अमेरिका में गूंजा ज्ञानवत्सल स्वामी का नाम, जैक्सन शहर ने समर्पित किया एक दिन

Aman Vaishnav | Jul 19, 2026, 11:08 IST
Share
ज्ञानवत्सल स्वामी
ज्ञानवत्सल स्वामी

अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के जैक्सन शहर में 8 जुलाई को पूज्य डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी दिवस घोषित किया गया है। मेयर जॉन हॉर्न ने उनके सामाजिक और आध्यात्मिक योगदानों के सम्मान में यह बड़ा फैसला लिया है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • जैक्सन के मेयर जॉन हॉर्न ने 8 जुलाई को ज्ञानवत्सल स्वामी दिवस घोषित किया गया।
  • यह घोषणा द हिल्टन जैक्सन होटल में हुए एक बड़े कार्यक्रम में हुई।
  • इस कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।
  • मेयर ने स्वामी जी की वर्षों की सेवा और नेतृत्व को सराहा।
  • मिसिसिपी के सांसदों ने भी उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में क्या हुआ

बता दें कि बीते बुधवार 8 जुलाई को शाम हिल्टन जैक्सन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था। पूज्य डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी ने इस मौके पर एक भाषण भी दिया था। उनके भाषण का विषय था सोच अलग रखो, सफलता पाओ।

ज्ञानवत्सल स्वामी ने सकारात्मक सोच, चरित्र और अनुशासन पर बात की। उनकी बातों ने हर उम्र के लोगों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में मिसिसिपी भर से भारतीय मूल के संगठन पहुंचे थे। इनमें बीएपीएस मंदिर जैक्सन शामिल था। हिंदू टेंपल सोसाइटी और गुजराती समाज के लोग भी मौजूद रहे। सीताराम हिंदू मंदिर और शिव शक्ति धाम के सदस्य भी आए थे।

gyanvatsal-swami-day-celebrated-mississippi
gyanvatsal-swami-day-celebrated-mississippi


मेयर ने क्या कहा

मेयर जॉन हॉर्न ने आधिकारिक घोषणा पत्र में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह घोषणा नागरिकों को स्वामी जी की सेवा याद दिलाने के लिए है। मेयर ने बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का नेतृत्व मूल्य आधारित समाज बनाता है।

मिसिसिपी के सीनेटर सॉली नॉरवुड ने भी स्वामी जी को सम्मानित किया। राज्य प्रतिनिधि ग्रेस बटलर वाशिंगटन ने भी अपनी ओर से प्रशस्ति पत्र दिया। दोनों नेताओं ने स्वामी जी की आध्यात्मिक सेवा को सराहा।

788121e3-28c
788121e3-28c


कौन हैं डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी

बता दें कि पूज्य डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था से जुड़े हैं। वे एक जाने माने जीवन प्रशिक्षक और आध्यात्मिक वक्ता हैं। उन्होंने गुजरात के बीवीएम इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। बाद में उन्हें प्रमुख स्वामी महाराज ने साधु दीक्षा दी।

पिछले 31 सालों में ज्ञानवत्सल स्वामी ने 15 हजार 500 से ज्यादा प्रेरक भाषण दिए हैं। उनके विचारों ने 40 देशों में लाखों लोगों को प्रभावित किया है।

ज्ञानवत्सल स्वामी विश्वविद्यालयों, कंपनियों और सरकारी संस्थानों में भी बोल चुके हैं। संदेश, दिव्य भास्कर और दैनिक भास्कर में उनके साप्ताहिक कॉलम छपते हैं।

स्वामी जी को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि मिली है। यह उपाधि उन्हें दो गुजराती विश्वविद्यालयों ने दी है। उनकी किताब आई-इंस्पायर्ड अमेजन पर बेस्ट सेलर भी बन चुकी है।

4d96109d-537
4d96109d-537


स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। मिसिसिपी के निवासियों ने स्वामी जी के भाषण को दिल छू लेने वाला बताया। लोगों ने कहा कि उनकी बातें रोजमर्रा की जिंदगी में काम आती हैं।

कार्यक्रम के बाद स्वामी जी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिले। उन्होंने परिवारों, युवाओं और पेशेवरों से बातचीत की। यह मुलाकात देर शाम तक चलती रही।

जैक्सन शहर की यह घोषणा भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल है। यह अमेरिका में भारतीय मूल के आध्यात्मिक नेताओं को मिल रही पहचान भी दिखाती है। ऐसी घोषणाएं अमेरिका और कनाडा में स्वामी जी को पहले भी मिल चुकी हैं।

c7b00fea-c61
c7b00fea-c61


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार)

बता दें कि छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी विदेश में भी सम्मान मिला है।

जुलाई 2025 में उन्हें लंदन स्थित ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया गया था। वहां के सांसदों ने मानवता, विश्व शांति और सामाजिक सद्भाव के लिए उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया था।

dheerendra krishna shastri
dheerendra krishna shastri


पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले)

इसके अलावा सीहोर के प्रसिद्ध शिव महापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को भी कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। नवंबर 2025 में उन्हें सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से ग्लोबल स्पिरिचुअल लीडरशिप अवार्ड दिया गया था।

साथ ही भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज सेवा में योगदान के लिए उन्हें चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

pandit pradeep mishra
pandit pradeep mishra


ये खबरें भी पढ़िए...

कुबेरेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- प्रदीप मिश्रा जी का कर्ज उतारने आया हूं

प्रेमानंद महाराज का भावुक वीडियो संदेश, भक्तों से कहा- हम मिलें न मिलें, चिंता मत करो

आदि शंकराचार्य जयंती आज, एक खबर में पढ़िए उनकी पूरी यात्रा, आपका मन हो जाएगा खुश

देश दुनिया न्यूज: क्या है आदि गुरु शंकराचार्य के चार मठों का रहस्य, जिसने बदला भारत का भाग्य

Tags:
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • अमेरिका
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • मिसिसिपी
  • हिंदू मंदिर
  • भारतीय मूल
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा