हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की जलेबी पर भारी पड़ी पीएम मोदी की गारंटी, जानें दोनों की रैलियों का असर

Ravi Singh | Oct 08, 2024, 20:44 IST
Share
PM Modi and Rahul Gandhi
PM Modi and Rahul Gandhi

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी और राहुल गांधी दोनों ने रैलियां की थीं। पीएम मोदी की रैली के बाद माहौल बीजेपी के पक्ष में हो गया। आइए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जिन सीटों पर रैलियां कीं, वहां कौन जीता और कौन हारा...

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की गारंटी राहुल गांधी की जलेबी पर भारी पड़ी गई है। चुनाव में सीएम का वही रखने और नए उम्मीदवार उतारने से बीजेपी को फायदा हुआ। इसके साथ ही पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद माहौल बीजेपी के पक्ष में हो गया। आइए आपको बताते हैं कि जिन सीटों पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने रैलियां की थी, उन सीटों पर कौन जीता कौन हारा....

90 सीटों पर जीत और हार का गणित

अमित शाह ने आरक्षण और एमएसपी खत्म करने के कांग्रेस के फैसले पर जवाब दिया था। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर जीत/बढ़त के साथ राज्य में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, एग्जिट पोल और राजनीतिक टिप्पणीकारों की चर्चाओं के मुताबिक जीत के बाद मंत्रिमंडल बनाने वाली कांग्रेस 37 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। 90 सीटों वाले राज्य में 2 सीटें इनेलो और 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं।

जिन 4 सीटों पर नरेंद्र मोदी ने रैली की

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में 4 रैलियां कीं। ये रैलियां कुरुक्षेत्र, सोनीपत, हिसार और पलवल में आयोजित की गईं। इनमें से तीन क्षेत्रों में भाजपा को जीत मिली है जबकि एक सीट पर भाजपा को निर्दलीय उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी का स्ट्राइक रेट करीब 75 फीसदी रहा। जानिए पीएम मोदी की 4 रैलियों के बारे में...

  1. कुरुक्षेत्र
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कुरुक्षेत्र से की। कुरुक्षेत्र अपने आप में कोई सीट नहीं है, लेकिन इस जिले के अंतर्गत आने वाली मशहूर लाडवा सीट (जहां से सीएम नायब सिंह सैनी उम्मीदवार थे) पर बीजेपी ने 16 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।
  3. हिसार
  4. हिसार में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। यहां भाजपा के कमल गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने कांग्रेस पार्टी के राम निवास रारा को करीब 19 हजार वोटों से हराया। सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल भाजपा के सांसद हैं।
  5. पलवल
  6. पलवल में भारतीय जनता पार्टी के गौरव गौतम ने जीत दर्ज की है। गौतम ने यहां कांग्रेस के करण सिंह दलाल को करीब 33 हजार वोटों से हराया। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी का यहां चुनाव प्रचार करना भाजपा के लिए खुशी का मौका साबित हुआ।
  7. सोनीपत
  8. सोनीपत सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। यहां से उम्मीदवार निखिल मदान ने कांग्रेस के सुरेंद्र पवार को करीब 30 हजार वोटों से हराया। राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए सोनीपत गए थे, लेकिन वे यह सीट नहीं जीत पाए।
ये खबर भी पढ़ें...

विनेश फोगाट ने दी बीजेपी के योगेश को पटखनी, पहलवान से विधायक बनीं विनेश के ऊपर इतने लाख का कर्ज, जानिए कितनी है संपत्ति

लालू के दामाद चिरंजीव राव को बनना था डिप्टी सीएम, विधायकी भी गई

राहुल गांधी ने इन 8 सीटों पर रैली की...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बात है तो उन्होंने हरियाणा में कुल 8 रैलियां कीं। जिन सीटों पर राहुल ने सीधे प्रचार किया। उनमें से 5 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जबकि 3 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। इस तरह राहुल गांधी का स्ट्राइक रेट करीब 38 फीसदी रहा है। जानिए राहुल गांधी के प्रचार वाली 8 सीटें...

महेंद्रगढ़ और नूंह

महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी के प्रचार से कांग्रेस को उतना फायदा नहीं हुआ। यहां कांग्रेस के राव दान सिंह को भाजपा के कुंवर सिंह ने करीब 2 हजार 600 वोटों से हराया। नूंह में कांग्रेस के आफताब अहमद को बड़ी जीत मिली। उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के ताहिर हुसैन को करीब 47 हजार वोटों से हराया। यहां राहुल का चुनाव प्रचार करना पार्टी के लिए फायदे का सौदा रहा है।

सोनीपत और गोहाना

प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोनीपत में प्रचार किया और राहुल गांधी ने भी अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। लेकिन यहां बीजेपी के निखिल मदान ने जीत दर्ज की। निखिल ने कांग्रेस के सुरेंद्र पवार को करीब 30 हजार वोटों से हराया। गोहाना में भी जहां चुनाव में जलेबी की खूब चर्चा हुई और राहुल खुद वहां प्रचार करने गए, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को हरा दिया। यहां बीजेपी के अरविंद शर्मा ने कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक को करीब 10 हजार वोटों से हराया।

थानेसर और नारायणगढ़

कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर विधानसभा क्षेत्र में राहुल के प्रचार से भी कांग्रेस को मदद मिली है। यहां कांग्रेस के अशोक अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के सुभाष सुधा को करीब 3 हजार वोटों के अंतर से हराया है। नारायणगढ़ सीट जहां राहुल गांधी ने प्रचार किया था, वहां से कांग्रेस की शैली चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पवन सैनी को करीब 15 हजार वोटों के अंतर से हराया है।

बरवाला और असांध

हिसार जिले की बरवाला सीट पर राहुल का प्रचार कुछ खास नहीं रहा। यहां भारतीय जनता पार्टी के रणबीर गंगवा ने कांग्रेस के रामनिवास घोड़ेला को करीब 27 हजार वोटों से हराया। यहां इनेलो तीसरे नंबर पर रही। राहुल गांधी ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत असंध सीट से की थी जो करनाल जिले के अंतर्गत आती है। इसके बावजूद कांग्रेस इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई। यहां से भारतीय जनता पार्टी के योगिंदर सिंह राणा ने जीत दर्ज की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • नरेंद्र मोदी
  • बीजेपी
  • Haryana
  • हरियाणा
  • हरियाणा की खबरें
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव
  • हरियाणा इलेक्शन न्यूज
  • Haryana Assembly Elections
  • Haryana Assembly Election 2024
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  • एग्जिट पोल हरियाणा
  • जलेबी
  • Exit Poll Haryana
  • जलेबी पर सियासत
  • पलवल सीट
  • गोहाना विधानसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा