अब कभी प्रदर्शन में नहीं जाऊंगा, इमरान खान की सफाई पर कोर्ट सख्त, कहा- पहले माफी मांगें

Sandeep Kumar | Nov 02, 2026, 18:33 IST
Share
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान के लिए भारत छोड़ो नोटिस का मामला मुश्किल होता जा रहा है। एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस दिया था। इसके खिलाफ अभिनेता ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई में उन्होंने आगे किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की बात कही।

वहीं कोर्ट ने इस आश्वासन को नाकाफी बताते हुए बिना शर्त माफी मांगने को कहा।

प्रदर्शन में शामिल होने पर कोर्ट ने उठाए सवाल

बॉम्बे हाईकोर्टने सुनवाई के दौरान इमरान खान के भारत में रहने और OCI कार्ड धारक होने की स्थिति पर सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि OCI कार्ड धारक होने के नाते वे भारतीय नागरिक की तरह व्यवहार नहीं कर सकते। कोर्ट ने अभिनेता से पूछा कि जब वे लंबे समय से भारत में रह रहे हैं और अब तक कभी किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए, तो आखिर इस बार विरोध प्रदर्शन में जाने की जरूरत क्यों पड़ी? अदालत ने यह भी सवाल किया कि भारत में बचपन बिताने, शादी करने और बॉलीवुड में काम करने के बावजूद उन्होंने भारतीय नागरिकता क्यों नहीं ली।

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस: OCI कार्ड धारकों के अधिकार और नियम क्या कहते हैं? | Imran Khan Issued Notice to Leave India: What Do OCI Card Holders' Rights and Rules Say?
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस क्यों? OCI कार्ड पर सरकार के क्या अधिकार, कब कर सकती इसे रद्द?
16 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
मुंबई में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए एक्टर इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास OCI कार्ड है। ऐसे में सवाल उठता है कि OCI कार्ड क्या होता है, और सरकार किन परिस्थितियों में किसी OCI कार्ड होल्डर को भारत छोड़ने का आदेश दे सकती है?

'भविष्य में किसी प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बनूंगा'

इमरान खान की ओर से वरिष्ठ वकील वेंकटेश धोंड ने अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अभिनेता का विरोध प्रदर्शन आयोजित करने वाले किसी संगठन से कोई संबंध नहीं है। न ही इस मामले में उनसे पूछताछ की गई और न कोई समन भेजा गया।

बचाव पक्ष ने अदालत को भरोसा दिलाया कि इमरान खान आगे किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में अंडरटेकिंग देने की पेशकश भी की। अभिनेता की ओर से यह दलील भी दी गई कि मामले में लगाई गई सभी धाराएं जमानती हैं। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि भविष्य में ऐसा नहीं करने का वादा पर्याप्त नहीं है। अभिनेता को अपने किए के लिए बिना शर्त माफी मांगनी होगी।

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक देश छोड़ना होगा | Aamir Khan's nephew Imran Khan gets Leave India notice, has to leave the country by October 28
आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
15 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मुंबई पुलिस ने आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर 2026 तक देश छोड़ने को कहा गया है। वे 10 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। नोटिस के मुताबिक वे भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम के उल्लंघन की शिकायत भी दर्ज हुई है।

FRRO ने सोशल मीडिया गतिविधियों पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान FRRO की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह पेश हुए। उन्होंने अभिनेता के इस दावे पर सवाल उठाया कि उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है।

अनिल सिंह ने कोर्ट को बताया कि इमरान खान की सोशल मीडिया पोस्ट और अपलोड किए गए वीडियो को देखा जाना चाहिए। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया था, लेकिन उसे अपनी याचिका के साथ अदालत में पेश नहीं किया। FRRO की ओर से कहा गया कि अभिनेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है। वहीं, राज्य सरकार के वकील ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज हो चुकी है।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: खुलासा! पहले अमिताभ, सलमान थे निशाने पर, कड़ी सुरक्षा देख बदला प्लान | Tiger Shroff Firing: Revelation! Amitabh, Salman were targeted earlier, plan changed after seeing heavy security
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, इससे पहले अमिताभ-सलमान थे निशाने पर, कड़ी सुरक्षा देख बदला प्लान
21 Oct 2026 ,
By Kaushiki
Tiger Shroff Firing मामले में आरोपियों ने पुलिस के सामने बड़ा राज खोला है। उनके निशाने पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे सितारे थे। लेकिन कड़ी सुरक्षा देखकर शूटर्स ने प्लान बदल दिया और टाइगर तक बात पहुंची। शूटर्स के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने पूछताछ की। इसी पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए।

अमेरिकी नागरिकता और भारत में रहने का दिया हवाला

इमरान खान की ओर से अदालत को बताया गया कि उनका जन्म अमेरिका में हुआ था, इसलिए उनके पास अमेरिकी नागरिकता और पासपोर्ट है। इसके अलावा उनके पास OCI कार्ड भी है। बचाव पक्ष ने कहा कि अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद अभिनेता की पूरी जिंदगी भारत में बीती है। वे बचपन से यहीं रहे, यहीं शादी की और हिंदी फिल्मों में काम किया। वकील ने यह भी बताया कि पहले उनके पास PIO कार्ड था।

शाहरुख खान की नेटवर्थ 12 हजार करोड़ पार, सलमान, आमिर, अक्षय से कहीं आगे किंग खान | Shah Rukh Khan's Net Worth Crosses 12 Thousand Crore, King Khan Far Ahead of Salman, Aamir, Akshay
सलमान, आमिर, अक्षय से अमीर हैं शाहरुख खान, किंग खान की नेटवर्थ 12 हजार करोड़, शहंशाह से भी आगे बादशाह
05 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
बॉलीवुड में स्टारडम की बात हो तो शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे नाम सबसे पहले सामने आते हैं। चारों सितारों ने दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है और फिल्मों के अलावा विज्ञापन, बिजनेस और निवेश के जरिए भी बड़ी संपत्ति बनाई है। हालांकि दौलत के मामले में शाहरुख खान अपने इन साथी सितारों से काफी आगे बताए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

इमरान खान को एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में FRRO ने लीव इंडिया नोटिस जारी किया था। अभिनेता ने इस कार्रवाई को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश एम.सी. त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की पीठ ने पिछले सप्ताह नोटिस पर रोक लगा दी थी। अब सुनवाई के दौरान अदालत ने अभिनेता की दलीलों पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है और केवल हलफनामा देकर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। अदालत ने बिना शर्त माफी की मांग की है।
Tags:
  • इमरान खान
  • बॉम्बे हाईकोर्ट
  • भारत छोड़ो नोटिस
  • Imran Khan
  • Bombay High Court
  • OCI card holder
  • अगस्त क्रांति मैदान
  • चीफ जस्टिस एम.सी. त्रिपाठी
  • FRRO
  • ओसीआई कार्ड
2027 तक के लिए प्रशासनिक आदेश: जनगणना के बीच अफसर-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर GAD ने लगाई रोक, बदल पाएंगे तैनाती

By VINAY VERMA

2027 तक के लिए प्रशासनिक आदेश: जनगणना के बीच अफसर-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर GAD ने लगाई रोक, बदल पाएंगे तैनाती
बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में पाई AIR 138, IAS रविंद्र कुमार मेघवाल की कहानी

By Jageshwar Prasad

बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में पाई AIR 138, IAS रविंद्र कुमार मेघवाल की कहानी
छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग में 42 कर्मचारियों की पदोन्नति पर हाईकोर्ट की मुहर, निरीक्षक पद से लौटना होगा लिपिक की जिम्मेदारी पर

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग में 42 कर्मचारियों की पदोन्नति पर हाईकोर्ट की मुहर, निरीक्षक पद से लौटना होगा लिपिक की जिम्मेदारी पर
पर्यावरण-प्रेमी अब उतरेंगे चुनवी मैदान में, ओरण भूमि को बचाने के लिए लड़ेंगे जैसलमेर जिला परिषद का चुनाव

By Jageshwar Prasad

पर्यावरण-प्रेमी अब उतरेंगे चुनवी मैदान में, ओरण भूमि को बचाने के लिए लड़ेंगे जैसलमेर जिला परिषद का चुनाव
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में बड़ा एक्शन, 80 MBBS छात्रों पर कार्रवाई; 13 हॉस्टल से बाहर

By Ashish Bhardwaj

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में बड़ा एक्शन, 80 MBBS छात्रों पर कार्रवाई; 13 हॉस्टल से बाहर
सरकारी स्कूलों में चार नवंबर से दिवाली की छुट्टियां: सात तक BRICS कार्यक्रम के आदेश, टीचर-स्टूडेंट असमंजस में

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सरकारी स्कूलों में चार नवंबर से दिवाली की छुट्टियां: सात तक BRICS कार्यक्रम के आदेश, टीचर-स्टूडेंट असमंजस में
दिल्ली में जुटे कांग्रेस के ओबीसी नेता, पहली बैठक में आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों पर मंथन

By Neel Tiwari

दिल्ली में जुटे कांग्रेस के ओबीसी नेता, पहली बैठक में आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों पर मंथन