आज सूर्य देव की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Nov 26, 2023, 24:00 IST
Share
आज सूर्य देव की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज सूर्य देव की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्य की पूजा-उपासना करने से जातक के सभी कष्ट दूर होते हैं और नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 26 नंवबर 2023 को रविवार है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है। मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्य की पूजा-उपासना करने से जातक के सभी कष्ट दूर होते हैं और नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 26 नवंबर का दिन कुछ राशियों के लिए मंगलकारी साबित होगा, तो कुछ राशियों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि 26 नवंबर 2023 के किन राशियों को शुभ फल मिलेंगे और किन राशियों को संभलकर चलना होगा। जानिए कौन सी हैं वो राशियां...

मेष

मन परेशान रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन में रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन सुख में कमी आयेगी। मन परेशान हो सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता की उम्मीद है।

मिथुन

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबारी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कर्क

धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। कारोबार में कुछ कठिनाइयां तो आ सकती हैं। फिर भी लाभ में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति सुदृढ रहेगी। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।

सिंह

परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति‍ होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेक‍िन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

तुला

व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। मन परेशान रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक

नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से धन प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे,परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु

मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

मकर

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ

धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम मिलने के योग हैं।

मीन

मन शान्त रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपसी मतभेद हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट होगा। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Sunday Horoscope
  • रविवार का राशिफल
  • 26 November Horoscope
  • 26 नवंबर का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच