आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते और ये रहें सावधान

Rahul Garhwal | Apr 01, 2024, 01:29 IST
Share
Horoscope of 1 April
Horoscope of 1 April

आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है।

Horoscope


BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कह रही है। क्या आज आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे या आपको सावधान रहना होगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...

मेष

आज अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी एक्टिव रहेंगे। काम के सिलसिले में ज्यादा ट्रैवल करना पड़ेगा। कुछ जातकों को प्रॉपर्टी में लॉस हो सकता है। जो स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, आज उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ

आज स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि, ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। दोस्त की मदद से करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे।

मिथुन

मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातकों को प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।

कर्क

फैमिली मेंबर्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। सोच-समझकर रियल एस्टेट में निवेश करने से लाभ होगा। सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन धन बचत पर फोकस करें। व्यर्थ की चीजों की खरीदारी से बचें। विद्यार्थियों के लिए ग्रुप स्टडी लाभदायक साबित होगा। आज सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

सिंह

आज आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। कुछ लोगों का अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। किचन में काम करते वक्त सावधान रहें। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। सोच-समझकर फैसले लें। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कन्या

परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज फैमिली मेंबर्स से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। कुछ जातकों को बिजनेस के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में अपने लक्ष्य पर फोकस करें। आज ऑफिस में अपने टैलेंट और स्किल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें। इससे बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे।

तुला

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। नवाचार के लिए अच्छा समय है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। माता लक्ष्मी कृपा करेंगी।

वृश्चिक

स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। फैमिली के सपोर्ट से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में ट्रैवल करेंगे। प्रॉपर्टी डिलर्स को बिजनेस में लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है।

मकर

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल होगा। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। घर की जरूरी चीजों को खरीद सकते हैं। आज करियर से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें। क्रोध पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि के संकेत हैं। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

कुंभ

आलस्य से दूर रहें। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। करियर से जुड़े डिसीजन लेने में कनफ्यूजन महसूस हो सकता है। जरूरत पड़ने पर सीनियर्स की हेल्प लेने में संकोच न करें। फैमिली और फ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे मन प्रसन्न रहेगा और तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मीन

सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। आज उद्यमियों के लिए नए बिजनेस की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ की प्रॉब्लम्स को इग्नोर न करें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

Horoscope for 1 April | Monday Horoscope | 1 अप्रैल का राशिफल | सोमवार का राशिफल

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • Monday Horoscope
  • सोमवार का राशिफल
  • Horoscope for 1 April
  • 1 अप्रैल का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग