Hanuman Jayanti 2024 : इस साल हनुमान जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग

Sandeep Kumar | Apr 02, 2024, 15:05 IST
Share
ुुररर
हनुमान जयंती 23 अप्रैल को

भगवान श्रीराम के परम भक्त पवन पुत्र हनुमान का जन्म, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इस वजह से हर साल चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है।

BHOPAL. हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती ( Hanuman Jayanti ) मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यही वो पावन दिन था] जब माता अंजनी और वानरराज राजा केसरी के घर बजरंगबली का जन्म हुआ था। प्रत्येक वर्ष इस दिन धूमधाम के साथ हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन मारुति नंदन के साथ प्रभु श्री राम और माता सीता की भी पूजा का विधान है। दरअसल, कहा जाता है कि बिना रामजी की पूजा के बजरंगबली की आराधना अधूरी मानी जाती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल हनुमान जयंती कब मनाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में विनोद अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा के परिवार, कालरा, भदौरिया ने किए प्रॉपर्टी के सबसे बड़े सौदे

भगवान हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त


हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 25 मिनट से शुरू हो जाएगा, जिसका समापन 24 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर होगा। हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 23 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 3 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा, वहीं ब्रह्म मुहूर्त 23 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक है।

ये खबर भी पढ़िए...कैलाश विजयवर्गीय का यह रिकार्ड बता रहा- खतरे में हैं कमलनाथ का छिंदवाड़ा!

हनुमान जयंती पर बन रहा है शुभ संयोग


इस बार हनुमान जयंती पर अद्भुत संयोग बन रहा है। हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को मनाया जाएगा और इस दिन मंगलवार भी है। सप्ताह का मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है। ऐसे में हनुमान जयंती और मंगलवार के शुभ संयोग में पूजा-अर्चना करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपको बता दें कि हनुमान जी का जन्मोत्सव राम नवमी के ठीक छह दिन बाद मनाया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...Ayodhya Ram Navami : इस बार अयोध्या में रामनवमी होगी ऐतिहासिक, जानिए कैसी चल रही है तैयारी

हनुमान जयंती का महत्व


विधान के साथ बजरंगबली की पूजा करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। इस दिन मंदिर जाकर हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और बेसन के लड्डू जरूर अर्पित करें। इसके साथ हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ और फलदायी माना गया है। हनुमान जयंती के रामायण, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना भी लाभदायक माना जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...Chaitra Navratri 2024 : जानें कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, कब है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Tags:
  • बजरंगबली
  • हनुमान जी
  • Hanuman Jayanti
  • माता सीता
  • हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024
  • प्रभु श्री राम
राजस्थान में नकली मसालों का बड़ा खुलासा, मिर्च और हल्दी में मिले खतरनाक केमिकल; लैब जांच में सैंपल फेल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में नकली मसालों का बड़ा खुलासा, मिर्च और हल्दी में मिले खतरनाक केमिकल; लैब जांच में सैंपल फेल
उज्जैन के श्री गंगा होटल में हादसा, चैंबर की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की मौत, गेट काटकर डेढ़ घंटे बाद निकाले शव

By Aman Vaishnav

उज्जैन के श्री गंगा होटल में हादसा, चैंबर की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की मौत, गेट काटकर डेढ़ घंटे बाद निकाले शव
छत्तीसगढ़ के 26 साल : हमारी बोली बची, लेकिन क्या अगली पीढ़ी उसे बोलती है, नई पीढ़ी से दूर हो रही हैं छत्तीसगढ़ की बोलियां

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के 26 साल : हमारी बोली बची, लेकिन क्या अगली पीढ़ी उसे बोलती है, नई पीढ़ी से दूर हो रही हैं छत्तीसगढ़ की बोलियां
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से दोगुनी है पत्नी लक्ष्मी पुरी की आय, राज्यसभा नामांकन के बाद सामने आया दंपत्ति की कमाई का ब्योरा

By Manya Jain

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से दोगुनी है पत्नी लक्ष्मी पुरी की आय, राज्यसभा नामांकन के बाद सामने आया दंपत्ति की कमाई का ब्योरा
मध्य प्रदेश 71वां स्थापना दिवस पर विशेष

By

मध्य प्रदेश 71वां स्थापना दिवस पर विशेष
26 साल में कितना बदला छत्तीसगढ़ और कितना बदला छत्तीसगढ़िया, विकास की चमक के बीच आम आदमी की जिंदगी

By Arun Tiwari

26 साल में कितना बदला छत्तीसगढ़ और कितना बदला छत्तीसगढ़िया, विकास की चमक के बीच आम आदमी की जिंदगी
बेटा घर लौट आएगा... इस भरोसे में गंवाए 1 करोड़ रुपए! भोपाल में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से ठगी

By Aman Vaishnav

बेटा घर लौट आएगा... इस भरोसे में गंवाए 1 करोड़ रुपए! भोपाल में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से ठगी