आईएएस अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, तीनों बार जीवनसाथी भी आईएएस ही मिलीं, दो हैं अभी कलेक्टर

Jitendra Shrivastava | Feb 14, 2026, 16:56 IST
Share
avi prasad
Photograph: (thesootr)

एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन शादियों को लेकर इस समय मध्य प्रदेश के एक आईएएस अफसर चर्चा में हैं। आईएएस अवि प्रसाद पहले ही दो महिला आईएएस से शादी कर तलाक ले चुके थे। अब 11 फरवरी को तीसरी महिला आईएएस से शादी कर चर्चा में आ गए हैं…

News In Short

  • अवि प्रसाद की तीन शादियां हो चुकी हैं, सभी महिला आईएएस अधिकारियों के साथ।
  • पहले रिजु बाफना, फिर मिशा सिंह और अब अंकिता धाकरे से विवाह।
  • 2014 बैच के अवि प्रसाद मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के सीईओ हैं।
  • पारिवारिक पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश से जुड़ी है।
  • उनके निजी जीवन को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं हो रही हैं।

News In Detail

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद को उनकी निजी जिंदगी ने चर्चा में ला दिया दिया है। 2014 बैच के अवि ने तीन बार विवाह किया, और हर बार उनकी जीवनसाथी महिला आईएएस अधिकारी रही हैं। जानिए उनके विवाह और जीवनशैली की पूरी कहानी। हाल ही में उन्होंने तीसरी शादी की है।

अवि प्रसाद, जो 2014 बैच के अधिकारी हैं, और वर्तमान में राज्य मंत्रालय में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत हैं।

पहला विवाह: रिजु बाफना से

बताया जाता है कि अवि प्रसाद (IAS Avi Prasad) और आईएएस रिजु बाफना की मुलाकात दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। दोनों 2014 बैच के अधिकारी थे। इसके बाद उनका विवाह हुआ, लेकिन यह रिश्ता अधिक समय तक नहीं चला। रिजु बाफना अभी शाजापुर की कलेक्टर हैं। दोनों का तलाक हो चुका है।

दूसरा विवाह: मिशा सिंह से

इसके बाद, अवि प्रसाद का दिल आईएएस मिशा सिंह पर आया। मिशा सिंह, जो 2016 बैच की अधिकारी हैं और आंध्र प्रदेश से हैं। दोनों की शादी के बाद उन्होंने अपना तबादला मप्र करवा लिया, लेकिन यह रिश्ता भी लगभग चार वर्षों में समाप्त हो गया। मिशा सिंह फिलहाल रतलाम की कलेक्टर हैं।

ias officer avi prasad
ias officer avi prasad

अब तीसरा विवाह: अंकिता धाकरे से

अभी हाल ही में, अवि प्रसाद ने 2017 बैच की अधिकारी आईएएस अंकिता धाकरे से विवाह किया है। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय (प्रशासनिक सेवा) में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं। दोनों ने 11 फरवरी 2026 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में विवाह किया।

यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता या सार्वजनिक व्यवहार?

प्रशासनिक तंत्र में जहां अनुशासन को बहुत महत्व दिया जाता है, वहीं जब किसी अधिकारी का निजी जीवन सुर्खियों में आता है, तो यह सवाल उठता है कि क्या यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, या फिर यह सार्वजनिक आचरण की कसौटी पर भी खरा उतरना चाहिए?

इस समय अवि प्रसाद का निजी जीवन प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बन चुका है। तीसरे विवाह के बाद यह देखना होगा कि यह कहानी किस दिशा में जाती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Bureaucracy Live: IAS Sanskriti Jain का जन्मदिन आज , जानें उनके बारे में कुछ खास बातें

बीहड़ों की धरती से उड़ान भरकर सपनों को सच किया और बने आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया

दो बार प्रीलिम्स में फेल होकर भी नहीं मानी हार, चौथे प्रयास में बनी आईपीएस प्रियंका शुक्ला

स्कूल में देखा सपना पहले ही प्रयास में पूरा किया, आईएएस काजोल सिंह ने UPSC में हासिल की 149वीं रैंक

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • प्रशासनिक सेवा
  • IAS Avi Prasad
  • आईएएस ऋजु बाफना
  • आईएएस मिशा सिंह
  • आईएएस अंकिता धाकरे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती