Weather Report : MP में 42 पर पहुंचा पारा, राजस्थान में 26 साल का टूटा रिकॉर्ड, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Jitendra Shrivastava | Apr 07, 2025, 18:50 IST
Share
thesootr
heatwave-alert Photograph: (thesootr)

देश में गर्मी ने इस बार समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि 10 अप्रैल 2025 तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में हीटवेव (Heatwave) चलेगी।

राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में रविवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह अप्रैल के पहले सप्ताह में पिछले 26 वर्षों में सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 14 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश में भी लू की शुरुआत

मध्य प्रदेश में गर्मी ने अप्रैल की शुरुआत में ही जोर पकड़ लिया है। भोपाल में तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और रतलाम में हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

thesootr
thesootr

ये खबरें भी पढ़ें...

दिल्ली-सफदरजंग से अशोकनगर के बीच विशेष ट्रेन का संचालन, 11 अप्रैल से शुरू

हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत 1 जुलाई तक बढ़ाई, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में गर्मी का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में अप्रैल से जून 2025 के बीच सामान्य से अधिक तापमान और हीटवेव की स्थिति बन सकती है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रह सकता है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे लोगों को दिन-रात गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में भी चढ़ा पारा

राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था। सोमवार को हीटवेव की संभावना है और तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से कम है।

ये खबरें भी पढ़ें...

IPL 2025: 8 अप्रैल को कोलकाता और लखनऊ के बीच महामुकाबला, जानें प्लेइंग 11

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े : नई कीमत 8 अप्रैल से होंगी लागू

thesootr
thesootr

इधर...पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश के आसार

जहां एक ओर उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

आज जिन राज्यों में बारिश हो सकती है...

  • केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश
  • असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर
  • कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • weather report
  • अलर्ट
  • heatwave
  • हीटवेव
  • देश दुनिया न्यूज
राजस्थान की चिट्ठी: अब गांवों में चुनावी बिसात, कांग्रेस में बिगड़ी बात और RCA रिजल्ट का इंतजार

By Saurabh Mishra

राजस्थान की चिट्ठी: अब गांवों में चुनावी बिसात, कांग्रेस में बिगड़ी बात और RCA रिजल्ट का इंतजार
ऑनलाइन अटेंडेंस पर सरकार हुई सख्त, हर दिन VSK ऐप पर हाजिरी जरूरी, बिना सूचना गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन

By VINAY VERMA

ऑनलाइन अटेंडेंस पर सरकार हुई सख्त, हर दिन VSK ऐप पर हाजिरी जरूरी, बिना सूचना गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन
अब स्पंदन योजना से बचेगी छात्रों की जान: एमपी के इंदौर में नई हॉस्टल गाइडलाइन जारी, लगेंगे टैंपर प्रूफ सीलिंग फैन

By Manya Jain

अब स्पंदन योजना से बचेगी छात्रों की जान: एमपी के इंदौर में नई हॉस्टल गाइडलाइन जारी, लगेंगे टैंपर प्रूफ सीलिंग फैन
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर बड़ा विवाद: निजी कोचिंग का 7 महीने पुराना ड्राफ्ट सरकारी परीक्षा के दस्तावेज से हू-ब-हू मिला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर बड़ा विवाद: निजी कोचिंग का 7 महीने पुराना ड्राफ्ट सरकारी परीक्षा के दस्तावेज से हू-ब-हू मिला
छह साल में बदल गया गांव की सरकार का चुनाव: 33 से 41 जिला परिषद, 352 से 457 पंचायत समितियां

By Raghvendra Singh Rathore

छह साल में बदल गया गांव की सरकार का चुनाव: 33 से 41 जिला परिषद, 352 से 457 पंचायत समितियां
7 बार चीन गई नव्या मलिक, विदेश यात्राओं से ड्रग्स नेटवर्क तक पहुंची जांच, अब मनी ट्रेल पर ED की नजर

By VINAY VERMA

7 बार चीन गई नव्या मलिक, विदेश यात्राओं से ड्रग्स नेटवर्क तक पहुंची जांच, अब मनी ट्रेल पर ED की नजर
क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी?: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

By Arohi Raj

क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी?: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान