनकी लापरवाही और मां के रूप में नाकामी के लिए उन्हें दोषी ठहराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

ये खबर पढ़िए Rajasthan : भट्टी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला , नाबालिग से दरिंदगी करने वाले भाइयों को फांसी की सजा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल | social media Video viral | Online trolling

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  • social media Video viral
  • Online trolling
आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर

By Aman Vaishnav

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड

By Aman Vaishnav

MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?