कैसे करें टॉक्सिक पार्टनर की पहचान? ये 5 रेड फ्लैग्स बताते हैं कि रिश्ता हेल्दी है या नहीं
Manya Jain | Mar 03, 2026, 24:07 IST
married-couples-travel-importance-relationship-goals
क्या आपका पार्टनर सिर्फ अकेलापन दूर करने के लिए आपके साथ है? प्यार और टॉक्सिकनेस वो कौन से 'रेड फ्लैग्स' हैं जो बताते हैं कि आपका रिश्ता सही दिशा में नहीं है।
प्यार की शुरुआत अक्सर एक बहुत ही खूबसूरत सपने जैसी लगती है। रिश्तों में सही समय और गहरी समझ होना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग अकेलेपन को दूर करने के लिए बहुत जल्दबाजी करते हैं। हमें खुद से पूछना चाहिए कि क्या हम वाकई तैयार हैं। अक्सर हम सिर्फ खुद को बिजी रखने के लिए कोई रिश्ता ढूंढ लेते हैं।
इसी वजह से हम कई बार ऐसे रिश्ते में आ जाते हैं जहां सर टॉक्सिकनेस होती है प्यार नहीं। आज हम आपको बताएंगे कहीं आपका पार्टनर भी सिर्फ अकेलेपन दूर करने के लिए आपके साथ तो नहीं है। क्या रेड फ्लैग्स होते हैं जो टॉक्सिसिटी बताते हैं।
अकेलापन दूर करने के कई स्वस्थ तरीके हैं- जैसे नए दोस्त बनाना, कोई नई हॉबी अपनाना, जिम जाना या खुद के साथ समय बिताना। लेकिन सिर्फ अकेलापन मिटाने के लिए किसी के साथ रिश्ता जोड़ना दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। बिना वजह किसी के साथ रिश्ते में आना पार्टनर के लिए मानसिक तनाव बन सकता है।
रेड फ्लैग (Red Flag) का मतलब कोई एक छोटी गलती नहीं है, बल्कि वह व्यवहार है जो बार-बार दोहराया जाता है। यदि समझाने के बाद भी पार्टनर अपना रवैया नहीं बदलता, तो ये खतरे की घंटी हैं:
एक टॉक्सिक व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह कभी अपनी गलती नहीं मानता। अगर आपका पार्टनर हर बार अपने एक्स-पार्टनर (Ex-Partner) को ही गलत बताता है और खुद को पीड़ित (Victim) दिखाता है, तो सतर्क हो जाएं।
हर रिश्ते में असहमति होती है, लेकिन उसे सुलझाने का तरीका मायने रखता है। यदि आपका पार्टनर बहस के दौरान चिल्लाता है, अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करता है या हिंसक व्यवहार (Violent Behavior) दिखाता है तो यह एक रेड फ्लैग है। कुछ लोग 'साइलेंट ट्रीटमेंट' का सहारा लेते हैं, जो मानसिक रूप से तनाव देता है।
इमोशनल मैनिपुलेशन (Emotional Manipulation) एक धीमा जहर है। इसमें पार्टनर आपको गिल्ट ट्रिप देता है या आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है ताकि आप खुद पर ही शक करने लगें। इसे गैसलाइटिंग (Gaslighting) कहा जाता है, जहां आपको महसूस कराया जाता है कि आप ही पागल या गलत हैं।
यह गौर करें कि वह व्यक्ति वेटर, ड्राइवर या अपने परिवार के साथ कैसा व्यवहार करता है। यदि वह दूसरों के साथ बदतमीजी करता है तो यकीन मानिए समय आने पर वह यही व्यवहार आपके साथ भी दोहराएगा।
थोड़ी बहुत जलन स्वाभाविक हो सकती है, लेकिन यदि आपका पार्टनर आपके दोस्तों, आपके फोन या आपकी आजादी पर नियंत्रण रखने लगे, तो यह प्यार नहीं, कंट्रोलिंग बिहेवियर (Controlling Behavior) है।
यदि आप अपने ही रिश्ते में कुछ भी कहने से पहले दस बार सोचते हैं कि पार्टनर का रिएक्शन क्या होगा, तो इसे अंग्रेजी में "Walking on Eggshells" कहते हैं। एक स्वस्थ रिश्ता वह है, जहां आप बिना किसी डर के अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकें। यदि आपकी खुशी से ज्यादा आपको डर महसूस हो रहा है, तो उस रिश्ते पर पुनर्विचार करने का समय आ गया है।
ये भी पढ़ें...
लिव-इन रिलेशनशिप पर ₹31 लाख का जुर्माना, परिवार को समाज से किया बाहर
लिव-इन रिलेशनशिप : शादी की उम्र पूरी न होने पर भी साथ रहने का अधिकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
Gen Z Relationships: क्या कहती है नई पीढ़ी के लिए प्यार और कमिटमेंट की नई रिलेशनशिप डिक्शनरी
Gen Z Relationships: स्लो बर्निंग रिलेशनशिप कैसे बन रहा है Gen Z का न्यू नॉर्मल, ये है मेन रीजन
इसी वजह से हम कई बार ऐसे रिश्ते में आ जाते हैं जहां सर टॉक्सिकनेस होती है प्यार नहीं। आज हम आपको बताएंगे कहीं आपका पार्टनर भी सिर्फ अकेलेपन दूर करने के लिए आपके साथ तो नहीं है। क्या रेड फ्लैग्स होते हैं जो टॉक्सिसिटी बताते हैं।
कब आपको नए रिश्ते से बचना चाहिए?
कैसे पहचाने रेड फ्लैग्स
- क्या आप अपनी बात कहने से पहले डरते हैं?
- क्या आपका पार्टनर हर गलती के लिए आपको जिम्मेदार ठहराता है?
- क्या आप रिश्ते में खुद को बंधा हुआ महसूस करते हैं?
- चेतावनी: अगर इनमें से अधिकांश का जवाब 'हां' है, तो आप एक जहरीले रिश्ते (Toxic Relationship) में हो सकते हैं।
इन रेड फ्लैग्स न करें इग्नोर
1. जिम्मेदारी लेने से बचना
2. झगड़ों से बचने का गलत तरीका
3. इमोशनल मैनिपुलेशन और गैसलाइटिंग
4. दूसरों के प्रति अनादर
5. अत्यधिक जलन और कंट्रोल
'एगशेल्स' पर चलना बंद करें
ये भी पढ़ें...
लिव-इन रिलेशनशिप पर ₹31 लाख का जुर्माना, परिवार को समाज से किया बाहर
लिव-इन रिलेशनशिप : शादी की उम्र पूरी न होने पर भी साथ रहने का अधिकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
Gen Z Relationships: क्या कहती है नई पीढ़ी के लिए प्यार और कमिटमेंट की नई रिलेशनशिप डिक्शनरी
Gen Z Relationships: स्लो बर्निंग रिलेशनशिप कैसे बन रहा है Gen Z का न्यू नॉर्मल, ये है मेन रीजन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari