cd720a0c-151
द क्राफ्टेड जीनियस आईएस दिव्या मित्तल ने उजागर किए अपने सीक्रेट...
Aman Vaishnav | Sept 03, 2026, 15:30 IST
आईएस दिव्या मित्तल
आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल की सर्विस के बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अब उन्होंने यूपीएससी की तैयारी पर अपनी नई किताब द क्राफ्टेड जीनियस लॉन्च की है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने हाल ही में इस्तीफा दिया है।
- इस्तीफे के बाद उन्होंने अपनी नई किताब की जानकारी साझा की।
- किताब का नाम द क्राफ्टेड जीनियस है।
- इसमें उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के सीक्रेट्स बताए हैं।
- यह किताब अब बाजार में और ऑनलाइन उपलब्ध है।
इस्तीफे के कुछ समय बाद ही दिव्या ने एक नया एलान किया है। उन्होंने अपनी तैयारी और अफसर बनने तक के सफर के राज एक किताब में खोले हैं। उन्होंने इसे अपनी सबसे ईमानदार पेशकश बताया है।
आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
भावुक पोस्ट में क्या लिखा था
दिव्या मित्तल ने अपने बारे में एक ईमानदार बात भी लिखी थी। उन्होंने कहा था मैं कि मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आई हूं। उनके मुताबिक असल में उन्हें ही सबसे ज्यादा मिला। लोगों का प्यार और भरोसा हर दिन उनका हौसला बढ़ाता रहा।
देवरिया और मीरजापुर की सीख
देवरिया में तैनाती के दौरान उन्होंने कब्जा मुक्ति अभियान चलाया था। उन्होंने लोगों से सीधे अपील की थी, बुलडोजर की जगह भरोसे का रास्ता चुना।
इस अभियान में लोगों ने खुद 890 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए थे। साथ ही 200 भूमिहीन मुसहर परिवारों को जमीन का कानूनी हक भी मिला था।
Divya%20Mittal-400699
IIT से IAS तक का सफर
पढ़ाई के बाद उन्हें लंदन में जेपी मॉर्गन में अच्छी नौकरी मिल गई थी। वे वहां एग्जॉटिक डेरिवेटिव्स ट्रेडर के तौर पर काम करती थीं। पर विदेश में रहते हुए भी उन्हें कुछ अधूरा सा महसूस होता रहा। अपने देश से दूर रहना उन्हें लगातार खलता रहा।
80b1fc2b-518
तीन बार क्रैक की परीक्षा
आखिर में 2012 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्हें ऑल इंडिया रैंक 68 के साथ आईएएस मिला। ट्रेनिंग के दौरान उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें अशोक बंबावले अवॉर्ड भी मिला था। यह अवॉर्ड बैच के सबसे बेहतरीन ट्रेनी अफसर को दिया जाता है।
0db4e7e8-0a7
अब किताब में खोले सीक्रेट्स
दिव्या ने बताया था कि सेवा के दौरान कई छात्र उनसे तैयारी को लेकर सवाल पूछते थे। सबके सवाल लगभग एक जैसे होते थे, कहां से शुरुआत करें और कैसे मोटिवेटेड रहें। इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए उन्होंने किताब लिखने का फैसला किया।
क्या है किताब में खास
किताब में प्रीलिम्स की एलिमिनेशन तकनीक से लेकर मेंस की आंसर राइटिंग तक की रणनीति शामिल है। एस्से और इंटरव्यू की तैयारी पर भी अलग से चर्चा की गई है।
स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए भी एक खास चैप्टर लिखा गया है। इसमें तनाव प्रबंधन और मानसिक मजबूती जैसे विषय भी शामिल किए गए हैं।
कहां मिलेगी किताब
दिव्या मित्तल के सोशल मीडिया पर चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस्तीफे के बाद अब वे अपने अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में जुटी हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
दिव्या मित्तल को क्लीन चिट, सरकार ने अभियोजन स्वीकृति देने से किया इनकार
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह का एक और कांड उजागर, होटल लीज के नाम पर ठगे 50 लाख
न डिग्री, न UPSC, एआई से बना फर्जी IAS, जीवनसाथी पर महिला डॉक्टर से ठगे तीन लाख
राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश, तीन महीने में लागू हो हिरासत में मौत पर राहत योजना
By Mukesh Sharma
CGPSC-2018 परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल, मेंस पेपर में गड़बड़ी को लेकर एक और खुलासा, हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
By VINAY VERMA
3 IPS को डीजी बनाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर, Ex-Cadre के लिए नहीं ली गृह मंत्रालय की मंजूरी
By Arun Tiwari
रायपुर पॉक्सो कोर्ट का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो रिश्तेदारों को 20-20 साल की जेल
By Umeshwari Baghel
कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले राजस्थान में बीजेपी का सियासी मोर्चा, राहुल गांधी पर राठौड़ का हमला, भाटिया ने संभाली चुनावी रणनीति
By Raghvendra Singh Rathore
शराब कांड से मौतों के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, सागर-देवास के एसपी और कलेक्टर हटाए गए
By Amresh Kushwaha
दीपावली से पहले वेतन के लिए कर्मचारी परेशान, दैनिक वेतनभोगी और संविदाकर्मियों की मांग पर सीएम साय को लिखा पत्र
By VINAY VERMA