Haryana : हिसार लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

Sandeep Kumar | Mar 10, 2024, 17:35 IST
Share
PIC
बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा

लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok sabha election 2024 ) को लेकर एक तरफ ज्यादातर नेता जहां बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं, वहीं हरियाणा में बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया ।

BHOPAL. हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ( BJP MP Brijendra Singh ) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल एक तरफ जहां ज्यादातर नेता बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं, वहीं हरियाणा में बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस ( Congress ) का दामन थाम लिया । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ( Mallikarjun Kharge ) की मौजूदगी में बृजेंद्र सिंह ( Brijendra Singh ) कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने बीजेपी से रिजाइन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके जानकारी दी है।

ये खबर भी पढ़िए..राजनीति की पिच पर कहर बरपाएंगे मोहम्मद समी, ये क्रिकेटर भी आजमा चुके हैं किस्मत

क्या बोले बृजेंद्र सिंह

बीजेपी से बगावत करके कांग्रेस ज्वॉइन करने वाले बृजेंद्र सिंह ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि मैंने राजनीतिक कारणों से बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं भाजपा के साथ ही पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे हिसार के सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने वाली नुसरत जहां को ममता दीदी ने नहीं दिया टिकट, जानें क्यों

बृजेंद्र ने ज्वॉइन की कांग्रेस

बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ( Former Union Minister Birendra Singh ) के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया। आपको बताते चले कि हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। बात 2019 के लोकसभा चुनावों की करें तो बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ : चुनाव नहीं लड़ना चाहते विकास उपाध्याय, कांग्रेस आलाकमान को टिकट लौटाने दिल्ली पहुंचे

IAS की नौकरी छोड़कर उतरे थे चुनावी मैदान में

बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं और IAS की नौकरी छोड़कर चुनावी दंगल में उतरे थे। पूर्व बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह के पिता बीरेंद्र सिंह 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे। वह पांच बार 1977, 1982, 1994, 1996 और 2005 में उचाना से विधायक चुने गए और तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। बीरेंद्र सिंह 1984 में हिसार लोकसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश चौटाला को हराकर सांसद बने थे।

ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी ने की Gwalior Airport की तारीफ, CM मोहन ने की मजदूरों के लिए 5 घोषणाएं

Tags:
  • Mallikarjun Kharge
  • CONGRESS
  • बीजेपी
  • brijendra singh
  • बीरेंद्र सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई