दाग अच्छे हैं, पर अब महंगे भी हैं! सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील के 10 रुपए तक बढ़े दाम...देखें नई रेट लिस्ट

Aman Vaishnav | Nov 10, 2026, 13:48 IST
Share
त्योहारों के बीच सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील डिटर्जेंट के दाम 10 रुपए तक बढ़े। इससे आम जनता के घरेलू बजट पर महंगाई की मार पड़ी है।
त्योहारों के बीच सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील डिटर्जेंट के दाम 10 रुपए तक बढ़े। इससे आम जनता के घरेलू बजट पर महंगाई की मार पड़ी है।

अब कपड़े जरा ध्यान से पहनिएगा... क्योंकि अगर कपड़े गंदे हुए, तो उन्हें धोने के लिए आपको अब थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दरअसल, आपके घर में भी अगर रोजाना कपड़े धोने के लिए सर्फ एक्सेल, रिन या व्हील का इस्तेमाल होता है, तो अब किराना की दुकान पर आपका बिल पहले से ज्यादा बनने वाला है।

आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर ये पूरा माजरा है क्या...

होम केयर प्रोडक्ट्स के बढ़े दाम

दरअसल देश की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने कई होम केयर प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने अलग-अलग साइज के पैक पर 1 रुपए से लेकर 10 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। कुछ सामानों पर तो यह इजाफा करीब 11 फीसदी तक पहुंच गया है।

सर्फ एक्सेल के कौन से पैक हुए कितने महंगे?

कंपनी का सबसे पसंदीदा ब्रांड सर्फ एक्सेल (सर्फ एक्सेल हुआ महंगा) अब पहले से महंगा मिलेगा। आप सर्फ एक्सेल क्विक वॉश का 1 किलो वाला पैक खरीदते हैं, तो पहले जो 235 रुपए का मिलता था, वह अब 245 रुपए का हो गया है। यानी सीधे 10 रुपए ज्यादा लगेंगे। इसके छोटे 500 ग्राम वाले पैक के लिए अब 123 रुपए की जगह 128 रुपए देने होंगे।

सर्फ एक्सेल ईजी वॉश की बात करें तो इसका 1 किलो वाला पैक 167 रुपए से बढ़कर 172 रुपए का हो गया है। वहीं 500 ग्राम वाला पैक 85 रुपए से बढ़कर 87 रुपए का कर दिया गया है। सिर्फ पाउडर ही नहीं, कपड़े धोने वाली बट्टी भी महंगी हुई है। सर्फ एक्सेल की 250 ग्राम वाली टिकिया अब 42 रुपए की जगह 45 रुपए में मिलेगी। इसके अलावा चार टिकिया वाला पैक (200 ग्राम प्रत्येक) 145 रुपए से बढ़कर 155 रुपए का हो गया है।

भारत में शराब की खपत में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, अमेरिका-चीन में गिरावट | Record-breaking increase in alcohol consumption in India, decline in America-China
व्हिस्की हो या रम... चाइना और अमेरिका से ज्यादा पी रहे हम...बीयर से लेकर व्हिस्की तक की बढ़ी मांग
10 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
शाम ढलते ही महफिल सजना और चीयर्स कहना अब भारतीयों के रूटीन का बड़ा हिस्सा बनता जा रहा है। बात चाहे पार्टी में दोस्तों के साथ बीयर का ग्लास टकराने की हो, या शादी-ब्याह में कॉकटेल की, भारत ने इन सभी मामलों में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

रिन और व्हील के नए दाम भी जान लीजिए

सर्फ एक्सेल के अलावा रिन (रिन डिटर्जेंट के भी बढ़े दाम) और व्हील पर भी असर पड़ा है। रिन डिटर्जेंट पाउडर का 1 किलो वाला पैकेट अब 120 रुपए की जगह 123 रुपए में मिलेगा। इसके 500 ग्राम वाले पैकेट का दाम 61 रुपए से बढ़कर 63 रुपए हो गया है। कपड़ों में चमक लाने वाला रिन (500 मिलीलीटर) 90 रुपए से बढ़कर 95 रुपए का हो गया है।

मध्यम और ग्रामीण परिवारों में खूब बिकने वाले व्हील डिटर्जेंट पाउडर के 1 किलो वाले पैक की कीमत 90 रुपए से बढ़ाकर 93 रुपए कर दी गई है। इसके 500 ग्राम वाले छोटे पैकेट पर भी 1 रुपए बढ़ गया है। अब यह 46 रुपए की जगह 47 रुपए का मिलेगा।

नहाने के साबुन की कीमत में भी इजाफा

कपड़े धोने के सामान के साथ-साथ कंपनी ने नहाने के साबुन की कीमत (मोती गुलाब साबुन महंगा) में भी इजाफा किया है। HUL के मोती गुलाब साबुन के 150 ग्राम वाले पैक की कीमत 74 रुपए से बढ़ाकर 82 रुपए कर दी गई है। इस साबुन पर सीधे 8 रुपए का इजाफा हुआ है, जो प्रतिशत के हिसाब से 10 फीसदी से भी ज्यादा बैठता है।

जानिए हर पैक के पुराने और नए रेट

सर्फ एक्सेल रेंज...

  • सर्फ एक्सेल क्विक वॉश (1 किलो): पुरानी कीमत 235 रुपए, नई कीमत 245 रुपए
  • सर्फ एक्सेल क्विक वॉश (500 ग्राम): पुरानी कीमत 123 रुपए, नई कीमत 128 रुपए
  • सर्फ एक्सेल ईजी वॉश (1 किलो): पुरानी कीमत 167 रुपए, नई कीमत 172 रुपए
  • सर्फ एक्सेल ईजी वॉश (500 ग्राम): पुरानी कीमत 85 रुपए, नई कीमत 87 रुपए
  • सर्फ एक्सेल बार (250 ग्राम): पुरानी कीमत 42 रुपए, नई कीमत 45 रुपए
  • सर्फ एक्सेल बार बंडल (4 × 200 ग्राम): पुरानी कीमत 145 रुपए, नई कीमत 155 रुपए
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के भाव | Gold-Silver Prices Continue to Rise: Know Today's Rates in Your City
Gold Silver Price; सोना-चांदी फिर चमका, आगे कितनी जारी रहेगी तेजी? जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
09 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
देश में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। सोमवार, 9 नवंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,582 रुपए महंगा होकर 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

रिन और व्हील रेंज...

  • रिन आला (500 मिलीलीटर): पुरानी कीमत 90 रुपए, नई कीमत 95 रुपए
  • रिन डिटर्जेंट पाउडर (1 किलो): पुरानी कीमत 120 रुपए, नई कीमत 123 रुपए
  • रिन डिटर्जेंट पाउडर (500 ग्राम): पुरानी कीमत 61 रुपए, नई कीमत 63 रुपए
  • व्हील डिटर्जेंट पाउडर (1 किलो): पुरानी कीमत 90 रुपए, नई कीमत 93 रुपए
  • व्हील डिटर्जेंट पाउडर (500 ग्राम): पुरानी कीमत 46 रुपए, नई कीमत 47 रुपए

नहाने का साबुन...

  • मोती गुलाब साबुन (150 ग्राम): पुरानी कीमत 74 रुपए, नई कीमत 82 रुपए

आखिर कंपनी ने क्यों बढ़ाए दाम?

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने यह कदम मजबूरी में उठाया है। साबुन और डिटर्जेंट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे कंपनी की लागत लगातार बढ़ रही थी। जानकारी के अनुसार कंपनी की एमडी और सीईओ प्रिया नायर ने पिछले महीने साफ किया था कि लागत में होने वाले बदलावों को देखकर कंपनी सीमित रूप से दाम बढ़ाती रहेगी।

इसका मकसद बढ़ते खर्च के बीच कंपनी के मुनाफे को बनाए रखना है। हालांकि इसका सीधा नतीजा यह है कि अब आम आदमी को घर के जरूरी सामान के लिए अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी।

दिवाली की खरीदारी हुई महंगी: पटाखे 40% और ड्राई फ्रूट्स 30% तक हुए महंगे, आम जनता का बजट बिगड़ा | Diwali Shopping Becomes Expensive: Firecrackers Up 40% and Dry Fruits Up 30%, Common People's Budget Disrupted
पटाखे 40% तो ड्राई फ्रूट्स 30% तक महंगे, दिवाली की खरीदारी में बिगड़ा आम जनता का बजट, दुकानों पर 33% तक घटे खरीदार
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
त्योहारों की रौनक से सजे बाजार जगमगा रहे हैं, चारों तरफ खुशियों का माहौल दिख रहा है। दूसरी ओर आम आदमी की जेब पर महंगाई का भारी बोझ साफ नजर आ रहा है। इस बार बढ़ती कीमतों ने मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार हर छोटी-बड़ी चीज के दाम इतने चढ़ गए हैं कि त्योहार मनाने का पूरा हिसाब-किताब ही डगमगा गया है।

Tags:
  • सर्फ एक्सेल हुआ महंगा
  • मोती गुलाब साबुन महंगा
  • साबुन की कीमत बढ़ी
  • त्योहार में महंगाई का झटका
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड
  • Surf Excel price hike
  • Rin Wheel price hike
  • रिन डिटर्जेंट के भी बढ़े दाम
राजस्थान में बजरी माफिया के खिलाफ हाई-टेक स्ट्राइक, चंबल नदी के घाटों पर लगेंगे थर्मल कैमरे, जानिए कैसे काम करेगा निगरानी सिस्टम

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में बजरी माफिया के खिलाफ हाई-टेक स्ट्राइक, चंबल नदी के घाटों पर लगेंगे थर्मल कैमरे, जानिए कैसे काम करेगा निगरानी सिस्टम
दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट- इंदौर में बिकी थी 16 करोड़ की टिकट, 90 लाख कम मिला था टैक्स

By Sanjay Gupta

दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट- इंदौर में बिकी थी 16 करोड़ की टिकट, 90 लाख कम मिला था टैक्स
आयकर रिटर्न 21 नवंबर तक भरें, GST में ITC क्लेम की अंतिम तारीख 30 नवंबर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में धान बेचने का टोकन आज से शुरू, अब घर बैठे मोबाइल से भी बुकिंग

By Umeshwari Baghel

CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में धान बेचने का टोकन आज से शुरू, अब घर बैठे मोबाइल से भी बुकिंग
राजस्थान में 140 खनिज ब्लॉकों की नीलामी, सिर्फ 14 की लीज प्रक्रिया पूरी, बाकी 126 की स्थिति पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 140 खनिज ब्लॉकों की नीलामी, सिर्फ 14 की लीज प्रक्रिया पूरी, बाकी 126 की स्थिति पर सवाल
जयपुर मेट्रो फेज-2: 13 हजार करोड़ से बदलेगी शहर की तस्वीर, जमीन के नीचे भी दौड़ेगी मेट्रो

By Ashish Bhardwaj

जयपुर मेट्रो फेज-2: 13 हजार करोड़ से बदलेगी शहर की तस्वीर, जमीन के नीचे भी दौड़ेगी मेट्रो