Henley Passport Index 2026: भारत की रैंक सुधरी, पर कम हुए वीजा-फ्री देश

Anjali Dwivedi | Feb 14, 2026, 19:05 IST
Share
henley-passport-index-2026-india-ranking-update
henley-passport-index-2026-india-ranking-update

2026 की रिपोर्ट में भारतीय पासपोर्ट 10 पायदान चढ़कर 75वें स्थान पर पहुंचा। ईरान और बोलीविया में अब वीजा-फ्री एंट्री नहीं मिलेगी। जानें क्या है यात्रियों के लिए नया अपडेट।

News In Short

  • भारत 2025 के 85वें स्थान से उठकर 2026 में 75वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • फिलहाल भारतीय नागरिक 56 देशों में बिना वीजा या आसान नियमों के साथ जा सकते हैं।
  • ईरान ने सुरक्षा कारणों से और बोलीविया ने ई-वीजा अनिवार्य करने के कारण वीजा-फ्री सुविधा वापस ली।
  • फरवरी 2026 में गाम्बिया ने भारतीयों को फिर से वीजा-फ्री एंट्री की सौगात दी है।
  • सिंगापुर दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बना हुआ है।

News In Detail

भारतीय पासपोर्ट की साख ग्लोबल मंच (Henley Passport Index) पर मजबूत हुई है। साल 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की रैंकिंग में 10 पायदान का जबरदस्त सुधार आया है। जहां 2025 में भारत 85वें स्थान पर था। वहीं अब यह 75वें पायदान पर पहुंच गया है। हालांकि, इस रैंकिंग में सुधार के पीछे का गणित थोड़ा पेचीदा है, क्योंकि रैंकिंग बढ़ने के बावजूद भारतीयों के हाथ से दो देशों की वीजा-फ्री एंट्री निकल गई है।

ce76554f-c76
ce76554f-c76

रैंकिंग में सुधार, मगर एंट्री में कमी

आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी 2026 में भारत की रैंक 80 थी, जो फरवरी तक सुधरकर 75 हो गई। लेकिन अगर हम साल 2025 से तुलना करें, तो तब भारतीय पासपोर्ट पर 57 देशों में बिना वीजा के प्रवेश मिलता था। जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 55 रह गई थी, जो फरवरी 2026 में गाम्बिया के फिर से जुड़ने के बाद अब 56 पहुंच गई है। यानी रैंक तो बढ़ी, लेकिन आजादी एक देश कम हो गई।

किन दो देशों ने छीनी वीजा-फ्री सुविधा?

ईरान (Iran): नवंबर 2025 में ईरान ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री सुविधा खत्म कर दी। इसका मुख्य कारण धोखाधड़ी और मानव तस्करी (Trafficking) के बढ़ते मामले थे, जहाँ भारतीयों को फर्जी नौकरी के बहाने बुलाकर बंधक बनाया जा रहा था।

बोलीविया (Bolivia): दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया ने अपनी नीति बदलते हुए वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा को ई-वीजा (e-Visa) में बदल दिया है। अब यात्रियों को यात्रा से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसलिए यह अब वीजा-फ्री श्रेणी में नहीं आता।

क्या है हेनली पासपोर्ट इंडेक्स?

हेनली एंड पार्टनर्स (Henley & Partners) द्वारा जारी यह इंडेक्स दुनिया के 199 पासपोर्टों को 227 डेस्टिनेशंस के आधार पर रैंक करता है। यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित होती है। इसमें उन देशों को गिना जाता है जहां बिना वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल या इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) के जरिए प्रवेश मिल सके।

2026 के टॉप-5 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स की सूची में एशियाई और यूरोपीय देशों का दबदबा बरकरार है-

ग्लोबल रैंकदेश का नामवीजा फ्री एक्सेस
01सिंगापुर192
02जापान और दक्षिण कोरिया187
03स्वीडन और यूएई (UAE)186
04विभिन्न यूरोपीय देश185
10संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)179
75भारत (India)56
ये खबरें भी पढ़ें...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: कोलंबो में भारत-पाक के बीच महामुकाबला, बारिश का अलर्ट

कौन हैं IPS उपासना यादव? मंत्री अनिल विज से बहस का वीडियो वायरल

आईएएस अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, तीनों बार जीवनसाथी भी आईएएस ही मिलीं, दो हैं अभी कलेक्टर

भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी ताकत, Indian Passport Ranking से 56 देशों में वीजा-फ्री एंट्री

Tags:
  • Passport
  • सिंगापुर
  • पासपोर्ट
  • वीजा फ्री
  • Henley Passport Index
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज