30 हजार से ज्यादा लोगों से 500 करोड़ की ठगी, एल्विश और भारती समेत पांच को समन
Ravi Singh | Published:
HIBOX Elvish Yadav Bharti Singh
दिल्ली पुलिस ने 500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एल्विश यादव, भारती सिंह और अन्य को तलब किया है। ये लोग HIBOX ऐप का प्रचार कर रहे थे। ऐप ने ज्यादा रिटर्न का वादा किया था, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने 500 करोड़ रुपए के ऐप धोखाधड़ी मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव ( Elvish Yadav ) और भारती सिंह ( Bharti Singh ) तीन अन्य को समन भेजा है। पुलिस को 500 से ज्यादा शिकायतें मिलीं हैं। जिनमें आरोप था कि कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स ने अपने पेज पर HIBOX मोबाइल एप्लीकेशन का प्रचार किया और लोगों को ऐप के जरिए निवेश करने का लालच दिया।
पुलिस ने बताया कि घोटाले के मुख्य आरोपी चेन्नई निवासी शिवराम (30) को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार, सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विस यादव, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, अमित और दिलराज सिंह रावत सहित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स ने एप्लिकेशन का प्रचार किया और लोगों को ऐप के माध्यम से निवेश करने को कहा।
पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ स्पेशल सेल) हेमंत तिवारी ने बताया कि एचआईबीओएक्स एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जो एक सुनियोजित घोटाले का हिस्सा था। डीसीपी ने कहा कि इस एप्लीकेशन के जरिए आरोपियों ने रोजाना एक से पांच फीसदी का गारंटीड रिटर्न देने का वादा किया था। जो एक महीने में 30 से 90 फीसदी के बराबर है। यह ऐप फरवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। इस ऐप में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने निवेश किया था। शुरुआती पांच महीनों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल रहा था।
जुलाई से ऐप ने तकनीकी गड़बड़ियों, कानूनी मुद्दों, जीएसटी मुद्दों आदि का हवाला देते हुए भुगतान बंद कर दिया। डीसीपी तिवारी ने कहा कि कथित कंपनियां उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपना कार्यालय बंद करने के बाद गायब हो गईं। पुलिस ने कहा कि मास्टरमाइंड शिवराम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके चार अलग-अलग बैंक खातों से 18 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। 16 अगस्त को इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) को HIBOX एप्लिकेशन के खिलाफ 29 पीड़ितों से शिकायतें मिलीं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा किया गया था। 20 अगस्त को स्पेशल सेल ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
जांच के दौरान, साइबर नॉर्थ ईस्ट जिले के नौ लोगों द्वारा HIBOX एप्लिकेशन के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। जिनके साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की गई थी। इन नौ मामलों को IFSO को स्थानांतरित कर दिया गया था। पुलिस को नॉर्थ ईस्ट जिले, बाहरी जिले, शाहदरा और NCRP पोर्टल से 500 से अधिक शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने कहा कि 127 शिकायतों को एक साथ जोड़ दिया गया है और EASEBUZZ और PhonePe की भूमिका की जांच हो रही है।
ऐप में निवेश करने को कहा
पांच महीनों तक मिला रिटर्न
जुलाई में पैसे देने बंद किए
500 से ज्यादा शिकायतें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
टाइगर रिजर्व के अफसर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, घर से कैश-जेवर और होटल के डॉक्यूमेंट मिले
By Arohi Raj
कोटा में 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु, चार जांच समितियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला; सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश
By Jageshwar Prasad
एक पेनड्राइव से पुलिस के कंप्यूटर पर साइबर हमला! फाइलें लॉक, MP-CERT ने ऐसे किया रिकवर
By Amresh Kushwaha
राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार
By Arun Tiwari
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
By Sanjay Gupta
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
By Jageshwar Prasad