Gold Price Hike: अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई सोने की कीमत, जानिए आपके शहर में क्या है दाम?
Raj Singh | Sept 24, 2024, 12:18 IST
the sootr
सोना खरीदने वालों के लिए बुरी खबर है। सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। इसने अपने सारे पिछले रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। हालांकि, चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
सोने की कीमत आज अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 374 रुपये बढ़कर 74,467 रुपए हो गई। एक समय इसकी कीमत 74,533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 74,093 रुपये प्रति दस ग्राम थी।
सोने की कीमत के अलावा चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 1,161 रुपए कम होकर 87,756 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले चांदी 88,917 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।
IBJA के मुताबिक इस साल अब तक सोने के दाम 11,115 रुपए तक बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 74,467 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 87,756 रुपए पर पहुंच गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल यानी 2023 में सोने की कीमत में 8 हजार का इजाफा हुआ था। साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपये प्रति ग्राम पर था लेकिन साल के आखिर तक 63,246 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी 68,092 रुपये से बढ़कर 73,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
ये भी खबर पढ़िए... एप्पल डिवाइस की सिक्योरिटी खतरे में, हैक हो सकता है पूरा सिस्टम
सोने की कीमत के अलावा चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 1,161 रुपए कम होकर 87,756 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले चांदी 88,917 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।
अब तक 11 हजार से अधिक बढ़े सोने के दाम
साल 2023 में सोने के दाम में कितना इजाफा?
ये भी खबर पढ़िए... एप्पल डिवाइस की सिक्योरिटी खतरे में, हैक हो सकता है पूरा सिस्टम
कहां कितना सोने की कीमत, जानें
- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए है।
- दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,300 रुपए है।
- चेन्नई की बात करें तो यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,800 रुपए में मिल रहा है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए है।
- कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76,150 रुपए में मिल रहा है।
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए में बिक रहा है। जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए में मिल रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar