चांदी पर हॉल मार्क का नियम 1 सितंबर से होगा लागू, ग्राहक को होगा फायदा, ठगी का डर हो जाएगा खत्म
thesootr Desk | Aug 17, 2025, 10:44 IST
Silver Jewellery
1 सितंबर से चांदी खरीदने वाले लोगों को हॉलमार्किंग की सुविधा मिलने वाली है। ऐसा होने से चांदी इंडस्ट्री और ग्राहक के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है।
चांदी(silver) की जूलरी को लेकर सरकार ने हॉलमार्किंग का पैमाना सेट कर दिया है। 1 सितंबर 2025 से हॉलमार्किंग के जरिए चांदी की खरीदी की जा सकती है। इसकी मदद से ग्राहक चांदी की बेहतर क्वालिटी खरीद पाएंगे। साथ ही, ऐसा होने से ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी भी कम हो जाएगी। नए नियम से चांदी खरीदने वाले शौकीन लोगों को भी आसानी होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांदी खरीदने को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने एक पैमाना तय किया है। जिसके मुताबिक, अब ग्राहकों को चांदी के गहनों को खरीदने के लिए हॉलमार्किंग की सुविधा मिलेगी। शुरुआती दौर में इसे अनिवार्य नहीं किया जाएगा, बल्कि यह वॉलंटरी (अपनी इच्छा के मुताबिक) रहेगी। यह ग्राहक पर निर्भर करेगा कि वह हॉलमार्क पर जलूरी को खरीदे या फिर नहीं खरीदे। बता दें कि, कुछ साल पहले ही सौने की जूलरी को लेकर हॉलमार्क का नया पैमाना सेट किया गया था।
बीआईएस ने चांदी की शुद्धता को लेकर 6 पैमाना सेट किया है, इसमें 900, 800, 835, 925, 970 और 990 शामिल है। इन 6 शुद्धता के स्तर को अब चांदी के हर गहने पर यूनिक हॉलमार्क आईडी (HUID) के तौर पर दिया जाएगा। आईडी से तुरंत पता चल जाएगा कि जूलरी कितनी शुद्ध है। हॉलमार्क के जरिए ग्राहक के साथ अब ठगी की समस्या कम होने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा अगर चांदी नकली है तो इसका भी पता तुरंत लगा लिया जाएगा।
ये भी पढ़िए...जबलपुर के सिहोरा में 'सोना' मिलने की खबर पर GSI का बयान- अभी भंडार की पुष्टि नहीं
सरकार की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, 1 सितंबर से ग्राहक अगर चाहे तो दो विकल्प अपने पास रख सकते हैं, चाहे वह हॉलमार्क वाली चांदी खरीदें या फिर बिना हॉलमार्क वाली।
ये भी पढ़िए...राजस्थान के सांवलियाजी मंदिर में दान राशि 28 करोड़ पार, भक्तों ने 204 किलो से ज्यादा चांदी और एक किलो से ज्यादा सोना भी चढ़ाया
हॉलमार्किंग के जरिए भी सोने और चांदी की शुद्धता को मापा जाता है। सीधे शब्दों में समझे तो मेटल की शुद्धता की पहचान के लिए हॉलमार्किंग किया जाता है। सरकार हॉलमार्किंग का पैमाना सेट करती है। इसके बाद सरकार की ओर से मिले गाइडलाइंस के हिसाब से ही सोने और चांदी जैसी धातु की जांच की जाती है। इसके बाद इसे बीआईएस के स्टैंडर्ड के हिसाब से प्रमाणित किया जाता है। ऐसा होने से ग्राहक को उसी क्वालिटी का सामान मिलता है, जिसके लिए उन्होंने पैसा दिया है।
ये भी पढ़िए...राजसी श्रृंगार से सजे बाबा महाकाल, चांदी के त्रिपुंड और फूलों से हुआ श्रृंगार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
क्या है नया नियम?
चांदी की शुद्धता ऐसे पहचान पाएंगे ग्राहक
ये भी पढ़िए...जबलपुर के सिहोरा में 'सोना' मिलने की खबर पर GSI का बयान- अभी भंडार की पुष्टि नहीं
1 सितंबर से होंगे नए बदलाव
1 सितंबर से लागू होगा नया हॉलमार्किंग नियम
|
ये भी पढ़िए...राजस्थान के सांवलियाजी मंदिर में दान राशि 28 करोड़ पार, भक्तों ने 204 किलो से ज्यादा चांदी और एक किलो से ज्यादा सोना भी चढ़ाया
क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
सोने चांदी की बेहतर जानकारी रखने वाले जानकारों का कहना है कि ज्यादातर लोग अब हॉलमार्क वाले गहनों पर ही भरोसा करेंगे। यह सही भी है। इससे जूलरी इंडस्टी और ग्राहकों के बीच तालमेल बेहतर हो जाएगा। साथ ही, ऐसा होने से जूलरी इंडस्ट्री भी मजबूत होगी।
हॉलमार्किंग क्यों है खास?
ये भी पढ़िए...राजसी श्रृंगार से सजे बाबा महाकाल, चांदी के त्रिपुंड और फूलों से हुआ श्रृंगार
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA