गैंगस्टर के साथ भागी IAS की पत्नी, पति ने नहीं दी घर में एंट्री तो...

Deeksha Nandini Mehra | Jul 23, 2024, 10:51 IST
Share
आईएएस को छोड़ गैंगस्टर के साथ भागी पत्नी
आईएएस को छोड़ गैंगस्टर के साथ भागी पत्नी

IAS रंजीत कुमार गुजरात विद्युत नियामक आयोग (GERC) के सचिव पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी सूर्या जे अपने प्रेमी और गैंगस्टर हाईकोर्ट महाराज के साथ भाग गई थी। जब वापस पति के पास लौटी तो ...

IAS Wife Ran Away with Gangster High Court Maharaj : गुजरात से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार की पत्नी ने अपने पति के घर के दरवाजे के सामने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार 9 महीने पहले वह एक गैंगस्टर के साथ भाग गई थी। इसके बाद शनिवार को पति के घर वापस लौटी थी। पूरा मामला गुजरात के गांधीनगर का है। बता दें कि, IAS रंजीत कुमार गुजरात विद्युत नियामक आयोग (GERC) के सचिव पद पर तैनात हैं।

पति के दरवाजे पर खाया जहर

दरअसल, महिला ने गांधीनगर के सेक्टर 19 स्थित अपने पति के घर के बाहर जहर खाकर जान दे दी। महिला को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन उसने रस्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की पहचान 45 साल की सूर्या जे के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु की रहने वाली थी और वहीं के एक गैंगस्टर हाई कोर्ट महाराजा के साथ भागी थी।

ये खबर पढ़िए... Budget 2024 Live : आज पेश होगा आम बजट; निर्मला सीतारमण बनाएंगी रिकॉर्ड

पति नहीं था घर में

रंजीत कुमार के वकील हितेश गुप्ता ने बताया कि दंपती पिछले साल से अलग-अलग रह रहा था और उनकी तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। वहीं पुलिस ने बताया कि IAS रंजीत कुमार शनिवार को तलाक की याचिका को अंतिम रूप देने के लिए बाहर गए थे। पीछे से उनकी पत्नी ने घर में नहीं घुसने देने से परेशान होकर जहर खा लिया था।

महिला पर बच्चे का अपहरण करने का मामला

पुलिस ने बताया कि आईएएस की पत्नी सूर्या पर अपने कथित गैंगस्टर बॉयफ्रेंड हाई कोर्ट महाराजा के साथ 14 साल के बच्चे के अपहरण करने का मामला दर्ज है।

ये खबर पढ़िए... देश का बजट आज होगा पेश, जानें बजट क्या होता है और इसके प्रकार

उन्होंने 11 जुलाई को बच्चे को अगवा कर लिया था। बच्चे की मां से उन्होंने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी लेकिन मदुरै पुलिस बच्चे को बचाने में कामयाब रही। इसके बाद पुलिस ने सूर्या सहित इसमें शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी थी।

सुसाइड नोट मिला

सूत्रों का कहना है कि मदुरै में 14 साल के बच्चे के अपहरण मामले में तमिलनाडु पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए सूर्या अपने पति के घर वापस आई होगी।

ये खबर पढ़िए... निर्मला सीतारमण तोड़ पाएंगी मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड, जो अब तक नहीं टूटा

साथ ही बताया जा रहा कि पुलिस को तमिल में लिखा एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखी बात को सार्वजनिक नहीं किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Gujarat News
  • High Court Maharaja Gangster
  • IAS Ranjit Kumar
  • हाई कोर्ट महाराज गैंगस्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा