Star Health इंश्योरेंस को IRDAI से कारण बताओ नोटिस, जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Published:
Share
Health insurance company Star Health receives show cause notice from IRDAI
Health insurance company Star Health receives show cause notice from IRDAI

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने नियमों के उल्लंघन को लेकर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ के खिलाफ एक्शन लिया है। अथॉरिटी ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 21 दिन में जवाब मांगा है।

NEW DELHI. इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस नियमों के उल्लंघन को लेकर जारी किया गया है। नियमों का उल्लंघन 31 जनवरी 2022 से 11 फरवरी 2022 तक किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आया है। कंपनी को 21 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने के लिए कहा गया है, जिसमें नियम उल्लंघन को एड्रेस किया जाएगा। साथ ही आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

IRDAI ने 21 दिन में मांगा जवाब

दरअसल, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Health insurance company Star Health ) को IRDAI से 4 दिसंबर 2024 को कारण बताओ नोटिस मिला है, यह नोटिस 31 जनवरी 2022 से 11 फरवरी 2022 के बीच किए गए निरीक्षण के दौरान कंपनी द्वारा नियमों के उल्लंघन को लेकर जारी किया गया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी और यह भी बताया कि 21 दिनों के भीतर उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

व्यापार संचालन में नहीं पड़ेगा असर

कंपनी का कहना है कि भले ही उल्लंघन हुआ हो, लेकिन इसका उनके व्यापार संचालन (business operations) या वित्तीय स्थिति (financial position) पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी का मानना है कि इन मुद्दों को हल किया जाएगा और कंपनी ने आश्वासन दिया कि इसका वित्तीय प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा।

नोटिस का जवाब देने की प्रक्रिया जारी

इसके बावजूद, कंपनी के शेयर बीएसई (BSE) पर ₹2.10 या 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 489.65 रुपए पर बंद हुए हैं। अब कंपनी ने इस नोटिस का जवाब देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और आशा जताई है कि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कारण बताओ नोटिस
  • हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी
  • स्टार हेल्थ इंश्योरेंस
  • Star Health Insurance
  • IRDAI
  • इंश्योरेंस
  • स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी
  • स्टार हेल्थ को नोटिस
  • IRDAI कारण बताओ नोटिस
  • IRDAI Show Cause Notice
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार

By Ramanand Tiwari

MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना

By Sanjay Gupta

उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना
CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ

By Arun Tiwari

CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश

By Raghvendra Singh Rathore

हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे

By Sanjay Gupta

इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे
दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना

By The Sootr

दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना
मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी