अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, उम्र सीमा में छूट, फिजिकल टेस्ट की भी छुट्टी... अब मिलेगा आरक्षण
Amresh Kushwaha | Jul 24, 2024, 16:37 IST
Agniveer Reservation
सेना में अग्निवीर के तौर पर नियुक्त होने वाले युवाओं को चार साल की सर्विस के बाद रिटायर कर दिया जाता है। ऐसे में सरकार इनके लिए आगे भी रोजगार के अवसर खुले रखना चाहती है।
Agniveer Reservation : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार 24 जुलाई को राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया है कि अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। यह आरक्षण सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स ( सीएपीएफ ) और असम राइफल्स में कांस्टेबल ( जनरल ड्यूटी )/ राइफलमैन के पदों पर होने वाली नियुक्तियों में मिलेगा। साथ ही अग्निवीरों को आयु सीमा और फिजिकल टेस्ट से भी छूट दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...FIR के बाद कहां लापता हो गई IAS पूजा खेडकर
अग्निवीर के तहत भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में जवानों की भर्ती की जाती है। ये सशस्त्र बलों में नियुक्ति की एक नई कैटेगरी है। इसके तहत भर्ती होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीर चार साल की सेवा के बाद बिना किसी पेंशन लाभ के रिटायर हो जाते हैं। बाकी के 25 फीसदी अग्निवीरों को रेगुलर सैनिकों के तौर पर फोर्स में शामिल कर लिया जाता है। यही वजह है कि सरकार ने अब उन 75 फीसदी अग्निवीरों के लिए भी रोजगार की व्यवस्था कर दी है।
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय बजट 2024 : मध्यप्रदेश को इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए मिले 10 हजार करोड़ रुपए
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में खाली पड़े पदों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएपीएफ और असम राइफल्स में 1 जुलाई 2024 तक खाली पदों की संख्या 84 हजार 106 है, दोनों में 10 लाख 45 हजार 751 पदों की कुल स्वीकृती होती है।
अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 के बीच 67 हजार 345 लोगों की भर्ती की गई है। इसके अलावा 64 हजार 091 खाली पदों को नोटिफाई किया गया है। ये पद भर्ती के विभिन्न चरणों में हैं। ये साफ हो जाता है कि बलों के आकार की तुलना में खाली पदों की संख्या की वजह से ओवरटाइम का सवाल ही नहीं उठता है।
ये खबर भी पढ़िए...NEET केस की सुनवाई के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि भड़क उठे CJI चंद्रचूड़ , बुला ली सिक्योरिटी
गृह राज्य मंत्री ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)/राइफलमैन के पद पर भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% फीसदी खाली पदों को आरक्षित करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा ऊपरी आयु सीमा में छूट और फिजिकल एफिसेंसी टेस्ट से छूट का प्रावधान भी किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...FIR के बाद कहां लापता हो गई IAS पूजा खेडकर
सशस्त्र बलों में नियुक्ति की एक नई कैटेगरी
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय बजट 2024 : मध्यप्रदेश को इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए मिले 10 हजार करोड़ रुपए
सीएपीएफ और असम राइफल्स में इतने पद खाली
अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 के बीच 67 हजार 345 लोगों की भर्ती की गई है। इसके अलावा 64 हजार 091 खाली पदों को नोटिफाई किया गया है। ये पद भर्ती के विभिन्न चरणों में हैं। ये साफ हो जाता है कि बलों के आकार की तुलना में खाली पदों की संख्या की वजह से ओवरटाइम का सवाल ही नहीं उठता है।
ये खबर भी पढ़िए...NEET केस की सुनवाई के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि भड़क उठे CJI चंद्रचूड़ , बुला ली सिक्योरिटी
अग्निवीरों के लिए सरकार ने क्या किया?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari