Superbugs AI Research : वैज्ञानिक 10 साल से ढूंढ रहे थे समाधान, AI ने 2 दिन में सुलझाई समस्या
thesootr Desk | Mar 02, 2025, 12:58 IST
ai research
Superbugs Research: माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स 10 साल में जो समस्या नहीं सुलझा पाए थे उसे AI ने महज दो दिन में हल कर दी। इस खोज से सुपरबग्स की मिस्ट्री भी सुलझी है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने वैज्ञानिकों की दशकों की मेहनत को कुछ ही घंटों में सुलझा दिया है। इम्पीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर जोस आर.पेनाडेस और उनकी टीम सालों से इस बात को समझने की कोशिश कर रहे थे कि सुपरबग्स (Superbugs) एंटीबायोटिक्स के खिलाफ प्रतिरोधी क्यों हो जाते हैं।
प्रोफेसर पेनाडेस ने बताया कि जब उन्हें AI के रिजल्ट मिले, तो यह बहुत चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा, "हमारी रिसर्च अभी प्रकाशित नहीं हुई थी, तो इसका मतलब था कि AI ने यह जानकारी कहीं और से नहीं ली, बल्कि अपने एल्गोरिदम और डेटा विश्लेषण से समाधान निकाला।" AI ने न केवल उनकी परिकल्पना (Hypothesis) को सही ठहराया, बल्कि चार और संभावित उत्तर भी दिए। इनमें से एक नया था, जिस पर अब उनकी टीम काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: Grok 3 AI Launch: एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर, Chat GPT और Meta को देगा टक्कर
सुपरबग्स की समस्या एक बड़ी चुनौती है, जिसका समाधान ढूंढने के लिए वैज्ञानिक सालों से काम कर रहे थे। अब रिसर्च से यह पता चला कि सुपरबग्स अलग-अलग वायरस से एक प्रकार की पूंछ बना लेते हैं, जो उन्हें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलने में मदद करती है। प्रोफेसर पेनाडेस ने इसे समझाते हुए कहा, "सुपरबग्स के पास ऐसी कुंजी होती हैं, जिनकी मदद से वे एक होस्ट से दूसरे होस्ट में प्रवेश कर जाते हैं।"
यह भी पढ़ें: AI का यूज कर MP पुलिस कर रही कमाल, किडनैंप हुए बच्चों को मां-बाप से मिला रही
AI की शक्ति ने विज्ञान में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। दुनियाभर में लोग इसे विज्ञान के लिए क्रांतिकारी मान रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इसके जरिए नौकरियों के खतरे की भी चिंता जता रहे हैं। प्रोफेसर पेनाडेस का मानना है कि AI विज्ञान को पूरी तरह बदल देगा। उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी बड़े मैच का हिस्सा हूं। यह विज्ञान के लिए एक नया युग साबित होगा और इसका हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं।"
जोस आर पेनाडेस ने AI से पूछा सवाल
यह रिसर्च एक बेहद कठिन समस्या थी, जिसे हल करने में उन्हें दस साल का समय लगा। लेकिन जब उन्होंने अपनी रिसर्च से संबंधित एक छोटा सवाल AI से पूछा, तो उन्हें हैरानी हुई। AI ने महज 48 घंटों में उस सवाल का समाधान ढूंढ निकाला, जिसे सुलझाने में उनकी पूरी टीम कई सालों से जुटी थी।
अपने एग्लोरिदम से निकाला समाधान
यह भी पढ़ें: Grok 3 AI Launch: एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर, Chat GPT और Meta को देगा टक्कर
सुपरबग्स की पहेली का हल निकाला
यह भी पढ़ें: AI का यूज कर MP पुलिस कर रही कमाल, किडनैंप हुए बच्चों को मां-बाप से मिला रही
AI से विज्ञान में क्रांति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA