Grok AI आए दिन ले रहा नए पंगे, अब गांधी-नेहरु पर दिए चौंकाने वाले जवाब

Rohit Sahu | Mar 17, 2025, 13:05 IST
Share
grok ai controversy
grok ai controversy

एलन मस्क के Grok AI चैटबॉट ने गांधी और नेहरु से जुड़े सवालों पर ऐसे जवाब दिए, जिनसे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। इन सवालों के जवाब में कई दावे किए गए हैं।

तकनीक की दुनिया में आए दिन नई हलचल मचाने वाले एलन मस्क अपने AI चैटबॉट Grok AI को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। यह चैटबॉट अब राजनीतिक मामलों में भी जवाब देने लगा है। कांग्रेस पार्टी ने एआई से गांधी और नेहरु से जुड़े सवाल किए। जिसमें AI ने कई चौंकाने वाले दावे कर दिए। जिससे सोशल मीडिया पर नया विवाद छिड़ गया। आइए जानते हैं कि आखिर Grok AI ने कांग्रेस के सवालों पर क्या जवाब दिए।

कांग्रेस ने पूछे गांधी नेहरु से जुड़े सवाल

Grok AI से जब कांग्रेस ने गांधी और नेहरु से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए, तो उसके उत्तर बेहद चौंकाने वाले थे। चैटबॉट ने कुछ ऐसे जवाब दिए जो राजनीतिक रूप से संवेदनशील और विवादास्पद माने जा सकते हैं। चैटबॉट में सवाल किया गया कि नेहरु जी ने कितनी संपत्ति देश के नाम कर दी थी। इसके जवाब में AI ने जवाब दिया कि नेहरु ने अपनी 98% निजी संपत्ति देश के नाम कर दी। जिसकी आज के समय में कीमत 12 हजार से 49 हजार करोड़ के बीच है।

nehru wealth
nehru wealth

दूसरा सवाल गांधी और नेहरु की माफी पर

दूसरा सवाल कांग्रेस ने गांधी और नेहरु द्वारा अंग्रेजों से माफी को लेकर पूछा गया कि क्या नेहरु और गांधी ने कभी अंग्रेजों से माफी नहीं मांगी थी? क्या उस समय के कांग्रेस नेताओं को ब्रिटिश सरकार पेंशन देती थी। इस पर AI ने जवाब दिया कि गांधी और नेहरु को कभी ब्रिटिश सरकार से पेंशन नहीं मिली, न ही उन्होंने कभी ब्रिटिश सरकार से माफी मांगी।

nehru
nehru

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Grok AI के इन उत्तरों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस समर्थकों खूब स्क्रीन शॉट शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे चैटबॉट की गलती मानकर उसपर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि ये सभी सवाल के जवाब Grok AI ने दिए हैं। जिसमें फैक्ट को सही इतिहास से जांचना जरुरी है।

यह भी पढ़ें: Elon Musk का मिशन शुरू होते ही खत्म, एक सेकंड में हुआ 1568 करोड़ रुपए का नुकसान

क्या है Grok AI

एलन मस्क की कंपनी xAI ने Grok AI चैटबॉट विकसित किया है, जिसे X प्लेटफॉर्म (पूर्व में Twitter) पर एक्सेस किया जा सकता है। उपयोगकर्ता X प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एक विशेष आइकन पर क्लिक करके इस चैटबॉट का उपयोग कर सकते हैं। आइकन पर क्लिक करते ही AI चैटबॉट का एक नया विंडो खुल जाएगा। जहां आप इसे यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Grok 3 AI Launch: एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर, Chat GPT और Meta को देगा टक्कर

पहले भी विवादों में आ चुका Grok

यह पहली बार नहीं है जब Grok AI ने विवादित जवाब दिए हों। इससे पहले भी यह चैटबॉट कुछ सवालों पर अनुचित या भ्रामक उत्तर दे चुका है, जिससे आलोचनाएं हुई थीं। अब देखना यह है कि क्या xAI इस मुद्दे को हल्के में लेता है, या फिर Grok AI के एल्गोरिदम में कुछ बदलाव किए जाते हैं ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद न हों।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CONGRESS
  • AI
  • Elon Musk
  • महात्मा गांधी
  • AI chatbot
  • Elon Musk Twitter Controversy
  • Elon Musk twitter
  • महात्मा गांधी और कांग्रेस
  • जवाहरलाल नेहरु
  • Grok AI
  • ग्रोक एआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज