सिर्फ दो हफ्तों तक रोज Avocado खाने से शरीर में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kaushiki | Apr 17, 2026, 14:59 IST
Share
AVACADO
AVACADO

AIIMS और हार्वर्ड से पढ़े डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि 14 दिनों तक रोज Avocado खाने से दिल, पेट और ब्लड प्रेशर में जबरदस्त सुधार होता है। आइए जानें....

Healthy Lifestyle: क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ 14 दिनों तक एक खास फल खाने से आपकी सेहत बदल सकती है? AIIMS, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड से ट्रेनिंग ले चुके मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने हाल ही में एक दिलचस्प जानकारी साझा की है।

डॉक्टर ने बताया कि अगर आप लगातार दो हफ्तों तक हर दिन एवोकाडो खाते हैं, तो आपके शरीर में बहुत से पॉजिटिव चेंज आते हैं। एवोकाडो एक मगरमच्छ की खाल जैसा दिखने वाला गहरे हरे रंग का फल है, जिसे इसके मक्खन जैसे स्वाद के कारण 'बटर फ्रूट' भी कहा जाता है।

इसमें हेल्दी फैट्स और विटामिन भरपूर होते हैं, जो दिल की सेहत और वजन घटाने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। ये फ्रूट न केवल डिलीशियस है, बल्कि नुट्रिएंट्स का पावरहाउस भी माना जाता है। फिटनेस के शौकीनों के लिए ये पहले से ही पसंदीदा रहा है। लेकिन डॉक्टर सेठी के खुलासे ने इसके महत्व को और भी बढ़ा दिया है।

Eating Avocado
Eating Avocado

हार्ट अटैक का घट जाता है खतरा

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स (Monounsaturated Fats) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। डॉक्टर सेठी के मुताबिक, ये फैट हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL (Low-Density Lipoprotein) के लेवल को कम करता है। इसे अक्सर Bad Cholesterol भी कहा जाता है। जब LDL कम होता है, तो हार्ट अटैक का खतरा भी घट जाता है।

स्वस्थ फैट्स के कारण धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या नहीं होती है। नियमित सेवन से आपका ब्लड सर्कुलेशन काफी बेहतर होने लगता है। दिल की बीमारियों से बचने के लिए यह एक आसान उपाय है।

एवोकाडो क्या है, फायदे और नुकसान - Avocado kya hai, fayde aur nuksan in  Hindi
एवोकाडो क्या है, फायदे और नुकसान - Avocado kya hai, fayde aur nuksan in Hindi

डाइजेशन सिस्टम की होगी पूरी सफाई

आजकल ज्यादातर लोग पेट की समस्याओं और कब्ज से परेशान रहते हैं। एवोकाडो में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके अलावा, इसमें खास प्लांट कंपाउंड्स भी पाए जाते हैं। ये कंपाउंड्स आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।

अच्छी गट हेल्थ आपके पूरे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। तो ऐसे में 14 दिनों के अंदर आपका डाइजेशन सिस्टम स्मूथ हो जाता है। फाइबर के कारण पेट साफ रहता है और गैस कम बनती है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने में मदद करता है।

Avocado Farming: ऐसे करें एवोकैडो की खेती, भारत में मशहूर हैं ये 12 किस्में  - This is how to cultivate avocado these varieties are famous in India -
Avocado Farming: ऐसे करें एवोकैडो की खेती, भारत में मशहूर हैं ये 12 किस्में - This is how to cultivate avocado these varieties are famous in India -

कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए एवोकाडो एक सुपरफूड है। इसमें पोटैशियम की मात्रा केले से भी कहीं ज्यादा होती है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के इफेक्ट को कम करने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और नसें रिलैक्स होती हैं।

डॉक्टर सेठी ने ये भी बताया कि ये लिवर के लिए अच्छा है। इसमें मौजूद ग्लूटाथियोन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को डिटॉक्स करते हैं। विटामिन C, B9 और E लिवर की सेल्स को सुरक्षा देते हैं। ये सूजन को कम करने में भी काफी मददगार साबित होता है।

Benefits of Avocado in Hindi: एवोकाडो के फायदे, न्यूट्रिशन, & रेसिपी
Benefits of Avocado in Hindi: एवोकाडो के फायदे, न्यूट्रिशन, & रेसिपी

डाइट में शामिल करने का सही तरीका

एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग बचती है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि आप मक्खन या मेयोनीज की जगह एवोकाडो का यूज करें।

इसे आप टोस्ट, सलाद या स्मूदी में आसानी से मिला सकते हैं। रोजाना आधा या एक एवोकाडो खाना सेहत के लिए सफ्फिसिएंट होता है। अपनी डाइट (avacado) में ये छोटा सा बदलाव आपको बड़े नतीजे देगा। ये आपकी त्वचा और बालों की चमक को भी बढ़ाता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

विश्व हृदय दिवस पर जानें हार्ट को ठीक रखने के उपाय, इन हेल्दी टिप्स से रखें दिल का ख्याल

दिमाग को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

कैसे करें टॉक्सिक पार्टनर की पहचान? ये 5 रेड फ्लैग्स बताते हैं कि रिश्ता हेल्दी है या नहीं

क्या है 6-6-6 walking routine, क्यों बन रहा ये हेल्दी लाइफस्टाइल का नया ट्रेंड

Tags:
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • AIIMS
  • healthy life
  • healthy lifestyle
  • avacado
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती