Gwalior : बिल गेट्स की कंपनी के एजेंट बनकर अमेरिका वालों के खाते किए खाली
Marut raj | Apr 01, 2024, 23:28 IST
बिल गेट्स की कंपनी के एजेंट बनकर अमेरिकन के खाते किए खाली Gwalior By posing as agents of Bill Gates company Americans accounts were emptied द सूत्र the sootr
महीने का 20 से 25 हजार रुपए वेतन और ठगी की रकम पर पांच प्रतिशत कमीशन देते था रैकेट का सरगना। दुबई से चला रहा था रैकेट। इससे पहले अमेरिकी एजेंसी FBI करने आई थी जांच।
भोपाल. बिल गेट्स ( Bill Gates ) की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft ) के एजेंट बनकर अमेरिकन ( Americans ) नागरिकों को ठगने वाला एक गैंग पकड़ा गया है। खास बात यह है कि अमेरिकन लोगों के साथ ठगी करने वाले रैकेट का संचालन ग्वालियर ( Gwalior) जैसे लॉ प्रोफाइल शहर से किया जा रहा था। पूरा रैकेट ग्वालियर के माधव नगर स्थित एक होटल के कमरे से चलाए जा रहा था। आरोपी बिल गेट्स की माइक्रोसाफ्ट कंपनी का एजेंट बनकर आई बीम वाइस कंवर्टर एप्लीकेशन के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों को फोन करते थे।
लैपटॉप, पीसी और अन्य डिवाइस में वायरस होने की बात कहकर ये लोग अमेरिकी नागरिकों के फंसाते थे। वायरस से बचने के लिए अल्ट्रा व्यूअर साफ्टवेयर डाउनलोड कराकर डिवाइस का पूरा एक्सेस ही हासिल कर लेते थे। इसके बाद पूरा पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर करने की बात कहकर अपना ही खाता उपलब्ध करवाते थे। इसके बाद पूरा पैसा हड़प लेते थे।
एसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार पुलिस ने अभी उन सात लोगों को पकड़ा है, जो दुबई में बैठे सरगना के इशारे पर काम करते थे। इन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपए वेतन और ठगी की रकम पर पांच प्रतिशत कमीशन मिलता था। सरगना अभी पकड़ से बाहर है। पकड़े गए ठगों में एक युवती भी शामिल है। दुबई में बैठा सरगना ग्वालियर का ही है, जबकि वह कुछ दिनों से गुजरात के बड़ोदरा में रह रहा था। इससे पहले बहोड़ापुर इलाके में अमेरिकी नागरिेकों को ठगने वाला गैंग पकड़ा गया था, इसकी जांच के लिए एफबीआइ भी आई थी।
ऐसे बनाते थे निशाना

दुबई में रहता है सरगना

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj