द क्राफ्टेड जीनियस आईएस दिव्या मित्तल ने उजागर किए अपने सीक्रेट...

Aman Vaishnav | Sept 03, 2026, 15:30 IST
Share
आईएस दिव्या मित्तल
आईएस दिव्या मित्तल

आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल की सर्विस के बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अब उन्होंने यूपीएससी की तैयारी पर अपनी नई किताब द क्राफ्टेड जीनियस लॉन्च की है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने हाल ही में इस्तीफा दिया है।
  • इस्तीफे के बाद उन्होंने अपनी नई किताब की जानकारी साझा की।
  • किताब का नाम द क्राफ्टेड जीनियस है।
  • इसमें उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के सीक्रेट्स बताए हैं।
  • यह किताब अब बाजार में और ऑनलाइन उपलब्ध है।
उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने हाल ही में अपनी सेवा से इस्तीफा दिया है। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी थी। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई थी।

इस्तीफे के कुछ समय बाद ही दिव्या ने एक नया एलान किया है। उन्होंने अपनी तैयारी और अफसर बनने तक के सफर के राज एक किताब में खोले हैं। उन्होंने इसे अपनी सबसे ईमानदार पेशकश बताया है।

भावुक पोस्ट में क्या लिखा था

अपने 13 साल के कार्यकाल को याद करते हुए दिव्या भावुक हो गई थीं। उन्होंने लिखा था कि उन्हें सबसे ज्यादा संतोष उन कामों से मिला जिनसे आम लोगों की जिंदगी बदली। जिस परिवार को पहली बार जमीन का हक मिला वह पल उन्हें आज भी याद है।

दिव्या मित्तल ने अपने बारे में एक ईमानदार बात भी लिखी थी। उन्होंने कहा था मैं कि मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आई हूं। उनके मुताबिक असल में उन्हें ही सबसे ज्यादा मिला। लोगों का प्यार और भरोसा हर दिन उनका हौसला बढ़ाता रहा।

cd720a0c-151
cd720a0c-151


देवरिया और मीरजापुर की सीख

बता दें कि दिव्या ने मीरजापुर की जिलाधिकारी रहते हुए एक बड़ा काम किया था। उन्होंने पहाड़ी गांव लहुरिया दह में 75 साल पुरानी पानी की समस्या खत्म कराई। नौ महीने के अभियान के बाद हर घर तक नल से पानी पहुंचा था।

देवरिया में तैनाती के दौरान उन्होंने कब्जा मुक्ति अभियान चलाया था। उन्होंने लोगों से सीधे अपील की थी, बुलडोजर की जगह भरोसे का रास्ता चुना।

इस अभियान में लोगों ने खुद 890 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए थे। साथ ही 200 भूमिहीन मुसहर परिवारों को जमीन का कानूनी हक भी मिला था।

Divya%20Mittal-400699
Divya%20Mittal-400699


IIT से IAS तक का सफर

दिव्या का बचपन एक साधारण परिवार में बीता। उन्होंने कड़ी मेहनत से आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आईआईएम बैंगलोर से एमबीए की डिग्री भी हासिल की। दोनों संस्थानों में उन्हें डायरेक्टर मेरिट सर्टिफिकेट मिला था।

पढ़ाई के बाद उन्हें लंदन में जेपी मॉर्गन में अच्छी नौकरी मिल गई थी। वे वहां एग्जॉटिक डेरिवेटिव्स ट्रेडर के तौर पर काम करती थीं। पर विदेश में रहते हुए भी उन्हें कुछ अधूरा सा महसूस होता रहा। अपने देश से दूर रहना उन्हें लगातार खलता रहा।

80b1fc2b-518
80b1fc2b-518


तीन बार क्रैक की परीक्षा

इसी सोच के साथ दिव्या वापस भारत लौट आईं। उन्होंने पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी से की थी। उन्होंने लगातार तीन प्रयासों में सिविल सेवा परीक्षा पास की। पहले उन्हें आईआरएस मिली, फिर आईपीएस।

आखिर में 2012 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्हें ऑल इंडिया रैंक 68 के साथ आईएएस मिला। ट्रेनिंग के दौरान उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें अशोक बंबावले अवॉर्ड भी मिला था। यह अवॉर्ड बैच के सबसे बेहतरीन ट्रेनी अफसर को दिया जाता है।

0db4e7e8-0a7
0db4e7e8-0a7


अब किताब में खोले सीक्रेट्स

इस्तीफे के बाद दिव्या ने अपनी नई किताब का प्रचार शुरू किया है। किताब का नाम है द क्राफ्टेड जीनियस। उनके मुताबिक सफलता किस्मत नहीं, बल्कि एक सही तरीके और रणनीति का नतीजा है। किताब लिखने में उन्हें करीब डेढ़ साल का समय लगा था।

दिव्या ने बताया था कि सेवा के दौरान कई छात्र उनसे तैयारी को लेकर सवाल पूछते थे। सबके सवाल लगभग एक जैसे होते थे, कहां से शुरुआत करें और कैसे मोटिवेटेड रहें। इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए उन्होंने किताब लिखने का फैसला किया।

क्या है किताब में खास

यह किताब सिर्फ नोट्स या मॉडल आंसर की किताब नहीं है। इसमें तैयारी की पूरी रणनीति बताई गई है। किताब में कुल 20 चैप्टर हैं। पहला बड़ा हिस्सा तैयारी के शुरुआती 60 दिनों पर केंद्रित है, जिसे उन्होंने लॉन्च फेज नाम दिया है।

किताब में प्रीलिम्स की एलिमिनेशन तकनीक से लेकर मेंस की आंसर राइटिंग तक की रणनीति शामिल है। एस्से और इंटरव्यू की तैयारी पर भी अलग से चर्चा की गई है।

स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए भी एक खास चैप्टर लिखा गया है। इसमें तनाव प्रबंधन और मानसिक मजबूती जैसे विषय भी शामिल किए गए हैं।

कहां मिलेगी किताब

द क्राफ्टेड जीनियस अब नागीन प्रकाशन के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह नजदीकी बुकस्टोर पर भी मिल सकती है।

दिव्या मित्तल के सोशल मीडिया पर चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस्तीफे के बाद अब वे अपने अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में जुटी हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- मैं मूर्ख थी...

दिव्या मित्तल को क्लीन चिट, सरकार ने अभियोजन स्वीकृति देने से किया इनकार

फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह का एक और कांड उजागर, होटल लीज के नाम पर ठगे 50 लाख

न डिग्री, न UPSC, एआई से बना फर्जी IAS, जीवनसाथी पर महिला डॉक्टर से ठगे तीन लाख

Tags:
  • दिव्या मित्तल
  • सोशल मीडिया
  • आईएएस अधिकारी
  • सिविल सेवा परीक्षा
राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश, तीन महीने में लागू हो हिरासत में मौत पर राहत योजना

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश, तीन महीने में लागू हो हिरासत में मौत पर राहत योजना
CGPSC-2018 परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल, मेंस पेपर में गड़बड़ी को लेकर एक और खुलासा, हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार का जुर्माना

By VINAY VERMA

CGPSC-2018 परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल, मेंस पेपर में गड़बड़ी को लेकर एक और खुलासा, हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
3 IPS को डीजी बनाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर, Ex-Cadre के लिए नहीं ली गृह मंत्रालय की मंजूरी

By Arun Tiwari

3 IPS को डीजी बनाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर, Ex-Cadre के लिए नहीं ली गृह मंत्रालय की मंजूरी
रायपुर पॉक्सो कोर्ट का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो रिश्तेदारों को 20-20 साल की जेल

By Umeshwari Baghel

रायपुर पॉक्सो कोर्ट का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो रिश्तेदारों को 20-20 साल की जेल
कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले राजस्थान में बीजेपी का सियासी मोर्चा, राहुल गांधी पर राठौड़ का हमला, भाटिया ने संभाली चुनावी रणनीति

By Raghvendra Singh Rathore

कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले राजस्थान में बीजेपी का सियासी मोर्चा, राहुल गांधी पर राठौड़ का हमला, भाटिया ने संभाली चुनावी रणनीति
शराब कांड से मौतों के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, सागर-देवास के एसपी और कलेक्टर हटाए गए

By Amresh Kushwaha

शराब कांड से मौतों के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, सागर-देवास के एसपी और कलेक्टर हटाए गए
दीपावली से पहले वेतन के लिए कर्मचारी परेशान, दैनिक वेतनभोगी और संविदाकर्मियों की मांग पर सीएम साय को लिखा पत्र

By VINAY VERMA

दीपावली से पहले वेतन के लिए कर्मचारी परेशान, दैनिक वेतनभोगी और संविदाकर्मियों की मांग पर सीएम साय को लिखा पत्र