हैदराबाद की कंपनी ने गोल्डन रिट्रीवर डेनवर को बनाया 'चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर'

Reena Sharma Vijayvargiya | May 29, 2025, 10:39 IST
Share
The sootr
The sootr

हैदराबाद की टेक कंपनी हारवेस्टेड रोबोटिक्स ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो ऑफिस कल्चर को पूरी तरह से नया मोड़ दे रहा है। उन्होंने अपने कर्मचारियों की खुशी और मुस्कुराहट के लिए 'चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर' के तौर पर गोल्डन रिट्रीवर (पेट) डेनवर को नियुक्त किया है।

हैदराबाद की टेक कंपनी हारवेस्टेड रोबोटिक्स ने एक ऐसा अनूठा कदम उठाया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कंपनी ने अपने नए कर्मचारी के रूप में डेनवर नामक प्यारे गोल्डन रिट्रीवर को 'चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर' (Chief Happiness Officer) नियुक्त किया है।

डेनवर न तो कोडिंग करता है, न मीटिंग्स में जाता है और न ही कोई पारंपरिक काम करता है। डेनवर का ना तो कोई लैपटॉपं, ना ही इसे कोई प्रजेंटेशन देना होता है, बस उसकी मासूमियत और दोस्ताना स्वभाव ही पूरे ऑफिस में हंसी-खुशी की बहार ला देता है और इसका काम सबके चेहरों पर मुस्कान लाने का है। इस अनोखे फैसले के पीछे कंपनी का मकसद अपने कर्मचारियों के लिए एक खुशहाल और सकारात्मक कार्य वातावरण बनाना है, जिससे उनकी प्रोडक्टिविटी और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर हों।

खबर यह भी : 🔴BHOPAL Live : नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

हैप्पीनेस ऑफिसर का मतलब और डेनवर की भूमिका

चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर का पद काफी नया और ट्रेंडिंग है, जिसका मकसद कर्मचारियों की खुशी और ऑफिस के माहौल को बेहतर बनाना होता है। डेनवर की भूमिका भी बिल्कुल ऐसी ही है। वह ऑफिस आता है, अपने मासूम और प्यारे अंदाज़ से सबका मन बहलाता है, तनाव को कम करता है और ऑफिस के माहौल में खुशहाली लाता है।

खबर यह भी : मध्यप्रदेश में हैप्पीनेस इंडेक्स के नाम पर सरकार कराएगी अपना सर्वे, लोगों से पूछेगी क्या आप शासन-प्रशासन के कामकाज से संतुष्ट हैं

कंपनी अब पूरी तरह पेट-फ्रेंडली

हारवेस्टेड रोबोटिक्स के को-फाउंडर और सीईओ राहुल अरेपाका ने इस पहल को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि कंपनी अब पूरी तरह से पेट-फ्रेंडली (Pet Friendly Company) बन गई है। डेनवर के इस कदम ने ऑफिस का वातावरण पूरी तरह बदल दिया है।

खबर यह भी : हैप्पीनेस डिपार्टमेंट बनाने वाले देश के पहले राज्य में टलता जा रहा हैप्पीनेस सर्वेक्षण, 2018 में नहीं हो पाया, 2023 में भी मुश्किल

डेनवर और ऑफिस की खुशियों का असर

डेनवर की नियुक्ति के बाद कर्मचारियों में काम का उत्साह बढ़ा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर हजारों लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि ऐसे प्यारे साथी ऑफिस की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ा सकते हैं। कई लोग मानते हैं कि डेनवर जैसे कर्मचारी ऑफिस की थकान और तनाव को कम कर, कार्यस्थल को और भी अधिक आरामदायक और मनोहर बना सकते हैं।

खबर यह भी : Uttarpradesh का ये मामला Indore से भी जुड़ा हुआ ? लेकिन मामले में हुई है हैप्पी एंडिंग

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • डेनवर - गोल्डन रिट्रीवर, कंपनी का पहला ‘चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर’
  • कंपनी- हैदराबाद की हारवेस्टेड रोबोटिक्स
  • भूमिका - ऑफिस का माहौल खुशहाल बनाना, कर्मचारियों को तनावमुक्त रखना
  • प्रतिक्रिया - सोशल मीडिया पर वायरल, लाखों लोग पसंद कर रहे हैं इस पहल को
  • लाभ - ऑफिस में सकारात्मक माहौल, बढ़ी हुई कर्मचारी प्रोडक्टिविटी और संतुष्टि
  • Employee | दुनिया
Tags:
  • हैप्पीनेस डिपार्टमेंट
  • ऑफिस
  • Employee
  • हैदराबाद
  • ऑफिसर
  • देश
  • company
  • दुनिया
  • खुशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग