हाथरस भगदड़ : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग
Ravi Singh | Jul 03, 2024, 16:43 IST
Supreme Court
उत्तर प्रदेश के हाथरस भगदड़ के बाद अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हादसे की न्यायिक या सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में लेटर पिटीशन दाखिल की गई है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस भगदड़ के बाद अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम योगी आदित्यानाथ ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है तो वहीं, सत्संग करवाने वाला स्वयंभू संत भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि गायब है। इस बीच अब हाथरस भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। साथ ही हादसे की न्यायिक या सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में लेटर पिटीशन दाखिल की गई है।
याचिका मे 5 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी से सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। इस पूरी घटना पर यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट की मांग की है। याचिका में घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। याचिका में ऐसे समारोह के आयोजनों के लिए एक गाइडलाइन बनाने की मांग की गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
हाथरस भगदड़: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
हाथरस में भगदड़ के कारण हुई 121 लोगों की मौत के मामले को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी चिट्ठी भेजी गई है। चीफ जस्टिस को भेजे गए पत्र में हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने चीफ जस्टिस के नाम लेटर पेटिशन भेजी है।
ये खबर भी पढ़ें...
हाथरस भगदड़ : कौन हैं भोले बाबा, जिनके सत्संग में भगदड़ मचने से हुई 100 से ज्यादा लोगों की मौत
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में बड़ा हादसा हो गया था। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान 121 लोगों की मौत की मौत हो गई थी।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
याचिका सुप्रीम कोर्ट में
ये खबर भी पढ़ें...
हाथरस भगदड़: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
हाथरस भगदड़ : कौन हैं भोले बाबा, जिनके सत्संग में भगदड़ मचने से हुई 100 से ज्यादा लोगों की मौत
2 जुलाई को हुआ था हादसा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari